दिलावर ने किया किरोड़ी का बचाव, डोटासरा को बताया महामूर्ख और भ्रष्टाचारी

Ashish Bhardwaj | Jun 25, 2026, 16:02 IST
Share
दिलावर ने किया किरोड़ी लाल मीणा का बचाव
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में नेताओं के बीच सियासी जंग तेज हो गई है। अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा को भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा हुआ बताया है। साथ ही मंत्री दिलावर ने किरोड़ी लाल का भी बचाव किया है। इससे पहले डोटासरा ने किरोड़ी पर गंभीर आरोप लगाए थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने डोटासरा पर लगाए भ्रष्टाचार के आरोप।
  • उन्होंने कहा कि डोटासरा खुद भ्रष्टाचार के मामलों में घिरे हुए हैं और दूसरों पर गलत आरोप लगा रहे हैं।
  • दिलावर ने कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा का बचाव करते हुए उनकी कार्यशैली को पारदर्शी बताया।
  • डोटासरा ने भी किरोड़ी लाल मीणा पर खाद-बीज घोटाले और अवैध वसूली के गंभीर आरोप लगाए थे।
राजस्थान में कांग्रेस-भाजपा के बीच आरोप-प्रत्यारोप का दौर और तेज हो गया है। अब शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने जयपुर में मीडिया से बात करते हुए डोटासरा को ही भ्रष्टाचार के दलदल में डूबा बताया और किरोड़ी का बचाव किया। इस से पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने भी कृषि मंत्री किरोड़ीलाल मीणा पर खाद-बीज घोटाले के आरोप लगाए थे।

दिलावर बोले - डोटासरा खुद आरोपों में घिरे

शिक्षा संकुल में मीडिया से बात करते हुए मदन दिलावर ने कहा कि डोटासरा खुद भ्रष्टाचार के आरोपों में घिरे हुए हैं। जनता का ध्यान अपने मामलों से हटाने के लिए वे दूसरों पर आरोप लगाते रहते हैं।

दिलावर ने कहा कि समझदार व्यक्ति इस तरह की बयानबाजी नहीं करता। उन्होंने आगे सख्त लहजे में कहा कि जिस प्रकार कोई चरित्रहीन व्यक्ति किसी पतिव्रता महिला पर आरोप लगाए, डोटासरा का रवैया भी वैसा ही है।

किरोड़ी की जीवनशैली है पारदर्शी

दिलावर ने किरोड़ीलाल मीणा का बचाव किया। उन्होंने कहा कि किरोड़ी का सार्वजनिक जीवन और कार्यशैली पूरी तरह पारदर्शी रही है। वे सोने जैसे खरे हैं और उन पर लगाया गया कोई भी आरोप टिकने वाला नहीं है।

दिलावर ने चेतावनी भरे लहजे में कहा कि जो लोग आज खुद को बेगुनाह बता रहे हैं, उन्हें भी जांच का सामना करना पड़ेगा। उन्होंने कांग्रेस नेता महेश जोशी का उदाहरण दिया और कहा कि वे भी पहले खुद को निर्दोष बताते थे, लेकिन बाद में कानूनी कार्रवाई का सामना करना पड़ा।

डोटासरा ने किया था मीणा पर हमला

इससे पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा ने कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा पर निशाना साधा था। डोटासरा ने आरोप लगाया है कि किरोड़ी लाल मीणा खाद-बीज छापों के नाम पर करोड़ रुपए की अवैध वसूली कर रहे है ।

दरअसल, किरोड़ी लाल मीणा ने डोटासरा के बेटे-बहू पर गलत तरीके से OBC सर्टिफिकेट बनवाकर RAS बनने के आरोप लगाए थे। इसकी जांच के लिए मुख्यमंत्री को चिट्ठी लिखी थी।

दूसरी तरफ गहलोत का राठौड़ को जवाब

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने मंगलवार को जोधपुर में कहा था कि जनप्रतिनिधियों को भेड़-बकरी कहना गलत है। उन्होंने गहलोत के गधे-घोड़े वाले बयान पर पलटवार किया था।

इस पर बुधवार को पूर्व सीएम अशोक गहलोतने कहा कि राठौड़ अपने सीनियर को खुश करने का प्रयास कर रहे हैं। गहलोत ने स्पष्ट किया कि उन्होंने किसी जनप्रतिनिधि का अपमान नहीं किया। उनके शब्द उन नेताओं के लिए थे जो 10 से 25 करोड़ रुपए लेकर दल बदल लेते हैं। जनता चुनाव जिताकर भेजती है और वे बिक जाते हैं।

गहलोत ने कहा कि महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और अन्य राज्यों में भी इसी तरह की खरीद-फरोख्त हुई है।

ये खबर भी पढे़:-

जोधपुर में गहलोत का बड़ा हमला, RSS से लेकर ACB तक निशाने पर

गहलोत के पैरों में गिरकर रोए थे किरोड़ी, डोटासरा का बड़ा पलटवार

RAS भर्ती पर डोटासरा परिवार पर बाबा का लेटर बम, नंबर बढ़वाने के आरोप

गधे-घोड़ों की तरह बिक रहे MLA-MP, गहलोत ने भ्रष्टाचार पर सरकार को घेरा

Tags:
  • अशोक गहलोत
  • मदन दिलावर
  • मदन राठौड़
  • किरोड़ी लाल मीणा
  • गोविन्द सिंह डोटासरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती