राजस्थान में 75.45 प्रतिशत वोटिंग, 2018 में हुआ था 74.71 फिसदी मतदान, मताधिकार में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

Vikram Jain | Nov 26, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में 75.45 प्रतिशत वोटिंग, 2018 में हुआ था 74.71 फिसदी मतदान, मताधिकार में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं
राजस्थान में 75.45 प्रतिशत वोटिंग, 2018 में हुआ था 74.71 फिसदी मतदान, मताधिकार में पुरुषों से आगे रहीं महिलाएं

राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए शनिवार को हुए मतदान के अंतिम आंकड़े आ गए हैं। प्रदेश में 2018 की तुलना में इस साल 2023 में हुए विधानसभा चुनाव में मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी दर्ज हुई। राजस्थान में इस साल 75.45 फीसदी मतदान हुआ। 2023 के चुनाव में 0.73 % वोटिंग की बढ़ोतरी हुई है। विधानसभा चुनाव के कुल मतदान में पोस्टल बैलेट से हुआ 0.83 % मतदान भी शामिल है।

प्रदेश में 25 नवंबर को ईवीएम से 74.62 % वोटिंग दर्ज की गई। इस चुनाव में पुरुषों ने 74.53 और महिलाओं ने 74.72 % मतदान किया। विधानसभा चुनाव 2018 में प्रदेश में 74.71 % मतदान हुआ था, जिसमें पुरुषों ने 74.75 और महिलाओं ने 74.67 प्रतिशत मतदान किया था।

इन विधानसभा क्षेत्रों में सबसे ज्यादा वोटिंग

ईवीएम से सबसे ज्यादा 88.13 % मतदान कुशलगढ़ विधानसभा क्षेत्र में हुआ। यहां 2018 में 86.13 % मतदान हुआ था। पोकरण सीट पर 87.79 % फीसदी वोटिंग हुई है यहां 2018 में 87.50 % मतदान हुआ था। तिजारा में पिछली बार के 82.08 के मुकाबले इस बार 86.11 प्रतिशत मतदान हुआ। पोकरण, कुशलगढ़ और तिजारा विधानसभा क्षेत्र में सबसे अधिक महिलाओं ने क्रमशः 88.23 प्रतिशत, 87.54 प्रतिशत और 85.45 % मतदान किया।

इन सीटों पर कम मतदान

आहोर विधानसभा क्षेत्र में सबसे कम 61.24 % मतदान दर्ज किया गया है। 2018 में इस सीट के लिए 61.53 प्रतिशत मतदान हुआ था। मारवाड़ जंक्शन सीट पर इस बार 61.29% मतदान हुआ, यहां 2018 के चुनाव में 60.42 % मतदान हुआ था। वहीं सुमेरपुर में इस बार 61.44 प्रतिशत मतदान हुआ है। यहां पिछली बार 60.89 प्रतिशत वोटिंग हुई थी। जोधपुर, टोडाभीम और बामनवास में महिलाओं का मतदान प्रतिशत सबसे कम क्रमशः 62.97, 63.22 और 63.63 प्रतिशत रहा।

इन सीटों पर सबसे ज्यादा बढ़ा मतदान प्रतिशत

बसेड़ी विधानसभा सीट में सबसे ज्यादा 9.6 %, तारानगर में 7.65 %, आसपुर में 7.01 % वोटिंग बढ़ोतरी हुई। वहीं, फलौदी में मतदान प्रतिशत में सबसे ज्यादा 7.15 %, हिंडौन में 6.10 % और जैसलमेर में 4.79 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Jaipur News
  • राजस्थान न्यूज
  • जयपुर न्यूज
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Voting Percentage of Rajasthan Elections
  • 75.45 percent voting in Rajasthan
  • राजस्थान चुनाव का मतदान प्रतिशत
  • राजस्थान में 75.45 प्रतिशत मतदान
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग