चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों को नहीं माना, मंत्री ने जताई नाराजगी

Jageshwar prasad | Aug 20, 2026, 16:17 IST
Share
चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की अनदेखी
चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की अनदेखी

राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में तबादला आदेशों की अनदेखी को लेकर विवाद। जल संसाधन विभाग के अधीक्षण अभियंता को मूल विभाग भेजने के आदेशों का पालन नहीं हुआ। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने जताई नाराजगी।

समझें क्या है पूरा मामला

  • चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की अनदेखी।
  • जल संसाधन के SE मुकेश शर्मा को रिलीव नहीं किया।
  • मंत्री खींवसर ने अतिरिक्त मुख्य सचिव को भेजा कड़ा पत्र।
  • NHM में तैनात SE को मूल विभाग में रिलीव करने का है आदेश।
  • मंत्री बोले- आदेशों की पालना करें, अनदेखी अनुशासनहीनता।
राजस्थान के चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग में अधिकारियों के तबादलों को लेकर विवाद गहरा गया है। चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव को कड़ा पत्र लिखकर तबादला आदेशों की अनदेखी पर नाराजगी जताई है।

मंत्री ने 5 अगस्त और 8 अगस्त को जारी तबादला आदेशों का तुरंत पालन करने के निर्देश दिए हैं। विशेष रूप से, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत अधीक्षण अभियंता (SE) मुकेश शर्मा को उनके मूल विभाग (जल संसाधन विभाग) में रिलीव करने के आदेश का पालन नहीं किया गया है।

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर द्वारा प्रमुख शासन सचिव को लिखा पत्र सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

क्या है पूरा प्रकरण?

चिकित्सा मंत्री ने 5 और 8 अगस्त को कई अधिकारियों के स्थानांतरण और कार्यभार को लेकर आदेश जारी किए थे। इन आदेशों में:

मुकेश शर्मा (SE) को NHM से रिलीव कर जल संसाधन विभाग में भेजने का निर्देश था।

देवेंद्र कुमार मीणा (स्वायत्त शासन विभाग के CE) को NHM में SE का पदभार ग्रहण कराना था।

लेकिन इन आदेशों की समय-सीमा में पालना रिपोर्ट पेश नहीं की गई, जिससे मंत्री नाराज हो गए।

चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की अनदेखी
चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों की अनदेखी


मंत्री ने क्या कहा?

चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर ने अपनी नोटशीट पर स्पष्ट रूप से लिखा है कि आदेशों की पालना तुरंत (आज ही) की जाए।

उन्होंने कहा कि आदेशों की लंबे समय से अनदेखी करना अनुशासन के विपरीत है और इससे विभाग के भीतर विवाद लगातार बढ़ रहा है। मंत्री ने यह भी कहा कि आदेशों की नाफरमानी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

अब क्या होगा?

मंत्री के सख्त पत्र के बाद स्वास्थ्य विभाग में हलचल तेज हो गई है। अब अतिरिक्त मुख्य सचिव को आदेशों का पालन सुनिश्चित करना है।

अगर फिर भी आदेशों की अवहेलना होती है, तो आगे अनुशासनात्मक कार्रवाई की जा सकती है। इस मामले में पालना रिपोर्ट आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट होगी।

ये भी पढ़ें:-

थप्पड़ कांड से चर्चित दो पत्नियों वाले RAS अफसर छोटू लाल शर्मा का तबादला

राजस्थान: CM के OSD योगेश श्रीवास्तव का तबादला, 183 RAS अफसर इधर से उधर

प्रेमचन्द बैरवा का नाम इस्तेमाल कर तबादला मांगा, कोर्ट में भेजी फाइल

निकाय चुनाव से पहले 41 नगर पालिका अधिकारियों के तबादले, 24 APO को मिली पोस्टिंग

Tags:
  • स्वास्थ्य विभाग
  • राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन
  • NHM
  • जल संसाधन विभाग
  • चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग
  • चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर
स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला

By Sanjay Gupta

स्कीम 171 के 6 हजार प्लाटधारक IDA से होंगे मुक्त, सीएम से हो गई चर्चा, आंदोलन टला
महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद

By VINAY VERMA

महीने में दूसरी बार साय कैबिनेट, धान खरीदी की तारीख और समर्थन मूल्य पर हो सकता है बड़ा ऐलान, कर्मचारियों को DA की उम्मीद
सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान

By Anshika Singh Chauhan

सनातन हिंदू एकता रथयात्रा में धीरेंद्र शास्त्री ने उठाए कई मुद्दे, गरबा और बुर्के पर बयान
सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम

By Arun Tiwari

सूर्यकांत ने उधारी के 5 करोड़ से किया 500 करोड़ का स्कैम, अनिल टुटेजा ने वाट्सएप पर कहा इस बारे में अवेयर हैं सीएम
सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत

By Ratan Kumar Mishra

सिंधिया संपत्ति विवाद: प्रतिमा देवी की आपत्ति मंजूर, अब 29 अक्टूबर को देना होगा सबूत
दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए

By Sourabh Bhatnagar

दिवाली से पहले 1.25 करोड़ लाड़ली बहनों को बड़ा तोहफा, सीएम मोहन यादव ने खाते में भेजे 1500-1500 रुपए
बिलासपुर में प्लॉट खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सौराष्ट्र परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त

By Arun Tiwari

बिलासपुर में प्लॉट खरीदने वालों के लिए अलर्ट! सौराष्ट्र परियोजना का रेरा पंजीयन निरस्त