सीएम गहलोत के खिलाफ दर्ज हैं चार मामले, संपत्ति है 10 करोड़ से ज्यादा, खुद की नहीं है कार, सरदारपुर से भरा पर्चा

BP Shrivastava | Nov 06, 2023, 24:00 IST
Share
सीएम गहलोत के खिलाफ दर्ज हैं चार मामले, संपत्ति है 10 करोड़ से ज्यादा, खुद की नहीं है कार, सरदारपुर से भरा पर्चा
सीएम गहलोत के खिलाफ दर्ज हैं चार मामले, संपत्ति है 10 करोड़ से ज्यादा, खुद की नहीं है कार, सरदारपुर से भरा पर्चा

राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। उनके पास 10 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है, लेकिन सीएम के पास खुद की कोई कार नहीं है।

मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ 4 आपराधिक मामले दर्ज हैं। इनमें से एक मानहानि से संबंधित है। उनके पास 10 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है, लेकिन सीएम के पास खुद की कोई कार नहीं है। इस विवरण का जिक्र नामांकन पत्र के साथ दाखिल शपथ पत्र में किया गया है।

गहलोत ने सरदारपुर सीट से भरा पर्चा

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सोमवार, 6 अक्टूबर को सरदारपुर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन पत्र के साथ दिए गए हलफनामे के अनुसार उनके खिलाफ वर्ष 2013 से 2023 के बीच चार मामले दर्ज हुए हैं। इसमें 2023 में उनके खिलाफ दिल्ली में मानहानि का एक मामला दर्ज हुआ है, जो केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने दर्ज कराया था।

यह मामले भी गहलोत के खिलाफ

इसके अलावा वर्ष 2015 में एक मामला जयपुर में सोनी अस्पताल को एक भूमि आवंटन के संबंध में दर्ज हुआ है, वहीं वर्ष 2016 में खान आवंटन में गड़बड़ी से जुड़ा एक मामला जयपुर में दर्ज हुआ है। इसके अलावा 2013 में कालीसिंध बांध के निर्माण के संबंध में एक मामला दर्ज हुआ था, जिसे 2015 में खारिज कर दिया गया था। उसके बाद 2017 में इसकी रिवीजन पिटीशन को भी खारिज कर दिया गया था। अब 2018 में हाईकोर्ट में इसकी रिवीजन पिटिशन दाखिल की गई है।

सीएम अशोक गहलोत के पास नहीं है खुद की कार

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत की संपत्तियों की बात करें तो उनके पास 10 करोड़ से ज्यादा की चल और अचल संपत्ति है। शपथ पत्र के अनुसार उनके पास 1.95 करोड़ रुपए बैंकों में जमा हैं। वहीं 7.27 करोड़ की पैतृक कृषि भूमि है और सवा करोड़ से ज्यादा के आवासीय भवन हैं, जिनमें पैतृक संपत्ति भी शामिल है। उनके पास कोई वाहन नहीं है। उन्होंने सन 2018-19 में दी गई इनकम टैक्स रिटर्न में 20 लाख 88 हजार रुपए की सालाना आय बताई थी जो वर्ष 2022-23 में बढ़ कर 25 लाख 74 हजार रुपए हो गई।

वहीं उनकी पत्नी सुनीता गहलोत के पास 65 लाख रुपए बैंक में, 6.63 लाख के शेयर्स और 14.90 लाख के जेवर हैं।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan CM Ashok Gehlot
  • Assembly elections Rajasthan
  • Gehlot has assets worth more than Rs 10 crore
  • Gehlot filed nomination from Sardarpur seat
  • राजस्थान सीएम अशोक गहलोत
  • विधानसभा चुनाव राजस्थान
  • गहलोत के पास 10 करोड़ से ज्यादा की संपत्ति
  • गहलोत ने सरदारपुर सीट से पर्चा भरा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज