धर्म परिवर्तन के लिए आया था 3 करोड़ का विदेशी फंड, स्कूल मालिक पर ईडी का छापा

Ashish Bhardwaj | Aug 21, 2026, 21:34 IST
Share
विदेशी फंड़
विदेशी फंड़

राजस्थान के जयपुर में ईडी ने निरंजन पब्लिक स्कूल के मालिक रवि पहाड़िया के ठिकानों पर छापा मारा। धर्म परिवर्तन के लिए विदेश से 3 करोड़ रुपये की फंडिंग का आरोप है।

समझें क्या है पूरा मामला

  • जयपुर में ED की बड़ी कार्रवाई।
  • निरंजन पब्लिक स्कूल मालिक के ठिकानों पर छापा।
  • विदेशी फंडिंग मामले में शुरू हुई जांच।
  • 6 से ज्यादा ठिकानों पर हुई सर्च।
  • FEMA केस के बाद ED का एक्शन।
जयपुर में प्रवर्तन निदेशालय यानी ईडी (ED – Enforcement Directorate) की टीम ने शुक्रवार सुबह निरंजन पब्लिक स्कूल के मालिक रवि पहाड़िया के ठिकानों पर छापा मारा। ईडी को स्कूल मालिक के पास धर्म परिवर्तन को लेकर अमेरिका और यूरोप से 3 करोड़ रुपये का फंड आने की शिकायत मिली थी। इसी शिकायत के आधार पर ईडी ने यह कार्रवाई की।

सुबह 5 बजे शुरू हुई छापेमारी

ईडी की टीम सुबह 5 बजे रवि पहाड़िया के घर, स्कूल और 6 से ज्यादा ठिकानों पर पहुंची। सर्च के दौरान टीम संबंधित दस्तावेज और डिजिटल सबूत जुटाने में जुटी रही। रवि पहाड़िया का स्कूल जयपुर के झालाना क्षेत्र में स्थित है।

दो स्कूलों के नाम को लेकर भी जांच

जांच में सामने आया कि स्कूल मालिक ने विदेशों से फंडिंग हासिल करने के लिए वेबसाइट पर चिल्ड्रन ऑफ होप स्कूल के नाम से एक अलग साइट बना रखी है। ईडी अब दोनों स्कूलों के नाम को लेकर भी जांच कर रही है। आरोप है कि धर्म परिवर्तन की गतिविधियों में विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल किया जा रहा था।

चर्च आने-जाने की भी मिली जानकारी

ईडी का फोकस विदेशी फंडिंग और उससे जुड़े लेन-देन के साथ-साथ धर्मांतरण से जुड़ी गतिविधियों पर है। ईडी को रवि पहाड़िया के चर्च में आने-जाने के बारे में भी जानकारी मिली है, जिसकी अब जांच की जा रही है।

डेढ़ महीने पहले दर्ज हुआ था केस

ईडी सूत्रों के मुताबिक आरोपी रवि पहाड़िया के बैंक खातों में विदेश से पैसा आ रहा था। इसे ईडी की ओर से चेक किया गया था। धर्म परिवर्तन के लिए विदेशी फंडिंग को लेकर फेमा यानी फॉरेन एक्सचेंज मैनेजमेंट एक्ट (FEMA – Foreign Exchange Management Act) का केस करीब डेढ़ महीने पहले दर्ज किया गया था।

जांच में सामने आया कि अमेरिका और यूरोप से करीब 3 करोड़ रुपये की फंडिंग आई है। इसी जांच को आगे बढ़ाते हुए ईडी ने स्कूल संचालक रवि पहाड़िया के ठिकानों पर सर्च किया।

पत्नी से भी हुई पूछताछ

ईडी ने रवि और उनकी पत्नी से पूछताछ करने के साथ-साथ बैंक खातों से जुड़े दस्तावेज और डिजिटल डिवाइस भी जब्त किए हैं। बताया जा रहा है कि रवि पहाड़िया पिछले करीब 7 साल से इस स्कूल का संचालन कर रहे हैं। विदेश से आने वाली फंडिंग के मकसद को लेकर ईडी की जांच जारी है।

आगे क्या होगा

ईडी की टीम अब जब्त किए गए दस्तावेज और डिजिटल सबूतों की गहन जांच करेगी। इससे यह स्पष्ट होगा कि विदेशी फंडिंग का इस्तेमाल वास्तव में धर्म परिवर्तन के लिए किया जा रहा था या नहीं। मामले में आगे और खुलासे होने की संभावना है।

ये खबर भी पढे़:-

त्योहारों पर यात्रियों को मिलेगी बड़ी राहत, जोधपुर से चैन्नई के लिए स्पेशल ट्रेन

माहेश्वरी समाज में भूमि पूजन पर रार, दोबारा आयोजन और फंड के दुरुपयोग पर विवाद

टाइगर हैबिटेट में NHAI रेस्ट हाउस पर HC की रोक, किसानों की जमीन अवाप्ति रद्द

जयपुर में UCC के विरोध में मुस्लिम समाज का प्रदर्शन, पुलिस ने विधानसभा कूच रोका

Tags:
  • ईडी
  • प्रवर्तन निदेशालय
  • विदेशी फंडिंग
  • धर्मांतरण
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच