मजाक में दिखाया कट्टा, गलती से चली गोली, होटल संचालक की मौत

Ashish Bhardwaj | Aug 11, 2026, 13:55 IST
Share
होटल संचालक की मौत
होटल संचालक की मौत

राजस्थान में नागौर के खरनाल गांव में होटल संचालक रामदास की कट्टा दिखाते समय गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन की मदद से आरोपी महिपाल बिश्नोई को गिरफ्तार किया।

समझें क्या है पूरा मामला

  • नागौर होटल संचालक की गोली लगने से मौत मामले में आरोपी गिरफ्तार।
  • हंसी-मजाक में देशी कट्टा दिखाते समय चली थी गोली।
  • सीने में गोली लगने से रामदास उर्फ रामकुमार की गई जान।
  • पुलिस ने सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से आरोपी को पकड़ा।
  • आरोपी महिपाल बिश्नोई को कोर्ट ने तीन दिन के रिमांड पर भेजा।
राजस्थान में नागौर जिले के सदर थाना क्षेत्र के खरनाल गांव स्थित नीलकंठ होटल में होटल संचालक की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने नामजद आरोपी महिपाल बिश्नोई को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने होटल पर देशी कट्टा दिखाते समय फायर किया था, जिससे संचालक रामदास उर्फ रामकुमार के सीने में गोली लगी।

होटल पर खाना खाने आया था आरोपी

पुलिस के अनुसार सात अगस्त को होटल पर काम करने वाले रणजीत कुमार ने सदर थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रिपोर्ट के मुताबिक महिपाल होटल पर आया और खाना खाने के बाद उसने चाय बनाने के लिए कहा।

इसी दौरान होटल संचालक रामदास और महिपाल आपस में हंसी-मजाक कर रहे थे। महिपाल अपना देशी कट्टा दिखा रहा था, तभी अचानक गोली चल गई। गोली रामदास के सीने में लगी और वह नीचे गिर गया।

एंबुलेंस हादसे में भी गई जान

घायल रामदास को इलाज के लिए जोधपुर ले जाया जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में एंबुलेंस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में रामदास की मौत हो गई।

सीसीटीवी और मोबाइल लोकेशन से हुई पहचान

पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए तुरंत टीमें गठित कीं। टीमों ने आरोपी के मोबाइल नंबरों की सीडीआर (CDR – Call Detail Record) का अवलोकन कर उसका रूट चार्ट तैयार किया।

इसके बाद सीसीटीवी फुटेज, पुलिस इंटेलिजेंस और तकनीकी सहायता के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की गई। पुलिस ने अंततः आरोपी को नागौर शहर से गिरफ्तार कर लिया।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आशाराम चौधरी के निर्देश पर सदर थाना पुलिस, डीएसटी (DST – District Special Team) और कोबरा टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी महिपाल गोदारा पुत्र राणाराम बिश्नोई जोधपुर जिले के गोदारों का बास, नांदिया प्रभावती गांव का निवासी है। सोमवार को न्यायालय में पेश करने पर उसे तीन दिन के रिमांड पर सौंपा गया है।

आरोपी पर पहले से दर्ज हैं मामले

पुलिस के अनुसार आरोपी महिपाल बदमाश प्रवृत्ति का बताया जा रहा है। उसके खिलाफ आबकारी अधिनियम के तीन प्रकरण पहले से दर्ज हैं।

पुलिस अब आरोपी से पूछताछ कर घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। इस कार्रवाई में सदर थानाधिकारी किताब चौधरी, डीएसटी प्रभारी सुरेश कस्वा सहित सदर थाना और डीएसटी टीम के जवान शामिल रहे।

ये खबर भी पढे़:-

तालछापर में माइक फेंकने पर अफसोस, सांसद बेनीवाल ने जनता से मांगी माफी

15 करोड़ खर्च कर भी कैद है दुनिया की सबसे बड़ी घंटी, 4 साल से अटका है काम

घर बैठे भर सकेंगे पानी का बिल, जलदाय विभाग ने चालू की QR कोड सुविधा

राजस्थान सरकार ने 7 हजार को दी सरकारी नौकरी, 70% को गृह जिले में पहली पोस्टिंग

Tags:
  • राजस्थान
  • सीसीटीवी
  • जोधपुर
  • नागौर
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा