जयपुर में 35 हजार की रिश्वत लेते IAS प्रेमसुख बिश्नोई गिरफ्तार, मत्स्य विभाग का एडिशनल डायरेक्टर देव भी धराया
BP Shrivastava | Jan 20, 2024, 11:51 IST
जयपुर में 35 हजार की रिश्वत लेते IAS प्रेमसुख बिश्नोई गिरफ्तार, मत्स्य विभाग का एडिशनल डायरेक्टर देव भी धराया
जयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 35 हजार की रिश्वत लेने के मामले में मत्स्य विभाग के डायरेक्टर प्रेमसुख बिश्नोई और एडिशनल डायरेक्टर राकेश देव को गिरफ्तार किया है।
मनीष गोधा, JAIPUR. जयपुर में ACB की टीम ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने 35 हजार की रिश्वत लेने के मामले में मत्स्य विभाग के डायरेक्टर प्रेमसुख बिश्नोई और एडिशनल डायरेक्टर राकेश देव को गिरफ्तार किया है। इन दोनों अफसरों को टीम ने रंगे हाथों 35 हजार रुपए की घूस लेते ट्रेप किया है। दोनों पकड़े गए आरोपियों में से प्रेमसुख बिश्नोई आईएएस अफसर है। कार्रवाई को अंजाम देने वाले एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि फिलहाल इन दोनों ऑफिसर्स से डीआईजी डॉ. रवि के नेतृत्व में पूछताछ जारी है।
क्या है पूरा मामला ?
एसीबी के एडीजी हेमंत प्रियदर्शी ने बताया कि एक परिवादी ने एसीबी में शिकायत की थी। इसमें बताया था कि टोंक के अन्नपूर्णा तालाब में मछली पकड़ने और मछली पालन करने के लिए उसे मत्स्य विभाग से लाइसेंस लेना था। लाइसेंस के बदले विभाग के डायरेक्टर आईएएस प्रेमसुख बिश्नोई और एडिशनल डायरेक्टर राकेश देव उससे 1 लाख रुपए की रिश्वत की मांग कर रहे थे। परेशान होकर उसने जयपुर की ACB कार्यालय में मामला दर्ज करवाया।
डीआईजी डॉ. रवि के निर्देशन में एडिशनल एसपी हिमांशु कुलदीप ने शिकायत का सत्यापन किया, जो सही पाई गई। इसके बाद दोनों के लिए ट्रेप का जाल बिछाया गया। पूरी प्लानिंग के बाद शुक्रवार को इन दोनों आरोपियों को 35 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए टीम ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया।
दोनों अफसरों से एसीबी मुख्यालय में पूछताछ
एसीबी की पूछताछ में सामने आया है कि आरोपी आईएएस प्रेमसुख बिश्नोई बीकानेर का है, जबकि दूसरा आरोपी राकेश देव जयपुर का रहने वाला है। फिलहाल दोनों से आगे पूछताछ लगातार एसीबी मुख्यालय में की जा रही है। साथ ही एसीबी की एक टीम दोनों आरोपियों के ठिकानों पर तलाशी ले रही है। आरोपी प्रेम सुख बिश्नोई पहले आरएएस था फिर प्रमोशन के बाद आईएएस बन गया।

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari