सीएम के खिलाफ याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज, HC ने कहा- हम पक्षकार को लिखित माफी के लिए बाध्य नहीं कर सकते
The Sootr | Sept 15, 2023, 24:00 IST
सीएम के खिलाफ याचिका को हाईकोर्ट ने किया खारिज, HC ने कहा- हम पक्षकार को लिखित माफी के लिए बाध्य नहीं कर सकते
राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 अगस्त को न्यायपालिका के खिलाफ एक बयान दिया था, जिसके खिलाफ अधिवक्ता कुणाल शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है
JAIPUR. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 30 अगस्त को न्यायपालिका के खिलाफ एक बयान दिया था। जिसके खिलाफ अधिवक्ता कुणाल शर्मा ने हाई कोर्ट में याचिका की थी, जिसे हाईकोर्ट ने खारिज कर दिया है। हाईकोर्ट का कहना है कि वह पक्षकार को लिखित में माफी मांगने के लिए बाध्य नहीं कर सकते हैं।
सीएम गहलोत का भड़काऊ बयान
बता दें कि सीएम गहलोत ने 30 अगस्त को मीडिया से बात करते हुए कहा था कि ज्यूडिशियरी में बहुत भ्रष्टाचार हो रहा है। उन्होंने कहा कि कई वकील जजमेंट लिखकर ले जाते हैं। वही जजमेंट आता है। ज्यूडिशियरी के अंदर यह क्या हो रहा है? चाहे लोअर ज्यूडिशियरी हो या अपर। हालात गंभीर हैं। देशवासियों को सोचना चाहिए। हालांकि, इसके दूसरे दिन सीएम ने कहा कि वह ज्यूडिशियरी का सम्मान करते हैं और उनके बयान का गलत मतलब निकाला गया है।
पहले भी दर्ज हैं कई याचिकाएं
सीएम अशोक गहलोत के इस याचिका के अलावा भी कई याचिकाएं दर्ज हैं। अधिवक्ता शिवचरण गुप्ता की जनहित याचिका पर तो हाईकोर्ट अशोक गहलोत को पहले ही नोटिस जारी कर चुकी है। जिस पर 3 अक्टूबर को सुनवाई होने वाली है।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman