मजाक में दिखाया कट्टा, गलती से चली गोली, होटल संचालक की मौत
Ashish Bhardwaj | Updated:
होटल संचालक की मौत
राजस्थान में नागौर के खरनाल गांव में होटल संचालक रामदास की कट्टा दिखाते समय गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी महिपाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया।
समझें क्या है पूरा मामला
- नागौर होटल संचालक की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार।
- हंसी-मजाक में देशी कट्टा दिखाते समय चली थी गोली।
- सीने में गोली लगने से रामदास उर्फ रामकुमार की गई जान।
- पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से आरोपी को पकड़ा।
- आरोपी महिपाल बिश्नोई को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा।
होटल पर खाना खाने आया था आरोपी
इसी दौरान होटल संचालक रामदास और महिपाल आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। महिपाल अपना देशी कट्टा दिखा रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रामदास के सीने में लगी और वह नीचे गिर गया।
एंबुलेंस हादसे में भी गई जान
सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से हुई पहचान
इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, पुलिस इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने अंततः आरोपी को नागौर शहर से गिरफ्तार कर लिया।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस, डीएसटी (DST – District Special Team) और कोबरा टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी महिपाल गोदारा पुत्र राणाराम बिश्नोई जोधपुर जिले के गोदारों का बास, नांदिया प्रभावती गांव का निवासी है। सोमवार को न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।
आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले
पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी किताब चौधरी, डीएसटी प्रभारी सुरेश कस्वा सहित सदर थाना और डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे।
ये खबर भी पढे़:-
15 करोड़ खर्च कर भी कैद है दुनिया की सबसे बड़ी घंटी, 4 साल से अटका है काम
घर बैठे भर सकेंगे पानी का बिल, जलदाय विभाग ने चालू की QR कोड सुविधा
राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग
CG Teacher Recruitment 2026 : आत्मानंद स्कूलों में शिक्षक बनने का मौका, 229 पदों के लिए कल से दस्तावेजों की जांच
By Umeshwari Baghel
बाबा बागेश्वर पर नरम पड़े बाबा रामदेव, बोले- छोटे भाई और शिष्य जैसे हैं, हमारी डांट को उन्होंने प्यार माना
By Sandeep Kumar
जनवरी में प्री-बोर्ड, फरवरी में बोर्ड! आखिर कब तैयारी करेंगे छात्र, MP बोर्ड के परीक्षा शेड्यूल पर उठे सवाल
By Arohi Raj
महादेव सट्टा कांड: वकील हिमांशु की 60 करोड़ की कथित डील, क्या ED-CBI अफसरों और जजों तक जुड़े हैं तार?
By Umeshwari Baghel
SMS अस्पताल में 70 लाख का क्यू सिस्टम बेअसर, पर्ची पर QR कोड, मरीज कतार में और जिम्मेदारों ने साधी चुप्पी
By Raghvendra Singh Rathore
CG Patwari Bharti 2026: पटवारी भर्ती का रास्ता साफ, कंप्यूटर डिप्लोमा को लेकर सरकार ने स्पष्ट किया नियम
By Umeshwari Baghel
स्कूलों में साउंड बॉक्स से प्रार्थना मंजूर नहीं, लाउड स्पीकर खरीदने का दबाव, फंड नहीं तो शिक्षक अपनी जेब से करें इंतजाम!
By VINAY VERMA