जवाहर कला केंद्र में सभी पदोन्नति निरस्त, कलाकारों ने लगाए थे गंभीर आरोप, जानिए पूरा मामला

Gyan Chand Patni | Oct 04, 2025, 18:44 IST
Share
jaipur jkk
jaipur jkk

राजस्थान सरकार ने जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में हुई सभी पदोन्नतियों को निरस्त किया। कलाकारों के आरोपों के बाद सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया। जानें इस मामले की पूरी जानकारी।

Jaipur. राजस्थान की राजधानी जयपुर में विवादों में रहे जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में की गई पदोन्नति को राज्य सरकार ने निरस्त कर दिया है। राजस्थान सरकार ने यह कदम जयपुर के कलाकारों के बढ़ते विरोध को देखते हुए उठाया है।

फिलहाल जवाहर कला केंद्र की कोई स्वतंत्र नियमावली नहीं है। आरोप है कि इसके बावजूद यहां पदोन्नति प्रक्रिया अपनाई गई। इसमें पुरातत्व विभाग की नियमावली का अनुचित उपयोग किया गया, जबकि इसका अनुमोदन ही प्राप्त नहीं था। संस्थान में सहायक निदेशक एवं सुपरिंटेंडेंट कम असिस्टेंट डायरेक्टर जैसे पद न तो पुरातत्व विभाग में हैं और न ही जेकेके की सेवा संरचना में, फिर भी इन्हें दर्शाया गया है।

संशोधित आदेश जारी करने के निर्देश

शिकायतों के आधार पर कला एवं संस्कृति विभाग ने 29 सितंबर 2025 को जारी किए गए आदेश में 18 सितंबर 2023 को की गई सभी क्रमोन्नति और पदोन्नति को तत्काल प्रभाव से वापस ले लिया। शासन सचिव बृजमोहन नोगिया ने इस संबंध में संशोधित आदेश जारी करने के निर्देश दिए हैं।

jkk 5
jkk 5

ये खबरें भी पढ़ें

ओडिशा से राजस्थान पहुंचा 5 करोड़ का गांजा, कंटेनर के गुप्त तहखाने में छिपाकर लाए; पुलिस ने किया बड़ा खुलासा

राजस्थान में बुजुर्गों के खिलाफ अपराध हुए दोगुने, 2023 में 12 हत्या के मामले आए सामने

जेकेके के संविधान के विपरीत कर दी पदोन्नति

जवाहर कला केंद्र में सभी पदोन्नति निरस्त।खास बात यह है कि जवाहर कला केंद्र के संविधान के मुताबिक गवर्निंग कौंसिल और कार्यकारी समिति की अनुमति के बगैर किसी भी प्रकार की पदोन्नति या क्रमोन्नति करना नियमों के खिलाफ है।

ऐसे में अब यह देखना होगा कि नया आदेश किस प्रक्रिया और आधार पर लागू किया जाता है। अभी यह सवाल भी बना हुआ कि क्या इन अधिकारियों व कर्मचारियों के पद पूरी तरह वापस ले लिए जाएंगे? क्या पदोन्नत हुए अधिकारी व कर्मचारियों को दो साल में पे-स्केल के हिसाब से दिए गए अतिरिक्त वेतन की भी वसूली की जाएगी ?

jkk 3
jkk 3

ये खबरें भी पढ़ें

बॉर्डर पर बसा राजस्थान में देश पहला गांव अकली, 75 साल बाद भी मूलभूत सुविधाओं के लिए जूझ रहे लोग

राजस्थान के 18 IAS-IPS बने चुनाव पर्यवेक्षक, बिहार चुनाव में निभाएंगे महत्वपूर्ण भूमिका

क्या सरकार खर्च का कराएगी जांच

बताया जाता है कि जवाहर कला केंद्र को दो साल में करीब 18 करोड़ रुपए का बजट मिला है। खर्च सिर्फ सहायक निदेशक के हस्ताक्षर से किए गए। कलाकारों का कहना है कि क्या सरकार इस पूरे हिसाब की जांच कराएगी। आरोप है कि सहायक निदेशक ने अपने चहेतों को उपकृत करने के लिए कई नियम विरूद्ध खर्च किए। एक वरिष्ठ अधिकारी का कहना है कि जेकेके का सम्पूर्ण वित्तीय मामला जांच के दायरे में है।

कलाकारों ने कार्यप्रणाली पर उठाए सवाल

जयपुर के वरिष्ठ रंगकर्मी माधव सिंह, अमित शर्मा, उज्जवल प्रकाश मिश्रा और ओमप्रकाश सैनी का कहना है कि कुछ सालों से जेकेके में भारी अनियमितताएं चल रही हैं।

यहां के अधिकारी और कर्मचारी अपने लोगों को उपकृत करने में जुटे हुए हैं। कलाकारों ने आरटीआई (RTI) के माध्यम से दस्तावेज जुटा संस्थान की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि जवाहर कला केंद्र की कोई स्वतंत्र नियमावली नहीं बन पाई है।

पुरातत्व विभाग की नियमावली का अनुचित उपयोग किया जा रहा है। जयपुर के जवाहर कला केंद्र में नियमों का उल्लंघन करने की शिकायत की गई थी।

FAQ

  1. 1.जवाहर कला केंद्र (जेकेके) में पदोन्नति को लेकर क्या विवाद था?
    जेकेके में पदोन्नति प्रक्रिया को लेकर आरोप थे कि यह अनियमित और अवैध थी, क्योंकि इसके लिए कोई स्वतंत्र नियमावली नहीं थी और पुरातत्व विभाग की नियमावली का अनुचित उपयोग किया गया था।
  2. 2.सरकार ने पदोन्नतियों को निरस्त क्यों किया?
    सरकार ने कलाकारों के विरोध और शिकायतों के बाद सभी पदोन्नतियों को निरस्त किया। इसका उद्देश्य संस्थान में हो रही अनियमितताओं और नियमों के उल्लंघन पर ध्यान देना था।
  3. 3.जेकेके की कार्यप्रणाली में सुधार की आवश्यकता क्यों है?
    जेकेके की कार्यप्रणाली में गंभीर अनियमितताएं पाई गई हैं। कलाकारों का कहना है कि संस्थान की कोई स्वतंत्र नियमावली नहीं है, और यहां के अधिकारियों ने अपनी निजी पसंद के लोगों को लाभ पहुंचाने के लिए काम किया है।
  4. 4.क्या पदोन्नत कर्मचारियों से अतिरिक्त वेतन की वसूली की जाएगी?
    यह अभी स्पष्ट नहीं है, लेकिन सरकार द्वारा जारी किए गए आदेश में यह सवाल भी उठाया गया है कि क्या पदोन्नति के बाद दिए गए अतिरिक्त वेतन की वसूली की जाएगी या नहीं।

Tags:
  • राजस्थान सरकार
  • पुरातत्व विभाग
  • जयपुर के जवाहर कला केंद्र में नियमों का उल्लंघन
  • जवाहर कला केंद्र में सभी पदोन्नति निरस्त
  • जेकेके में भारी अनियमितताएं
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती