जयपुर में पिता ने ढूंढे बेटे की हत्या के सबूत, बहू-बॉयफ्रेंड समेत 4 पर संगीन आरोप

Saurabh Mishra | Aug 18, 2026, 14:31 IST
Share
जयपुर मर्डर केस
जयपुर मर्डर केस

जयपुर में 27 साल के युवक की मौत के 12 दिन बाद पिता ने CCTV फुटेज से सबूत जुटाए। उन्होंने बहू और उसके कथित बॉयफ्रेंड समेत 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस जांच कर रही है।

    समझें क्या है पूरा मामला

    • जयपुर में 27 साल के शख्स महेश मीणा की संदिग्ध मौत का मामला।
    • पिता ने 12 दिन बाद सीसीटीवी फुटेज खंगाली तो बड़ा खुलासा हुआ।
    • पिता ने बहू कविता समेत 4 लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
    • पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।
    जयपुर में 27 साल के शख्स महेश मीणा की संदिग्ध मौत के मामले में बड़ा मोड़ आया है। बेटे की मौत के 12 दिन बाद पिता ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो मामला हत्या तक पहुंच गया। पिता ने इस अपराध में बहू, और उसके कथित बॉयफ्रेंड के शामिल होने का आरोप लगाया है। पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पिता बाबूलाल के मुताबिक, बीते 5 अगस्त की सुबह करीब 9 बजे महेश मीणा अपनी पत्नी कविता को दवा दिलाने बाइक से बगरू के बोराज गया था। शाम तक बेटा और बहू घर नहीं लौटे तो परिवार को चिंता सताने लगी थी।

    करीब 5 बजे कविता ने मृतक महेश के छोटे भाई मनीष को फोन किया। परिवार के मुताबिक पहले कविता ने बताया कि वो रास्ते में हैं। कुछ देर बाद उसने दोबारा फोन कर महेश की तबीयत बिगड़ने की बात कही और मनीष को विश्वकर्मा की 14 नंबर पुलिया के पास बुलाया।

    मनीष अपनी बहन संतोष के साथ करीब 20 मिनट बाद वहां पहुंचा। महेश की बाइक पास खड़ी थी और वो सड़क किनारे बेसुध हालत में पड़ा था। उसे तुरंत सीकर रोड स्थित CKS हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

    शुरुआत में साफ नहीं था महेश की मौत का कारण

    घटना की जानकारी लगते ही विश्वकर्मा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कांवटिया हॉस्पिटल भेजा गया। पुलिस ने 5 अगस्त को ही पोस्टमॉर्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया था। शुरुआत में पुलिस ने मर्ग दर्ज कर जांच शुरू की थी। उस वक्त परिवार को भी मौत की वजह साफ नहीं पता थी।

    मृतक महेश मल्होत्रा नगर का रहने वाला था और विश्वकर्मा इलाके की एक लोहे की चद्दर बनाने वाली कंपनी में काम करता था। करीब डेढ़ साल पहले उसकी शादी शिवदासपुरा निवासी कविता मीणा से हुई थी।

    पत्नी कविता ने बताई थी अलग कहानी

    मृतक महेश के पिता बाबूलाल के मुताबिक जब परिवार ने कविता से अपने बेटे के बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह पति के साथ अपने पीहर गई थी। श्याम नगर के 200 फीट चौराहे के पास अचानक महेश बेहोश हो गया था।

    कविता ने दावा किया कि उसने महेश को बाइक पर पीछे बैठाकर खुद से बांध लिया था और घर ला रही थी। 14 नंबर पुलिया के पास महेश की हालत ज्यादा बिगड़ने पर उसने बाइक रोककर उसे सड़क किनारे ही लिटा दिया था।

    पिता ने बेटे की मौत के 12 दिन बाद सीसीटीवी खंगाले

    बेटे महेश की मौत के 12 दिन बाद पिता बाबूलाल ने मामले को खुद खंगालना शुरू किया। उन्होंने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज जुटाई। बाबूलाल का दावा है कि पत्नी ने जो घटना बताई थी, सीसीटीवी में तस्वीर बिल्कुल अलग सामने आई।

    पिता के अनुसार फुटेज में कविता अकेले बाइक चलाते नहीं दिखी। उनका आरोप है कि वह तीन युवकों के साथ दो बाइक पर मौके तक पहुंची थी और उस समय महेश को कुछ लोग बेहोशी की हालत में लेकर आए थे।

    पिता ने बहू पर लगाए गंभीर आरोप

    बाबूलाल के मुताबिक फुटेज में एक बाइक पर कविता किसी परिचित के साथ पीछे बैठी दिखी थी। वहीं, दूसरी बाइक पर दो युवक महेश को बीच में बैठाकर ला रहे थे। पिता का आरोप है कि मनीष के पहुंचने से पहले कविता ने तीनों युवकों को वहां से भेज दिया।

    फुटेज के आधार पर पहचान की कोशिश के बाद बाबूलाल ने इन लोगों के नाम गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत बताए हैं। पिता के आरोप के मुताबिक गणेश कविता का बॉयफ्रेंड है।

    पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया

    बाबूलाल मीणा ने 16 अगस्त की शाम विश्वकर्मा थाने में बेटे की हत्या का मामला दर्ज कराया। उनका आरोप है कि पुरानी रंजिश के चलते कविता, उसके कथित बॉयफ्रेंड गणेश, अजय मीणा और गोलू प्रजापत ने मिलकर महेश की हत्या की साजिश रची।

    हालांकि यह सभी आरोप फिलहाल जांच का हिस्सा हैं और अदालत में साबित नहीं हुए हैं। विश्वकर्मा थाना पुलिस ने CCTV फुटेज अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस तथ्यों और आरोपों की पुष्टि कर रही।

    यह खबरें भी पढ़ें...

    जयपुर के 150 वार्डों में आरक्षण तय, महिलाओं के 50 वार्ड, OBC के 30 वार्ड

    गूगल पर सर्च किए हत्या और बचने के तरीके, जयपुर पुलिस ने पकड़ा मास्टरमाइंड

    जयपुर: निकाय चुनाव टिकट वितरण पर खाचरियावास की दो टूक-बेईमानों की होगी छुट्टी

    राजस्थान पंचायत-निकाय चुनाव में टिकट किसे? भाजपा-कांग्रेस ने तय किए पैमाने

    Tags:
    • राजस्थान
    • जयपुर
    • अपराध
    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच