Rajasthan Top News: पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार

Ashish Bhardwaj | Oct 16, 2026, 20:45 IST
Share
Rajasthan Top News
Rajasthan Top News

राजस्थान के भरतपुर में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश करीब दो साल से लीज बंद कराने की मांग को लेकर धरने की अगुआई कर रहा था। एसपी राजेश मीणा ने उससे हत्या से जुड़े घटनाक्रम, दूसरे आरोपियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की है।

राजस्थान की टॉप न्यूज

पूर्व MLA अतर सिंह हत्याकांड का मुख्य आरोपी मुकेश फौजी गिरफ्तार, दो साल से लीज के खिलाफ दे रहा था धरना

राजस्थान के भरतपुर में पूर्व भाजपा विधायक अतर सिंह भड़ाना की हत्या के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी मुकेश फौजी को गिरफ्तार कर लिया। मुकेश करीब दो साल से लीज बंद कराने की मांग को लेकर धरने की अगुआई कर रहा था। एसपी राजेश मीणा ने उससे हत्या से जुड़े घटनाक्रम, दूसरे आरोपियों और सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को लेकर पूछताछ की है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

JJM Scam: हाई कोर्ट से जमानत खारिज होने के बाद शीर्ष अदालत पहुंचे थे महेश जोशी, अब रिहाई का रास्ता साफ

सुप्रीम कोर्ट ने जल जीवन मिशन घोटाले में पूर्व मंत्री महेश जोशी को जमानत दे दी है। उनके साथ आरोपी मुकेश पाठक को भी जमानत मिली है। 12 अक्टूबर को जस्टिस दीपांकर दत्ता और जस्टिस शील नागू की पीठ ने फैसला सुरक्षित रखा था। इससे पहले अगस्त 2026 में हाईकोर्ट ने उनकी जमानत याचिका खारिज की थी।... खबर पढने के लिए क्लिक करें

पंचायत चुनाव: नाम वापसी के बाद मुकाबला साफ, जयपुर जिला परिषद के लिए 154 प्रत्याशी मैदान में

पंचायत चुनाव 2026 के प्रथम चरण में जयपुर जिला परिषद और पंचायत समिति के सदस्यों के लिए प्रत्याशियों की संख्या स्पष्ट हो गई है। पहले चरण की आठ पंचायत समितियों में 417 प्रत्याशी चुनाव लड़ेंगे, जबकि जिला परिषद के 154 प्रत्याशी चुनाव मैदान में हैं। द्वितीय चरण के लिए नामांकन प्रक्रिया जारी है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

अमेरिका-पाकिस्तान में युद्ध हुआ तो पाक के साथ खड़े होंगे, मदन राठौड़ के बयान पर बवाल, कांग्रेस ने घेरा

राजस्थान भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ के अमेरिका और पाकिस्तान के बीच युद्ध होने पर पाकिस्तान का साथ देने संबंधी बयान से विवाद खड़ा हो गया। कांग्रेस प्रवक्ता शमा मोहम्मद ने प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री शाह से जवाब मांगा। आम आदमी पार्टी ने भी सवाल उठाए। राठौड़ ने सफाई दी कि उनकी बात क्रिकेट मैच के संदर्भ में थी।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

मंत्री झाबर सिंह खर्रा की भाभी का टिकट भाजपा से कटा, बेटे ने पहले ही भर दिया था निर्दलीय पर्चा

राजस्थान पंचायत चुनाव के बीच यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा का परिवार सियासी चर्चा में आ गया है। पहले खर्रा के बड़े बेटे दुर्गा सिंह खर्रा ने श्रीमाधोपुर पंचायत समिति के वार्ड 19 से निर्दलीय फॉर्म भरा था और अब उनके भाई महावीर सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह का भाजपा से टिकट काट दिया गया है।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें

राजस्थान में 8 RAS और 1 IAS अधिकारी को नई पोस्टिंग , 6 APO अफसरों को मिली जिम्मेदारी

राजस्थान में प्रशासनिक स्तर पर बड़ा फेरबदल किया गया है । 8 RAS अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कार्मिक विभाग ने विभिन्न जिलों में अधिकारियों की जिम्मेदारियों को बदला है। IAS अधिकारी शिवेंद्र प्रताप को बारां में मुख्य कार्यकारी अधिकारी का पद मिला है। ये परिवर्तन पंचायत चुनावों की तैयारी के लिए अधिकारियों को नई तैनाती देने के उद्देश्य से किए गए हैं।... खबर पढ़ने के लिए क्लिक करें
Tags:
  • Rajasthan Top news
  • MLA
  • अतर सिंह भड़ाना
  • JJM Scam
  • सुप्रीम कोर्ट
  • जल जीवन मिशन घोटाले
  • पंचायत समिति
  • मदन राठौड़
  • प्रधानमंत्री मोदी
पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 35 करोड़ के पार, महिला मित्र के नाम भी मिल रहीं जमीनें

By Sanjay Gupta

पुलिस विभाग के ड्राइवर फिरोज खान की संपत्ति 35 करोड़ के पार, महिला मित्र के नाम भी मिल रहीं जमीनें
CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का बजरंग दल पर हमला

By Harrison Masih

CG Top News: छत्तीसगढ़ की बड़ी खबरें... दुर्ग गरबा विवाद पर भूपेश बघेल का बजरंग दल पर हमला
भाजपा विधायक संजय पाठक की पार्टनरशिप फर्म पर 81.73 करोड़ रुपए की वसूली का मामला, हाई कोर्ट से राहत नहीं

By Neel Tiwari

भाजपा विधायक संजय पाठक की पार्टनरशिप फर्म पर 81.73 करोड़ रुपए की वसूली का मामला, हाई कोर्ट से राहत नहीं
बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के राम मंदिर वाले बयान पर हंगामा, छत्तीसगढ़ में VHP-बजरंग दल ने फूंका पुतला

By Harrison Masih

बिहार के सीएम सम्राट चौधरी के राम मंदिर वाले बयान पर हंगामा, छत्तीसगढ़ में VHP-बजरंग दल ने फूंका पुतला
27% OBC आरक्षण पर भाजपा के विधायक नहीं कर सकते अपील? अधिवक्ता आदित्य सांघी ने बताया कानून

By Neel Tiwari

27% OBC आरक्षण पर भाजपा के विधायक नहीं कर सकते अपील? अधिवक्ता आदित्य सांघी ने बताया कानून
मध्य प्रदेश हाईकोर्ट: अनुच्छेद 21 के तहत बिजली कनेक्शन भी जीवन का अधिकार, सात दिन में देना होगा

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश हाईकोर्ट: अनुच्छेद 21 के तहत बिजली कनेक्शन भी जीवन का अधिकार, सात दिन में देना होगा
शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़

By Harrison Masih

शोएब ढेबर पर अब 15 हजार का इनाम घोषित, लॉरेंस बिश्नोई गैंग के नाम पर कांग्रेस नेता से मांगे थे 25 करोड़