राजस्थान में वोटिंग के दौरान धौलपुर में फायरिंग, सीकर में 2 गुटों में विवाद, झालावाड़ और उदयपुर में 2 बुजुर्गों की मौत

Rahul Garhwal | Nov 25, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में वोटिंग के दौरान धौलपुर में फायरिंग, सीकर में 2 गुटों में विवाद, झालावाड़ और उदयपुर में 2 बुजुर्गों की मौत
राजस्थान में वोटिंग के दौरान धौलपुर में फायरिंग, सीकर में 2 गुटों में विवाद, झालावाड़ और उदयपुर में 2 बुजुर्गों की मौत

राजस्थान में वोटिंग के दौरान धौलपुर में फायरिंग हुई। सीकर में 2 गुटों में विवाद हुआ। वहीं झालावाड़ और उदयपुर में 2 बुजुर्गों की मौत हो गई।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव में वोटिंग जारी है। 3 बजे तक 55.63 प्रतिशत वोटिंग हुई। ज्यादातर जगहों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हो रही है। वहीं कुछ जिलों में फायरिंग और पथराव की घटना हुई। कहीं पर EVM खराब होने से मतदान में देरी हुई। झालावाड़ और उदयपुर में वोटिंग लाइन में लगे 2 बुजुर्गों की मौत हो गई। कहीं-कहीं पर मतदानकर्मियों की तबीयत भी बिगड़ी।

धौलपुर में फायरिंग

धौलपुर जिले की बाड़ी विधानसभा के रजई कला गांव में फायरिंग का मामला सामने आया है। कंचनपुर के एक मतदान केंद्र पर बसपा प्रत्याशी जसवंत गुर्जर और बीजेपी कैंडिडेट गिर्राज मलिंगा के समर्थक भिड़ गए। वहीं अब्दुलपुर गांव में 2 पक्ष आपस में भिड़ गए और पथराव कर दिया।

सीकर में 2 गुट भिड़े

सीकर के फतेहपुर शेखावाटी में 2 गुटों में झगड़ा हो गया। दोनों ने एक-दूसरे पर पत्थर फेंके। घटना बोचीवाल भवन के पीछे बूथ संख्या 128 से 200 मीटर दूर मोहल्ले में हुई। पथराव में एक कॉन्स्टेबल समेत 3 लोग घायल हो गए। मौके पर सुरक्षा बल तैनात किया गया। चूरू के सरदारशहर के एक बूथ पर कांग्रेस-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प भी हुई है। जोधपुर के लूणी विधानसभा से बीजेपी प्रत्याशी जोगाराम पटेल के कार्यालय पर हमले का आरोप है।

3 बुजुर्गों की मौत

झालावाड़ और उदयपुर में मतदान के लिए लाइन में लगे 2 बुजुर्गों की मौत हो गई। वहीं अजमेर के पुष्कर में एक बुजुर्ग की वोट देने के बाद घर पहुंचते ही मौत हो गई। कुछ जगह पोलिंगकर्मियों की तबीयत बिगड़ गई।

EVM में खराबी से मतदान में देरी

सीकर और श्रीगंगानगर जिलों के कई बूथों पर EVM में खराबी के कारण मतदान में देरी हुई। अलवर, झालावाड़, श्रीमाधोपुर सहित कई विधानसभाओं के बूथों पर दूल्हा-दुल्हन भी वोट करने पहुंचे। टोंक की निवाई विधानसभा में 113 साल की वोटर भूली देवी ने भी वोट डाला।

Tags:
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Firing in Rajasthan Elections
  • Firing in Dholpur
  • Dispute in Sikar
  • राजस्थान चुनाव में फायरिंग
  • धौलपुर में फायरिंग
  • सीकर में विवाद
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज