इंडिया गठबंधन के नाम से एक्स पर फर्जी अंकाउट, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर फैलाई अफवाह
The Sootr | Sept 27, 2023, 24:00 IST
इंडिया गठबंधन के नाम से एक्स पर फर्जी अंकाउट, राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री को लेकर फैलाई अफवाह
इंडिया गठबंधन के एक्स अंकाउट से यह सूचना मिली कि बीजेपी नेता वसुंधरा राजे जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगी, जब द सूत्र ने इस खबर को फैक्ट चैक किया तो पता चला कि ये खबर फेक है
JAIPUR. राजस्थान में चुनाव का मौसम है, चुनावी सरगरमियों के साथ ही अफवाहें और फेक न्यूज भी तेजी से फैल रही हैं। ऐसी ही एक फेक न्यूज आज दौड़ गई, जब इंडिया गठबंधन के एक्स अकाउंट से यह सूचना मिली कि पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता वसुंधरा राजे जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन कर लेंगी। जब द सूत्र ने इस खबर को फैक्ट चैक किया तो पता चला कि ये खबर फेक है। इंडिया गठबंधन का कोई ऑफिशियल अकांउट ही नहीं है।
बता दें कि एक्स पर इंडिया गठबंधन के नाम से अकांउट पर बुधवार को ट्वीट किया गया कि- 'वसुंधरा राजे जल्द ही कांग्रेस ज्वाइन करेंगी।' इस अकांउट के 49.3K फॉलोअर्स हैं, जो कि मई 2022 में बनाया गया था। हालांकि, इंडिया गठबंधन साल 2023 में बनाया गया। बता दें कि इस अकांउट ने लगभग चार हजार लोगों को फॉलो किया है।
![CaptureGGGG.JPG]()
इस तरह की अफवाहें फैलने के पीछे का एक मुख्य कारण यह है कि कुछ समय से वसुंधरा राजे बीजेपी से नाराज चल रहीं थीं। राजे ने राजस्थान में हो रहीं बीजेपी की परिवर्तन यात्राओं से दूरी बनाकर रखी थी। ऐसा कहा जा रहा था कि इस बार राजे बीजेपी के चेहरे के रूप में नजर नहीं आएंगी। हालांकि, राजे ने परिवर्तन यात्राओं से दूरी का कारण बताया था कि उनकी बहू की तबियत खराब थी। वहीं हाल ही में राजे के एक बयान से यह साफ हो रहा है कि वह बीजेपी नहीं छोड़ेंगी। राजे ने कहा कि वह राजस्थान छोड़कर कहीं नहीं जाएंगी।
ये खबर भी पढ़िए..
दिल्ली में कुत्ता घुमाने के लिए स्टेडियम खाली कराने वाली IAS रिंकू दुग्गा को सरकार ने जबरन किया रिटायर
साल 2020 में भी ऐसा ही एक मामला सामने आया था, जब कांग्रेस नेता सचिन पायलट की पत्नी सारा के नाम से एक फेक ट्विटर अंकाउट बनाया गया था। इस अकांउट के भी कई फॉलोअर्स थे। इस अंकाउट से एक पोस्ट किया गया था सचिन की पत्नी सारा चाहती हैं कि सचिन पायलट को बीजेपी में शामिल होना चाहिए।
![sachin.JPG]()
फेक अकाउंट के 49.3K फॉलोअर्स
CaptureGGGG.JPG
वसुंधरा राजे की बीजेपी से नाराजगी
ये खबर भी पढ़िए..
दिल्ली में कुत्ता घुमाने के लिए स्टेडियम खाली कराने वाली IAS रिंकू दुग्गा को सरकार ने जबरन किया रिटायर
तीन साल पहले भी आया था मामला
sachin.JPG
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman