पहले गांव में राहुल ने दोस्त की पत्नी से की दरिंदगी, फिर दिल्ली में IRS की बेटी की हत्या, 7 लाख का कर्ज उतारने के लिए था लूट का प्लान
Jageshwar prasad | Apr 23, 2026, 20:44 IST
Photograph: (the sootr)
दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी के हत्या के मामले में गिरफ्तार हुए राहुल मीणा को लेकर बड़े खुलासा हुए हैं। राहुल राजस्थान में अलवर जिले के राजगढ़ का रहने वाला है। उसने हत्या से पहले अपने गांव राजगढ़ में एक महिला से रेप भी किया था।
News In Short
- राहुल मीणा ने अपने दोस्त की पत्नी से रेप करने के बाद दिल्ली में हत्या को अंजाम दिया।
- दिल्ली पुलिस और अलवर पुलिस ने मिलकर राहुल के जुड़े 6 लोगों को गिरफ्तार किया।
- राहुल की गिरफ्तारी के लिए पुलिस ने 7 टीमें बनाई हैं और वह आखिरकार पकड़ा गया।
- पुलिस ने राहुल की गिरफ्तारी डिजिटल ट्रैकिंग यानि इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड से की।
- शुरूआती जांच के अनुसार जुए में 7 लाख हारने के बाद राहुल ने लूट की योजना बनाई।
News In Detail
दोस्त को पार्टी में छोड़ा और पीछे से उसकी पत्नी से किया रेप
रात करीब 10:30 बजे जब उसने दरवाजा खटखटाया तो दोस्त की पत्नी को लगा कि उसका पति लौट आया है। दरवाजा खुलते ही राहुल ने महिला के साथ रेप किया। पीड़ित महिला ने उसी वक्त रोते हुए पति को फोन कर आपबीती सुनाई और बुधवार को दिल्ली में आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या में राहुल का हाथ होने की खबर सुनने के बाद हिम्मत जुटाकर राजगढ़ थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।
एम्बुलेंस से भागने का शातिर सफर
अलवर पुलिस ने 7 अलग-अलग टीमें बनाईं
फिलहाल दिल्ली पुलिस ने अलवर पुलिस की मदद से मामले में राहुल के पिता, दोस्तों सहित 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। ये सभी लोग राजगढ़ थाने में बंद हैं।
क्या है आईआरएस अधिकारी की बेटी की हत्या की कहानी?
हत्या से पूर्व, राहुल ने पीड़िता से घर के लॉकर को खोलने के लिए कहा था, लेकिन जब पीड़िता ने इनकार किया तो उसने जबरदस्ती लॉकर खोलने की कोशिश की और उसकी हत्या कर दी। अपराधी ने पीड़िता के शरीर को घसीटकर उसकी उंगलियों के निशान भी लिए, ताकि वह लॉकर खोल सके।
इस मामले में जब आरोपी को कोर्ट में प्रस्तुत किया गया तो उसने खुद यह कबूल किया कि उसने पैसे के लिए यह हत्या की थी। पीड़िता के शरीर को घसीटकर उसकी उंगलियों के निशान लेने का प्रयास किया ताकि लॉकर खोल सके। इसीलिए दिल्ली की एक अदालत ने राहुल मीणा को चार दिन की पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
ऐसे पुलिस की गिरफ्त में आया राहुल मीणा
दिल्ली के द्वारका स्थित ओयो होटल में ठहरने के दौरान उसने जैसे ही होटल के वाई-फाई से इंटरनेट कनेक्ट किया और इंस्टाग्राम मैसेंजर के जरिए अपने गुरुग्राम स्थित रिश्तेदार से बात की, पुलिस की साइबर टीम ने उसकी लोकेशन ट्रैक कर ली। इंटरनेट प्रोटोकॉल डिटेल रिकॉर्ड और डिजिटल सर्विलांस की मदद से पुलिस ने उसके भागने की पूरी टाइमलाइन और सीसीटीवी फुटेज का मिलान किया और दिल्ली के होटल से ही दबोच लिया गया।
राहुल की नौकरी और पिता के कनेक्शन
आईआरएस के घर में लूट का इरादा
ये भी पढ़ें:-
दो दुल्हन रसोई गैस मांगने पहुंची कलेक्ट्रेट, मानवीय आधार पर मिले दो कमर्शियल सिलेंडर
राजस्थानी मजदूरों के साथ भाजपा विधायक के पति ने की मारपीट, पैसे नहीं देने का है आरोप
अफसरों और नेताओं की मिलीभगत से बेच खाईं सरकारी जमीनें, जानिए जयपुर के पॉश इलाकों में कैसे खड़ी हो गईं भ्रष्टाचार की ऊंची इमारतें
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
By Atul Dwivedi
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari