दिया कुमारी अपने निवास सिटी पैलेस में सीताराम कपड़द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए, राज परिवार को माना जाता है राम का वंशज

Pooja Kumari | Jan 22, 2024, 14:55 IST
Share
दिया कुमारी अपने निवास सिटी पैलेस में सीताराम कपड़द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए, राज परिवार को माना जाता है राम का वंशज
दिया कुमारी अपने निवास सिटी पैलेस में सीताराम कपड़द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए, राज परिवार को माना जाता है राम का वंशज

जयपुर के पूर्व राज परिवार की सदस्य और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने निवास सिटी पैलेस में सीताराम द्वारा मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए नजर आई।

JAIPUR. जयपुर के पूर्व राज परिवार की सदस्य और राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी अपने निवास सिटी पैलेस में सीताराम के मंदिर में पूजा अर्चना करते हुए नजर आई। बता दें कि जयपुर राज परिवार को राम का वंशज माना जाता है। जयपुर के वरिष्ठ पत्रकार जितेंद्र सिंह शेखवत के अनुसार जयपुर में सिटी पैलेस स्थित कपड़द्वारा में अयोध्या, राम जन्मभूमि और हनुमान गढ़ी आदि के दुर्लभ मान चित्र मौजूद है। जानकारी के मुताबिक करीब तीन सौ साल पुराने ये मानचित्र कपड़े पर बनाए गए हैं। इनमें कपड़े पर उकेरे गए नक्शों में अयोध्या का विहंगम दृश्य दिखाई देता हैं ।

दिया कुमारी के पिता ने सौंपा था प्राचीन मानचित्र सहित कई दस्तावेज

किला, महल और रामकोट भी जयसिंह द्वितीय के अयोध्या में बसाए जयसिंहपुरा में है। रामकोट यानी परकोटा जिसमें धनुषाकर प्रवेश द्वार और श्री रामजी की खड़ाऊ का स्थान, जानकी जी का स्नानागार, सीता अग्निकुंड, हनुमान गढ़ी आदि स्थान दिखाए गए हैं। बता दें कि उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी के पिता ब्रिगेडियर सवाई भवानी सिंह ने सन 1992 में प्राचीन मानचित्र सहित कई दस्तावेज राम जन्मभूमि आंदोलन के नेताओं को सौंप कर एक जिम्मेदार नागरिक का फर्ज निभाया था।

राम का वंशज कौन

राम जन्म भूमि के लिए हुई सुनवाई के दौरान वर्ष 2019 में न्यायालय ने पूछा था कि राम का कोई वंशज अयोध्या या दुनिया में है क्या? तब दिया कुमारी की मातुश्री पद्मिनी देवी ने विशेष रुचि लेकर कपड़द्वारा में सुरक्षित राम जन्मभूमि व अयोध्या से जुड़े प्राचीन मानचित्र निकाल कर सार्वजनिक किए थे।

Tags:
  • रामलला प्राण प्रतिष्ठा
  • Deputy Chief Minister Diya Kumari
  • Ramlala Pran Pratistha
  • Diya Kumari
  • Deputy Chief Minister of Rajasthan Diya Kumari
  • उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी
  • दिया कुमारी
  • राजस्थान की उपमुख्यमंत्री
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई