पाली में पीएम ने लोगों को बताया मोबाइल का हर माह का खर्च, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाना बहुत जरूरी

Chandresh Sharma | Nov 20, 2023, 24:00 IST
Share
पाली में पीएम ने लोगों को बताया मोबाइल का हर माह का खर्च, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाना बहुत जरूरी
पाली में पीएम ने लोगों को बताया मोबाइल का हर माह का खर्च, कहा- कांग्रेस को सबक सिखाना बहुत जरूरी

राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत धुआंधार प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री मोदी आज पाली पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में पीएम ने मोबाइल के खर्च की बचत का नया हिसाब बताया।

PALI. राजस्थान विधानसभा चुनाव के तहत धुआंधार प्रचार में जुटे प्रधानमंत्री मोदी आज पाली पहुंचे। यहां आयोजित जनसभा में पीएम ने मोबाइल के खर्च की बचत का नया हिसाब बताया। उन्होंने कहा कि साल 2014 से पहले मोबाइल डेटा की कीमत पर गौर करें तो आज हर परिवार को 5 हजार रुपए खर्च करने पड़ते। यह हमारी सरकार है कि जिसने इंटरनेट डाटा बेहद सस्ती दरों पर मुहैया कराया है।

महिला अत्याचारों का फिर किया जिक्र

पीएम मोदी ने यहां राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अत्याचार का मुद्दा एक बार फिर उठाया। उन्होंने कहा कि यहां के मुख्यमंत्री बेशर्मी से यह सर्टिफिकेट देते हैं कि महिलाएं फर्जी शिकायत दर्ज करवाती हैं। यह महिलाओं का अपमान है। हमें ऐसी सरकार को सबक सिखाना ही होगा।

भ्रष्टाचार और तुष्टिकरण पर भी बोले

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लिए भ्रष्टाचार से बड़ा कुछ नहीं है, परिवारवाद ही उनके लिए सब कुछ है। कांग्रेस के पास तुष्टिकरण के अलावा कुछ नहीं है जिसके कारण दंगाईयों और आतंकियों के हौसले बुलंद हो गए। कांग्रेस और उसके घमंडिया गठबंधन ने सनातन को लेकर क्या नहीं कहा। वे सनातन को खत्म करने की बात करते हैं, यानि राजस्थान की संस्कृति को खत्म करना चाहते हैं।

जीतनराम मांझी को लेकर नीतिश पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने कहा कि महिलाओं और दलितों को लेकर कांग्रेस और इनके गठबंधन के नेता कैसी-कैसी भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। बिहार के नेता ने पूर्व मुख्यमंत्री अति पिछड़े दलित परिवार से आते हैं, इसलिए उनकी बेज्जति करने में उन्हें आनंद आता है। उन्होंने पाप किया, लेकिन कांग्रेस ने इसे गलत बताने का विवेक नहीं दिखाया। राजस्थान में दलित परिवारों पर अत्याचार पर कांग्रेस ने यही किया है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • PM Modi's meeting in Pali
  • appeal to teach a lesson to Congress
  • details of mobile expenses told
  • पाली में पीएम मोदी की सभा
  • कांग्रेस को सबक सिखाने की अपील
  • मोबाइल खर्च का बताया हिसाब
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज