जयपुर में टिकट काटने की चर्चाओं के बीच मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, 5वीं सूची में भी नाम नहीं

BP Shrivastava | Nov 01, 2023, 24:00 IST
Share
जयपुर में टिकट काटने की चर्चाओं के बीच मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, 5वीं सूची में भी नाम नहीं
जयपुर में टिकट काटने की चर्चाओं के बीच मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन, 5वीं सूची में भी नाम नहीं

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वासपात्र माने जाने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटे जाने की चर्चाओं के चलते उनके समर्थकों ने कांग्रेस मुख्यालय पर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

मनीष गोधा, JAIPUR. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के विश्वासपात्र माने जाने वाले जलदाय मंत्री महेश जोशी का टिकट काटे जाने की चर्चाओं के बीच बुधवार, 1 नवंबर को उनके समर्थक भारी संख्या में पार्टी के प्रदेश मुख्यालय पर पहुंचे और जमकर नारेबाजी और प्रदर्शन किया।

राजस्थान सरकार के जलदाय मंत्री महेश जोशी अभी हवा महल विधानसभा क्षेत्र से विधायक हैं और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नजदीकी होने के बावजूद पांचवीं लिस्ट तक भी उनका नाम प्रत्याशियों की सूची में नहीं आ पाया है। अब कहा जा रहा है कि उनका टिकट काट दिया गया है और उनकी जगह जयपुर के शहर कांग्रेस अध्यक्ष आरआर तिवारी को हवा महल विधानसभा क्षेत्र से टिकट दिया जा सकता है।

जोशी ने बहुत काम किया, टिकट कटा तो विरोध होगा

मंत्री महेश जोशी के समर्थकों का कहना है कि महेश जोशी ने क्षेत्र में बहुत काम किया है और उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया जो पार्टी के खिलाफ हो। उन्होंने सरकार बचाने में मदद की और हमेशा पार्टी के साथ खड़े रहे हैं ऐसे में उनका टिकट काटा गया तो कड़ा विरोध किया जाएगा।

समानांतर बैठक बुलाने पर मिला था जोशी को नोटिस

जाहिर है, महेश जोशी कांग्रेस विधायक दल के मुख्य सचेतक रहे हैं और पिछले वर्ष 25 सितंबर को पार्टी के विधायक दल की एक समानांतर बैठक बुलाए जाने के मामले में पार्टी ने उन्हें कारण बताओ नोटिस दे दिया था। माना जा रहा है कि इसी घटना के चलते महेश जोशी का टिकट अभी तक फाइनल नहीं किया गया है। अपने टिकट के लिए महेश जोशी विभिन्न धार्मिक स्थानों के दर्शन करते भी नजर आ रहे हैं। अब देखना यही है कि पार्टी की जो भी अंतिम सूची आ रही है उसमें महेश जोशी का नाम रहेगा या नहीं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Assembly Elections
  • विधानसभा चुनाव
  • CM Ashok Gehlot
  • सीएम अशोक गहलोत
  • Water Supply Minister Mahesh Joshi
  • Supporters of Minister Mahesh Joshi demonstrated at Congress Headquarters
  • जलदाय मंत्री महेश जोशी
  • मंत्री महेश जोशी के समर्थकों ने किया कांग्रेस मुख्यालय पर प्रदर्शन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच