जयपुर में बेकाबू रोडवेज बस ने 4 वाहनों को मारी टक्कर, महिला की मौत; 92 हजार के चालान पेंडिंग
Jyoti Mahender Bhardwaj | Oct 15, 2026, 10:06 IST
जयपुर में बस हादसा, महिला की मौत
जयपुर के खेतान चौराहे पर बेकाबू रोडवेज बस ने दो कार, स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी, हादसे में 49 वर्षीय तुलसी देवी की मौत हो गई। बस के खिलाफ 13 चालान पेंडिंग हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 92 हजार रुपए बताई गई है। चालक ने एक्सीलेरेटर के पास रखी ईंट खिसकने से ब्रेक नहीं लगने की बात कही, पुलिस हादसे के वास्तविक कारणों की जांच कर रही है।
सीकर रोड पर खेतान चौराहे के पास बुधवार दोपहर एक बेकाबू रोडवेज बस ने दो कार, एक स्कूटी और बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर बेटे के साथ जा रही तुलसी देवी (49) की मौत हो गई, जबकि उनका बेटा और स्कूटी सवार घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। लोगों ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान तुलसी देवी ने दम तोड़ दिया। वह मुरलीपुरा के पथ नंबर 7 की रहने वाली थीं।
हादसा बुधवार दोपहर करीब 2:45 बजे हुआ। थानाधिकारी वीरेंद्र कुरील के अनुसार, बस श्रीमाधोपुर से जयपुर आ रही थी। खेतान चौराहे के पास बस के ब्रेक नहीं लगने से वह अनियंत्रित हो गई और रास्ते में आए चार वाहनों को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद स्कूटी बस के नीचे फंस गई, जबकि बाइक पर बैठी तुलसी देवी भी बस की चपेट में आ गईं।
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तुलसी देवी की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने बस चालक श्रीमाधोपुर निवासी राकेश कुमार बिजारणियां को पकड़ लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। मौके पर लोगों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई गई।
हादसे में शामिल बस को लेकर परिवहन विभाग के रिकॉर्ड में एक और अहम जानकारी सामने आई है। बस के खिलाफ यातायात नियमों के उल्लंघन के 13 चालान पेंडिंग हैं, जिनकी कुल जुर्माना राशि 92 हजार रुपए बताई गई है।
इनमें जनवरी में शाहजहांपुर टोल से बिना परमिट गुजरने के सात चालान शामिल हैं। प्रत्येक चालान 10 हजार रुपए का है, यानी इन सात चालानों की कुल राशि 70 हजार रुपए है। इसके अलावा बस के ओवरस्पीड के तीन चालान भी पेंडिंग हैं। प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने और नो-पार्किंग से जुड़े चालान भी रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि हादसे वाली बस श्रीमाधोपुर से कोटा रूट पर चलती है। बस का स्थायी चालक छुट्टी पर था, इसलिए बुधवार को राकेश कुमार बिजारणियां को बस चलाने की जिम्मेदारी दी गई थी।
पूछताछ में राकेश ने बताया कि स्थायी चालक ने एक्सीलेरेटर के पास ईंट रखी हुई थी। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसके अनुसार, ईंट अपनी जगह से खिसक गई, जिससे ब्रेक सही तरीके से नहीं लग पाए और बस अनियंत्रित हो गई।
हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह क्या थी और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।
ब्रेक नहीं लगने से बेकाबू हुई बस
हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तुलसी देवी की जान नहीं बच सकी। पुलिस ने बस चालक श्रीमाधोपुर निवासी राकेश कुमार बिजारणियां को पकड़ लिया। क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारु कराया गया। मौके पर लोगों को समझाइश देकर स्थिति शांत कराई गई।
बस पर 92 हजार रुपए के 13 चालान पेंडिंग
इनमें जनवरी में शाहजहांपुर टोल से बिना परमिट गुजरने के सात चालान शामिल हैं। प्रत्येक चालान 10 हजार रुपए का है, यानी इन सात चालानों की कुल राशि 70 हजार रुपए है। इसके अलावा बस के ओवरस्पीड के तीन चालान भी पेंडिंग हैं। प्रदूषण प्रमाण पत्र नहीं होने और नो-पार्किंग से जुड़े चालान भी रिकॉर्ड में दर्ज हैं।
स्थायी चालक की जगह दूसरे ड्राइवर को दी थी बस
पूछताछ में राकेश ने बताया कि स्थायी चालक ने एक्सीलेरेटर के पास ईंट रखी हुई थी। उसे इसकी जानकारी नहीं थी। उसके अनुसार, ईंट अपनी जगह से खिसक गई, जिससे ब्रेक सही तरीके से नहीं लग पाए और बस अनियंत्रित हो गई।
हालांकि, पुलिस ने स्पष्ट किया है कि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच की जा रही है। अब जांच में यह पता लगाया जाएगा कि बस के ब्रेक फेल होने की वजह क्या थी और हादसे के लिए कौन जिम्मेदार है।
बिल्डिंग परमिशन के लिए नजूल NOC के झंझट से मिलेगी मुक्ति? सरकार ने जारी किया ड्राफ्ट
By Aman Vaishnav
8 लाख कर्मचारियों के लिए खुशखबरी! MP में आउटसोर्स और ठेका कर्मियों को भी अब देना होगा बोनस, 5 हजार एजेंसियां दायरे में
By Amresh Kushwaha
MP के निजी विश्वविद्यालयों को अब देना होगा फीस का पूरा हिसाब, फीस के ऑडिट हिसाब और विन्यास निधि पर नई शर्तें
By Kaushiki
आज रायगढ़ और राजनांदगांव के दौरे पर रहेंगे सीएम विष्णुदेव साय, देर रात लौटेंगे रायपुर
By Harrison Masih
शहडोल में हॉस्टल की बदहाली, दीवार फांदकर कलेक्टर के पास पहुंच रहे बच्चे, 2 अधीक्षक सस्पेंड
By Aman Vaishnav
लाड़ली बहना योजना में नए रजिस्ट्रेशन कब होंगे? दो मंत्रियों के अलग-अलग बयान से बढ़ा कन्फ्यूजन
By Sourabh Bhatnagar
मोहन कैबिनेट की बैठक आज, एमपी के सबसे बड़े इंडस्ट्रियल कॉरिडोर समेत कई अहम प्रस्तावों को मिल सकती है मंजूरी
By Amresh Kushwaha