माहेश्वरी समाज में भूमि पूजन पर रार, दोबारा आयोजन और फंड के दुरुपयोग पर विवाद
Mukesh Sharma | Aug 21, 2026, 20:11 IST
माहेश्वरी समाज में भूमि पूजन पर रार
जयपुर के श्री माहेश्वरी समाज के 22 अगस्त 2026 को होने वाले भूमि पूजन कार्यक्रम को लेकर विवाद। समाज के वरिष्ठ सदस्य सुरेन शारदा ने आपत्ति जताते हुए कहा कि 30 अप्रैल 2025 को पहले ही भूमि पूजन हो चुका है।
समझें क्या है पूरा मामला
- 22 अगस्त को होने वाले श्री माहेश्वरी समाज के भूमि पूजन पर सुरेन शारदा ने आपत्ति जताई।
- शारदा के मुताबिक, इसी संपत्ति पर 30 अप्रैल 2025 को भूमि पूजन हो चुका।
- पहले आयोजन में करीब 70 लाख रुपए खर्च होने का दावा किया गया है।
- वर्तमान पदाधिकारियों के चुनाव को लेकर कोर्ट में मामले लंबित होने का दावा है।
- शारदा ने ओम बिरला और मुख्यमंत्री से कार्यक्रम में शामिल नहीं होने को कहा।
उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र भेजकर कार्यक्रम में शामिल होने की सहमति वापस लेने की मांग की है।
पहले ही हो चुका है भूमि पूजन
शारदा के अनुसार, उस आयोजन पर समाज के करीब 70 लाख रुपए खर्च हुए थे। ऐसे में उसी संपत्ति पर 22 अगस्त 2026 को दोबारा भूमि पूजन कराना समाज के पैसे का दुरुपयोग है।
महेश्वरी समाज में भूमि पूजन पर विवाद l दावा है कि जिस भूमि का पूजन पहले हो चुका है उसी का पुनः भूमि पूजन करवाया जा रहा है. सुरेन शारदा का दावा है कि वर्तमान कार्यकारिणी चुनाव को लेकर कोर्ट में केस भी चल रहे हैं l pic.twitter.com/Xru0zdaeE1
— Mukesh (@Journomukesh) August 21, 2026
चुनाव को लेकर भी उठाए सवाल
उन्होंने कहा है कि चुनाव को लेकर हाई कोर्ट और सिविल कोर्ट में मामले अभी विचाराधीन हैं। चुनाव अधिकारी और तथाकथित अध्यक्ष के खिलाफ अवमानना की याचिका भी लंबित होने का दावा पत्र में किया गया है।
बिरला और मुख्यमंत्री से कार्यक्रम से अलग होने की अपील
उन्होंने दोनों से कार्यक्रम में शामिल होने की अपनी सहमति तुरंत वापस लेने की मांग की है। उन्होंने अपने पत्र में भूमि पूजन पहले ही हो जाने और चुनाव से जुड़े मामले अदालत में लंबित होने का हवाला देते हुए 22 अगस्त के कार्यक्रम पर आपत्ति जताई है।
ये भी पढ़ें:-
पूर्व विधायक बलजीत यादव को राजस्थान हाई कोर्ट से झटका, कोर्ट ने नहीं दी जमानत
आसाराम को राजस्थान हाई कोर्ट से मिली राहत, जेल में उचित चिकित्सा सुविधा के आदेश
राजस्थान हाई कोर्ट का आदेश, यौन अपराधों में फोटो-वीडियो सीलबंद लिफाफे में हों पेश
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
By Jitendra Shrivastava
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava