अबकी बार गहलोत तुमसे बैर नहीं, कांग्रेसी विधायकों की खैर नहीं, 2018 में वसुंधरा तेरी खैर नहीं नारे से चली गई थी BJP सरकार
Chakresh | Oct 07, 2023, 24:00 IST
अबकी बार गहलोत तुमसे बैर नहीं, कांग्रेसी विधायकों की खैर नहीं, 2018 में वसुंधरा तेरी खैर नहीं नारे से चली गई थी BJP सरकार
इस बार राजस्थान के धौरों से एक और नारा निकलकर आ रहा है- "गहलोत तुमसे बैर नहीं, कांग्रेसी विधायको की खैर नहीं", आखिर कैसा है इन दिनों राजस्थान का सियासी मिजाज…
JAIPUR. राजनीतिक पार्टियां तो एक- दूसरे की कमियां गिनाने के लिए नारे गढ़ती ही रहती हैं, मगर जनता के बीच भी बेहतरीन नारेबाज होते हैं। आशु कवि, जो जनता की नब्ज को नेताओं से ज्यादा समझते हैं। पांच साल पहले राजस्थान में ऐसा ही एक नारा आया था "मोदी तुमसे बैर नहीं, वसुंधरा तेरी खैर नहीं"। इस नारे ने मोदी लहर के बाद भी राजस्थान में BJP की सरकार नहीं बनने दी थी। इस बार राजस्थान के धौरों से एक और नारा निकलकर आ रहा है- "गहलोत तुमसे बैर नहीं, कांग्रेसी विधायको की खैर नहीं", आखिर कैसा है इन दिनों राजस्थान का सियासी मिजाज…
अब चुनाव से पहले एक धीमा सा नारा कांग्रेस की राजनीति में भी गूंजने लगा है। खास बात यह है कि खुद मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने भी एक इंटरव्यू में यह स्वीकार लिया कि "गहलोत तुमसे बैर नहीं, कांग्रेसी विधायको की खैर नहीं" का फीडबैक उनके पास भी आया है। गहलोत ने कहा कि, इसमे दो राय नहीं, ऐसा फीडबैक मेरे पास भी आया है। कई बार अच्छा काम करने के बावजूद भी परसेप्शन बन जाता है। दरअसल कई सर्वे रिपोर्ट भी कई मौजूदा विधायकों और मंत्रियों के खिलाफ आई है। कई विधायक-मंत्री तो अपने क्षेत्रों में इतने बदनाम हो चुके हैं कि अब जनता खुलेआम उनका विरोध करने लगी है। कांग्रेस इस चुनाव में सरकार रिपीट करने का दावा कर रही है। करना भी चाहिए, क्योकि कई योजनाएं बहुत अच्छी आई हैं, लेकिन यह चुनाव तो कोई दिल्ली जैसा है नहीं कि जनता उम्मीदवार के चेहरे पर ध्यान न देकर मोदी के नाम पर वोट दे दे। विधानसभा चुनाव तो उम्मीदवार के आधार पर ही होता है। बड़ा सवाल यह कि जिन विधायकों या मंत्रियों की "खैर" नहीं, क्या उनकी टिकट काटने का साहस कांग्रेस कर पाएगी?
ये खबर भी पढ़ें...
गहलोत सरकार ने 8 नए बोर्ड के गठन को दी मंजूरी, सरकार का तर्क इससे समाज का कल्याण और उत्थान हो सकेगा
जनता के बीच निकले कांग्रेस के कई मंत्री- विधायकों को सार्वजनिक रूप से विरोध का सामना करना पड़ रहा है। राजस्थान सरकार के कैबिनेट मंत्री ममता भूपेश को तो कई गांवों में ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ा। मंत्री ममता भूपेश सड़क शिलान्यास के लिए विगत दिनों दौसा के पहुंची थीं। यहां कुछ युवाओं ने विरोध करते हुए उनके काफिले को काले झंडे दिखाए। इसके अलावा मंत्री डॉ सुभाष गर्ग सहित इस सूची में कई नाम शामिल हैं।
ये खबर भी पढ़ें...
गहलोत ने फिर कहा जातिगत जनगणना कराएंगे, इससे पहले अगस्त में की थी घोषणा, अब आचार संहिता लगने में कुछ घंटे ही बाकी
बहरहाल कांग्रेस के मंत्री- विधायकों को लेकर एंटी इंकमबेंसी क्या रंग दिखाएगी, इसका फैसला टिकट वितरण के बाद ही तय हो सकेगा। राजस्थान कांग्रेस के गोविंद सिंह डोटासरा साफ कर चुके हैं कि टिकट वितरण में पूरी सावधानी बरती जा रही है। मगर बड़ा सवाल यही है कि जिन विधायकों या मंत्रियों की "खैर" नहीं, क्या उनकी टिकट काटने का साहस कांग्रेस कर पाएगी?
ये खबर भी पढ़ें...
राजस्थान में 1 IAS समेत 53 RAS अफसरों के हुए तबादले, आचार संहिता लगने से पहले ज्वॉनिंग के आदेश
गहलोत मान चुके- जनता है विधायकों से नाराज
ये खबर भी पढ़ें...
गहलोत सरकार ने 8 नए बोर्ड के गठन को दी मंजूरी, सरकार का तर्क इससे समाज का कल्याण और उत्थान हो सकेगा
ममता भूपेश का सरेआम विरोध
ये खबर भी पढ़ें...
गहलोत ने फिर कहा जातिगत जनगणना कराएंगे, इससे पहले अगस्त में की थी घोषणा, अब आचार संहिता लगने में कुछ घंटे ही बाकी
टिकट वितरण तय करेगा कांग्रेस की स्थिति
ये खबर भी पढ़ें...
राजस्थान में 1 IAS समेत 53 RAS अफसरों के हुए तबादले, आचार संहिता लगने से पहले ज्वॉनिंग के आदेश
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari