जयपुर में CJP के प्रदर्शन में अभिजीत दीपके को थप्पड़ मारे, एक युवक हिरासत में
Ashish Bhardwaj | Jun 15, 2026, 17:47 IST
Photograph: (the sootr)
CJP फाउंडर अभिजीत दीपके को सोमवार को जयपुर में प्रदर्शन के दौरान 2 युवकों ने थप्पड़ मारे। इस पर समर्थकों ने हमलावरों की धुनाई कर दी। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया।
समझें क्या है पूरा मामला
- जयपुर में शहीद स्मारक पर सोमवार को CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) का प्रदर्शन।
- प्रदर्शन की अगुवाई फाउंडर अभिजीत दीपके ने की, विषय NEET पेपर लीक और बेरोजगारी।
- प्रदर्शन के दौरान 2 युवकों ने अभिजीत दीपके के पास आकर उन्हें थप्पड़ मार दिए।
- बाद में पार्टी समर्थकों ने दोनों हमलावर युवकों को पकड़कर पीट दिया।
- जयपुर पुलिस ने हमला करने पर एक युवक को हिरासत में लिया है।
दोनों हमलावर युवकों को प्रदर्शनकारियों ने पकड़ लिया। बाद में उनकी जमकर पिटाई की। यह प्रदर्शन नीट पेपर लीक मामले में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर किया गया था। जयपुर पुलिस ने हमला करने के मामले में एक युवक को हिरासत में ले लिया।
इस प्रदर्शन की अनुमति को लेकर भी काफी विवाद रहा। जयपुर पुलिस ने पहले इस प्रदर्शन के लिए अनुमति देने से इनकार कर दिया। बाद में विवाद बढ़ने पर अधिकतम 800 लोगों के शामिल होने की शर्त के साथ अनुमति दे दी गई।
यह हुआ घटनाक्रम
इसी दौरान कुछ युवकों के बीच नारेबाजी को लेकर विवाद हो गया। तभी 2 युवकों ने अभिजीत दीपके को थप्पड़ मार दिए।
इसके बाद पार्टी के समर्थकों ने दोनों हमलावरों को पकड़ लिया और पिटाई कर दी। पुलिस ने मौके पर एक युवक को हिरासत में लिया।
कौन है थप्पड़ मारने वाला युवक
उसने चीखते हुए मीडिया से कहा- अभिजीत दीपके जिहादी मानसिकता वाला है। वह बिना बात के देश को बरगला रहा है। पेपर लीक तो बस बहाना है।
धरना स्थल पर मोबाइल चोरी
पोस्टर और तिरंगा लेकर आए युवा
कुछ महिलाएं अपने छोटे बच्चों के साथ भी प्रदर्शन में शामिल हुईं। प्रदर्शन से पहले कार्यकर्ताओं ने शहीद स्मारक के गेट पर कॉकरोच की तस्वीर बनाई और धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दो का नारा लिखा।
CJP के राष्ट्रीय प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा कि यह केवल किसी एक संगठन की नहीं, बल्कि देश के छात्रों, युवाओं और अभिभावकों की लड़ाई है।
क्या मांगें थीं प्रदर्शनकारियों की
प्रवक्ता रांका ने कहा कि पेपर लीक से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। यह लड़ाई शिक्षा व्यवस्था को सुधारने की है।
ये खबर भी पढे़:-
झीलों में डी-सिल्टिंग पर विवाद, कांग्रेस ने लगाए 80 करोड़ के घोटाले के आरोप
इस्लामपुर का नाम बदलने पर छिड़ा विवाद, पूर्व मंत्री सड़क पर लेटे
NCR प्लान 2041 मंजूरी के लिए तैयार, संरक्षित क्षेत्रों की मैपिंग अब भी बाकी
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
By Ramanand Tiwari
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava