पर्यावरण-प्रेमी अब उतरेंगे चुनवी मैदान में, ओरण भूमि को बचाने के लिए लड़ेंगे जैसलमेर जिला परिषद का चुनाव

Jageshwar Prasad | Nov 02, 2026, 18:10 IST
Share
ओरण भूमि बचाने के लिए जैसलमेर जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे पर्यावरण-प्रेमी
ओरण भूमि बचाने के लिए जैसलमेर जिला परिषद का चुनाव लड़ेंगे पर्यावरण-प्रेमी

जैसलमेर में ओरण भूमि के संरक्षण और उसे राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग अब आंदोलन से निकलकर चुनावी मैदान तक पहुंच गई है। लंबे समय से पदयात्राओं, धरनों और जनआंदोलनों के जरिए सरकार तक अपनी आवाज पहुंचाने की कोशिश कर रही टीम ओरण ने अब जिला परिषद चुनाव में सीधे सरकार को चुनौती देने का ऐलान किया है।

टीम जिले की सभी 21 जिला परिषद सीटों पर पर्यावरण प्रेमियों को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़वाएगी। इस कड़ी में सोमवार को वार्ड संख्या 18 से पर्यावरण प्रेमी देवी सिंह भादरिया ने नामांकन दाखिल कर इस चुनावी मुहिम की शुरुआत की।

टीम का कहना है कि अब ओरण का मुद्दा चुनावी बहस के केंद्र में होगा और राजनीतिक दलों को इस पर अपना रुख स्पष्ट करना पड़ेगा।

राजस्थान वन विभाग को नया मुखिया कब मिलेगा? 31 अक्टूबर तक नियुक्ति पर सस्पेंस, चयन समिति की बैठक में फैसला नहीं | When will the Rajasthan Forest Department get a new chief? Suspense over appointment by October 31, no decision in selection committee meeting
राजस्थान वन विभाग को 31 अक्टूबर तक मिलेगा नया मुखिया या चलेगा अतिरिक्त प्रभार? चयन समिति की दूसरी बैठक में भी फैसला नहीं
28 Oct 2026 ,
By Raghvendra Singh Rathore
राजस्थान में नए वन बल प्रमुख की नियुक्ति का फैसला दूसरी बैठक में भी नहीं हो सका। अरिजीत बनर्जी 31 अक्टूबर को रिटायर होंगे, जबकि चयन समिति की अगली बैठक उनके रिटायरमेंट के बाद होने की संभावना है। पीके उपाध्याय के खिलाफ शिकायतों और बनर्जी के संभावित सेवा विस्तार के बीच अब विभाग की अगली कमान को लेकर सवाल हैं।

सभी वार्डों में प्रत्याशी उतारने की तैयारी

टीम ओरण के सुमेर सिंह सांवता ने बताया कि जैसलमेर जिले में ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने की मांग लंबे समय से उठाई जा रही है। इस मांग को लेकर कई बार पदयात्राएं निकाली गईं। टीम के सदस्य जैसलमेर से जयपुर तक पैदल पहुंचे और सरकार का ध्यान इस गंभीर मुद्दे की ओर आकर्षित करने का प्रयास किया। इसके बावजूद आंदोलनकारियों के अनुसार उनकी मुख्य मांग पूरी नहीं हुई है।

सांवता ने कहा कि हाल ही में नवरात्रि के दौरान भी टीम ने करीब 400 किलोमीटर की पदयात्रा की। इस दौरान देवी मंदिरों में पैदल पहुंचकर दर्शन किए और ओरण संरक्षण का संदेश दिया। आंदोलन के अलग-अलग प्रयासों के बावजूद सरकार की ओर से अपेक्षित परिणाम नहीं मिलने पर अब चुनाव के जरिए अपनी बात रखने का निर्णय किया है।

बांसवाड़ा: एक ही भवन में पांच कॉलेज, शिक्षा विभाग की मिलीभगत से बड़ा फर्जीवाड़ा | Banswara: Five colleges in one building, big fraud with connivance of education department
बांसवाड़ा में एक ही नक्शे और लोकेशन पर पांच कॉलेजों को मान्यता, निरीक्षण के समय बदल जाता है गेट पर लगा बोर्ड
22 Oct 2026 ,
By Jageshwar prasad
बांसवाड़ा में एक ही भवन में पांच कॉलेज चल रहे हैं। यह भवन सरकारी जमीन पर अतिक्रमण करके बनाया गया है। 25 कमरों में 1200 से अधिक विद्यार्थी पढ़ रहे हैं। सरकार ने भी एक ही नक्शे और लोकेशन पर इन कॉलेजों के निरीक्षण के आधार पर मान्यता दे रखी है।

राजनीतिक दलों को मुद्दे पर जवाब देना होगा

सांवता के अनुसार जैसलमेर जिला परिषद चुनाव (Jaisalmer Zila Parishad Election) की सभी 21 सीटों पर पर्यावरण प्रेमियों को निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में उतारने की तैयारी है। इसका मकसद किसी राजनीतिक दल के चुनाव चिह्न पर निर्भर रहने के बजाय ओरण संरक्षण के मुद्दे को सीधे जनता के बीच ले जाना है।

टीम चाहती है कि चुनाव में उतरने वाले सभी राजनीतिक दल ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज करवाने और उसके संरक्षण को लेकर अपना पक्ष स्पष्ट करें। उन्होंने कहा कि जैसलमेर की पर्यावरण प्रेमी जनता अब खुद चुनावी मैदान में उतरकर सरकार को जवाब देगी। राजनीतिक दलों को भी इस आंदोलन से सबक लेना चाहिए और ओरण भूमि को सरकारी रिकॉर्ड में दर्ज करवाने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए।

क्यों हैं ओरण का संरक्षण जरूरी?

ओरण भूमि (Oran Land) राजस्थान के पश्चिमी रेगिस्तान में परंपरागत रूप से संरक्षित पवित्र वन और सामुदायिक भूमि क्षेत्र हैं। इनका संबंध स्थानीय देवी-देवताओं, लोक आस्था और सदियों पुरानी परंपराओं से है। इन क्षेत्रों में खेजड़ी, रोहिड़ा सहित स्थानीय वनस्पतियां, वन्यजीव और पक्षियों को प्राकृतिक आवास मिलता है।

पशुओं के लिए चारा, ग्रामीणों के लिए प्राकृतिक संसाधन और वर्षा जल के संरक्षण में भी इनकी अहम भूमिका है। राजस्थान वन विभाग के अनुसार ओरण जैव विविधता और पारंपरिक सामुदायिक संरक्षण व्यवस्था के महत्वपूर्ण उदाहरण हैं।

अब नजर इस पर रहेगी कि बाकी सीटों पर कितने उम्मीदवार उतरते हैं और राजनीतिक दल ओरण के मुद्दे पर क्या रुख अपनाते हैं। चुनाव प्रचार के दौरान यह मुद्दा कितना असर डालता है, यह भी देखने वाली बात होगी।

FAQs

  1. राजस्थान में टीम ओरण चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी क्यों उतार रही है?
    टीम ओरण चुनाव में निर्दलीय प्रत्याशी इस लिए उतार रही है ताकि ओरण संरक्षण के मुद्दे को सीधे जनता के बीच लाया जा सके और राजनीतिक दलों को इस पर स्पष्ट रुख अपनाना पड़े।
  2. ओरण भूमि के संरक्षण की मांग क्यों की जा रही है?
    ओरण भूमि का संरक्षण आवश्यक है क्योंकि यह पारंपरिक रूप से संरक्षित पवित्र वन और सामुदायिक भूमि क्षेत्र हैं, जो स्थानीय वन्यजीव, पौधों और प्राकृतिक संसाधनों का संरक्षण करते हैं।
  3. जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में कितनी सीटें हैं और इसका महत्व क्या है?
    जैसलमेर जिला परिषद चुनाव में कुल 21 सीटें हैं, और इसका महत्व ओरण भूमि को राजस्व रिकॉर्ड में दर्ज कराने और उसके संरक्षण के मुद्दे को आगे बढ़ाने के लिए है, जिससे स्थानीय सरकार का ध्यान आकर्षित किया जा सके।
Tags:
  • जैसलमेर जिला परिषद चुनाव
  • ओरण भूमि
  • जिला परिषद चुनाव
  • पर्यावरण प्रेमी
  • ओरण गोचर राजस्व रिकॉर्ड
  • ओरण संरक्षण चुनाव
  • Oran land
  • Jaisalmer zila parishad election
  • टीम ओरण
बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर

By Ashish Bhardwaj

बाड़मेर मेडिकल कॉलेज रैगिंग मामले में बड़ा एक्शन, 80 MBBS छात्रों पर कार्रवाई; 13 हॉस्टल से बाहर
सरकारी स्कूलों में चार नवंबर से दिवाली की छुट्टियां: सात तक BRICS कार्यक्रम के आदेश, टीचर-स्टूडेंट असमंजस में

By Jyoti Mahender Bhardwaj

सरकारी स्कूलों में चार नवंबर से दिवाली की छुट्टियां: सात तक BRICS कार्यक्रम के आदेश, टीचर-स्टूडेंट असमंजस में
दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन

By Neel Tiwari

दिल्ली में जुटे कांग्रेस के ओबीसी नेता, पहली बैठक में आरक्षण और राजनीतिक भागीदारी के मुद्दों पर मंथन
Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा

By Umeshwari Baghel

Census 2027: अब घर बैठे होगी जनगणना की शुरुआत, मोबाइल से खुद दर्ज कर सकेंगे परिवार का पूरा ब्योरा
कहीं नोटों की माला तो कहीं सोने-चांदी के गहने, रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में ऐसे होता है मां लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार

By Arohi Raj

कहीं नोटों की माला तो कहीं सोने-चांदी के गहने, रतलाम के महालक्ष्मी मंदिर में ऐसे होता है मां लक्ष्मी का अनोखा श्रृंगार
राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन

By Jageshwar Prasad

राजस्थान में मूंग, मूंगफली, उड़द और सोयाबीन की एमएसपी खरीद की तैयारी शुरू, 2 नवंबर से रजिस्ट्रेशन
जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा

By Jyoti Mahender Bhardwaj

जोधपुर में कांग्रेस को जवाब देने उतरेगी भाजपा, तीन नवंबर को CM भजनलाल की पदयात्रा और सभा