जयपुर मुहाना मंडी में सचिव पर गंभीर आरोप, पत्नी और बेटे के नाम वाले भूखंडों का आवंटन भी निरस्त

Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 18, 2026, 11:30 IST
Share
<br>मंडी सचिव पर गंभीर आरोप
मंडी सचिव पर गंभीर आरोप

जयपुर की मुहाना मंडी के सचिव मनोहर लाल गुप्ता पर पत्नी और बेटे से जुड़ी फर्मों को लाभ पहुंचाने और पद के दुरुपयोग के आरोप लगे हैं। शर्तें पूरी नहीं होने पर 2021 में 18 भूखंडों का आवंटन निरस्त हुआ, लेकिन व्यापारियों का आरोप है कि कब्जा वापस लेने की कार्रवाई नहीं की गई। क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक की जांच रिपोर्ट सौंपे जाने के बाद भी कार्रवाई का इंतजार है।

जयपुर की मुहाना मंडी के सचिव मनोहर लाल गुप्ता एक बार फिर विवादों में हैं। मंडी में भूखंड आवंटन से जुड़े मामले में उन पर अपने परिवार के सदस्यों को फायदा पहुंचाने और पद का दुरुपयोग करने के आरोप लगे हैं। मामला इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि जिन 18 कृषि प्रसंस्करण इकाइयों के भूखंडों का आवंटन निरस्त किया गया था, उनमें दो भूखंड सचिव के बेटे और पत्नी से जुड़ी फर्मों के नाम पर हैं। आरोप है कि आवंटन निरस्त होने के बावजूद इन भूखंडों का कब्जा वापस नहीं लिया गया।

23 भूखंड आवंटित, 18 का आवंटन निरस्त

कृषि विपणन विभाग की कृषि प्रसंस्करण एवं कृषि व्यवसाय प्रोत्साहन नीति-2010 के तहत मंडी यार्ड में 23 कृषि प्रसंस्करण इकाइयों के लिए भूखंड आवंटित किए गए थे। आवंटन की शर्तों का पालन नहीं होने पर तत्कालीन मंडी प्रशासक आशु चौधरी ने 9 जून 2021 को इनमें से 18 भूखंडों का आवंटन निरस्त कर दिया था।

जयपुर अपोलो एनिमल ट्रस्ट करोड़ों का घोटाला: हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए सिरे से जांच के आदेश | Jaipur Apollo Animal Trust Crore Scam: High Court Orders ACB to Re-investigate
जयपुर के अपोलो एनिमल ट्रस्ट में करोड़ों के घोटाले का आरोप, हाईकोर्ट ने ACB को दिए नए जांच के आदेश
15 Oct 2026 ,
By Mukesh Sharma
राजस्थान हाईकोर्ट ने अपोलो एनिमल मेडिकल ग्रुप ट्रस्ट के साथ जुड़े वित्तीय घोटाले की गंभीरता को देखते हुए नई जांच का आदेश दिया है। न्यायालय ने भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो को यह निर्देश देते हुए कहा है कि वह इस मामले की जांच में इनकम टैक्स और प्रवर्तन निदेशालय से सहयोग ले।

इनमें भूखंड संख्या ए-10-ए भी शामिल है, जो आयुष ट्रेड विजन प्राइवेट लिमिटेड को आवंटित किया गया था। इस कंपनी में मंडी सचिव के बेटे उदित मनोहर निदेशक हैं। कंपनी को फल-सब्जियों के जूस, डिहाइड्रेशन और मुरब्बा बनाने की यूनिट लगानी थी। लेकिन वर्ष 2020 तक यूनिट नहीं लगने पर कृषि विपणन विभाग ने कई नोटिस जारी किए। इसके बाद भूखंड का आवंटन निरस्त कर दिया गया।

राजस्थान पंचायत चुनाव: SC-ST आरक्षण पर रोक से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस | Rajasthan Panchayat Elections: High Court Refuses to Stay SC-ST Reservation, Issues Notice to Government
राजस्थान पंचायत चुनाव में आरक्षण पर रोक लगाने से हाईकोर्ट का इनकार, सरकार को नोटिस, 6 सप्ताह बाद सुनवाई
17 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान हाईकोर्ट ने पंचायत चुनाव में SC-ST आरक्षण को चुनौती देने वाली अपील पर चुनाव प्रक्रिया रोकने से इनकार कर दिया है। मामला बालोतरा की माजीवाला ग्राम पंचायत का है। याचिकाकर्ता ने आरक्षण के लिए गलत जनसंख्या आंकड़े इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। कोर्ट ने राज्य सरकार और अधिकारियों को नोटिस जारी कर छह सप्ताह बाद सुनवाई तय की है।

पत्नी की फर्म का भूखंड भी निरस्त

इसी नीति के तहत मैसर्स साग भाजी फूड्स को भूखंड संख्या डी-5 आवंटित किया गया था। इस फर्म में सचिव की पत्नी स्नेहलता गुप्ता साझेदार हैं। 16 दिसंबर 2020 को यूनिट नहीं लगाने पर फर्म को आरोप पत्र दिया गया था। वहीं, 15 फरवरी 2021 को जांच कमेटी ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि फर्म ने व्यावसायिक निर्माण शुरू नहीं किया। इसके बाद 9 जून 2021 को इस भूखंड का आवंटन भी निरस्त कर दिया गया।

दो साल बाद भी नहीं मिला कब्जा

नियमों के मुताबिक, आवंटन निरस्त होने के बाद मंडी समिति को भूखंडों का कब्जा वापस लेना था। इसके लिए बिजली कनेक्शन काटने को डिस्कॉम प्रबंधन से संपर्क करने और कर्ज देने वाले बैंकों को सूचना देने जैसी कार्रवाई की जानी थी। व्यापारियों का आरोप है कि मंडी प्रशासन ने इस दिशा में जरूरी कदम नहीं उठाए। आवंटियों ने विभाग के निदेशक के समक्ष अपील भी की, लेकिन इन अपीलों पर कोई स्थगन आदेश नहीं होने के बावजूद भूखंडों का कब्जा वापस नहीं लिया गया।

सऊदी हमले के बाद उड़ानें रद्द: राजस्थान के 5000 जायरीन मक्का-मदीना में फंसे, घर वापसी पर अनिश्चितता | Flights Cancelled After Saudi Attack: 5000 Pilgrims from Rajasthan Stranded in Mecca-Medina, Uncertainty Over Return Home
सऊदी हमले के बाद उड़ानें रद्द: उदयपुर, जयपुर, कोटा समेत कई जिलों के जायरीन मक्का-मदीना में फंसे
16 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
सऊदी अरब में हमलों ने यात्रा को प्रभावित कर दिया है, जिससे कई उड़ानें रद्द हो गई हैं। राजस्थान के उदयपुर, जयपुर और आसपास के क्षेत्रों से लगभग पांच हजार जायरीन मक्का में फंसे हैं। एयरलाइंस द्वारा टिकट रद्द कर दिए गए हैं और नई उड़ानों की कोई सूचना नहीं है।

वसूली और व्यापारियों को परेशान करने के भी आरोप

मंडी व्यापारियों ने सचिव पर पद का दुरुपयोग करने और अपने रिश्तेदार रमेश कूलवाल के जरिए कथित तौर पर चौथ वसूली कराने के आरोप भी लगाए हैं। इसके अलावा, सेवानिवृत्त चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी ब्रह्म सिंह को मंडी यार्ड के सी-ब्लॉक का प्रभारी बनाए जाने पर भी सवाल उठाए गए हैं। व्यापारियों का आरोप है कि उनके जरिए भी उन्हें परेशान किया जाता है।

जांच रिपोर्ट के बाद भी कार्रवाई का इंतजार

शिकायतों के आधार पर राज्य सरकार ने 2 मार्च 2023 को मनोहर लाल गुप्ता को एपीओ किया था। हालांकि, उन्होंने ट्रिब्यूनल से स्थगन आदेश हासिल कर लिया और 22 मार्च 2023 से दोबारा सचिव का पद संभाल लिया।

हाल ही में क्षेत्रीय संयुक्त निदेशक, जयपुर महिपाल सिंह ने मामले की जांच कर रिपोर्ट कृषि विपणन विभाग को सौंप दी। रिपोर्ट में सचिव के परिजनों के नाम पर भूखंड होने की बात भी सामने आई है। इसके बावजूद रिपोर्ट सौंपे जाने के एक महीने बाद तक कार्रवाई नहीं होने पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि विभाग इन आरोपों और जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे क्या कदम उठाता है।

राजस्थान टॉप न्यूज: पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, पंचायत चुनाव और JJM घोटाले पर भी अपडेट | Rajasthan Top News: Former MLA Atar Singh Murder Case Main Accused Mukesh Fauji Arrested, Updates on Panchayat Elections and JJM Scam
Rajasthan Top News: पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार
16 Oct 2026 ,
By Ashish Bhardwaj
राजस्थान के भरतपुर में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश करीब दो साल से लीज बंद कराने की मांग को लेकर धरने की अगुआई कर रहा था। एसपी राजेश मीणा ने उससे हत्या से जुड़े घटनाक्रम, दूसरे आरोपियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की है।

Tags:
  • जयपुर मुहाना मंडी
  • मनोहर लाल गुप्ता
  • मुहाना मंडी विवाद
  • मंडी सचिव पर आरोप
  • भूखंड आवंटन मामला
  • कृषि विपणन विभाग
  • मंडी व्यापारियों का विरोध
  • राजस्थान मंडी समाचार
  • Jaipur Muhana Mandi News
  • Manohar Lal Gupta
छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी, 7 में जीरो एडमिशन

By Umeshwari Baghel

छत्तीसगढ़ में पहली बार सरकारी कॉलेजों के युक्तियुक्तकरण की तैयारी, 7 में जीरो एडमिशन
भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान, अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग

By Amresh Kushwaha

भोपाल मास्टर प्लान पर बीजेपी में घमासान, अफसरों की कॉलोनियों को फायदा पहुंचाने का आरोप, प्लान रद्द करने की मांग
रायपुर में मिठाइयों के बीच मिले मरे कॉकरोच और कीड़े, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 150 किलो मिठाई नष्ट

By Umeshwari Baghel

रायपुर में मिठाइयों के बीच मिले मरे कॉकरोच और कीड़े, 4 दुकानों के लाइसेंस सस्पेंड, 150 किलो मिठाई नष्ट
एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में

By Aman Vaishnav

एमपी मेडिकल बिल घोटाला: 2.87 करोड़ के गबन में फंसे पुलिसकर्मी फिर प्रमोशन की दौड़ में
जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी

By Manya Jain

जन्म प्रमाणपत्र के लिए अब कोर्ट जाना होगा, इंदौर-उज्जैन में नया जन्म प्रमाणपत्र का नियम लागू लेकिन व्यवस्था अधूरी
मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे

By Jageshwar prasad

मदन राठौड़ के बयान के विरोध में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन, अजमेर में BJP दफ्तर पर लिखे अमर्यादित नारे
एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश

By Aman Vaishnav

एमपी में देशी शराब की बोतलों में 21% तक कम मिला अल्कोहल, डिस्टिलरियों के खेल पर विभाग खामोश