डीजे समेत 8 न्यायिक अधिकारी एपीओ, सीजे के निरीक्षण में कोर्ट से मिले थे नदारद

Mukesh Sharma | Feb 17, 2026, 17:36 IST
Share
old court
Photograph: (the sootr)

राजस्थान हाई कोर्ट ने जोधपुर में डीजे समेत 8 अधिकारियों को एपीओ कर दिया है। ये अधिकारी ए​क्टिंग चीफ जस्टिस के निरीक्षण के समय कोर्ट से गायब मिले थे।

News In Short

  • राजस्थान हाई कोर्ट ने जोधपुर में डीजे समेत 8 न्यायिक अधिकारियों को किया एपीओ।
  • ये न्यायिक अधिकारी एक्टिंग सीजे के औचक निरीक्षण के समय गायब मिले सीट से।
  • बम की धमकी मिलने के बाद सीजे ने जोधपुर कोर्ट परिसर का किया था निरीक्षण।
  • एक्टिंग सीजे के निर्देश के बाद हाई कोर्ट रजिस्ट्रार जनरल ने निकाले आदेश।
  • एपीओ हुए सभी न्यायिक अधिकारियों को जोधपुर में तय किया मुख्यालय।

News In Detail

Jodhpur: राजस्थान के जोधपुर में कोर्ट समय के दौरान नदारद रहने पर डीेजे समेत 8 न्यायिक अधिकारियों को एपीओ कर दिया गया है। दरअसल, मंगलवार सुबह जोधपुर के झालामंड स्थित कोर्ट परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। यह धमकी हाई कोर्ट प्रशासन को एक ई-मेल के जरिए मिली थी। सुरक्षा के लिए पूरा परिसर खाली करवा लिया था और कोर्ट की कार्यवाही सुबह 11.30 बजे शुरु होने की सूचना दी गई।

अचानक पहुंचे एक्टिंग सीजे

सुरक्षा जांच के बीच एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा सुबह ही हाईकोर्ट हेरिटेज बिल्डिंग परिसर में पहुंच गए। उन्होंने परिसर में विभिन्न जिला, महानगर और अन्य अधीनस्थ न्यायालयों का औचक निरीक्षण किया। इसी दौरान कई न्यायिक अधिकारी अपनी सीट से नदारद मिले और कोर्ट रुम खाली थे। एक्टिंग चीफ जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा ने इसे अनुशासन और समयबद्धता की घोर लापरवाही माना।

8 न्यायिक अफसरों पर गिरी गाज

निरीक्षण के तुरंत बाद ए​क्टिंग सीजे हाईकोर्ट पहुंचे। कुछ देर बाद ही हाईकोर्ट रजिस्ट्रार जनरल चंचल मिश्रा की ओर से आदेश जारी कर 8 न्यायिक अधिकारियों को तत्काल पदस्थापन आदेशों की प्रतीक्षा में रखने के आदेश जारी कर दिए। हालांकि, आदेश में इन अधिकारियों को प्रशासनिक अनिवार्यताओं के चलते वर्तमान पद से हटाना बताया गया है।

​इन अधिकारियों में डीजे का नाम

​सूची में सबसे प्रमुख नाम जोधपुर महानगर डीजे अजय शर्मा का है। उन्हें अब राजस्थान हाई कोर्ट के जोधपुर मुख्यालय में अपनी उपस्थिति देनी होगी।

​अन्य अधिकारियों की सूची:

​मनीषा चौधरी: जज, विशेष न्यायालय (POCSO एक्ट), जोधपुर महानगर

​मनीषा शर्मा: अपर जिला एवं सत्र जज—2, जोधपुर महानगर

​नेहा शर्मा: अपर जिला एवं सत्र जज, जोधपुर जिला।

​करुणा शर्मा: सीनियर सिविल जज-सह-मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जोधपुर जिला।

​प्रवीण चौधरी: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-2, जोधपुर महानगर।

सीमा संधू: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-9, जोधपुर महानगर।

मनोज जिंगर: अतिरिक्त मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट संख्या-7, जोधपुर महानगर।
​
अजय शर्मा को छोड़कर शेष सभी 7 अधिकारियों को जिला एवं सत्र न्यायाधीश, जोधपुर मुख्यालय में एपीओ पर रखा गया है।

ये भी पढे़:-

Weather Update : मध्यप्रदेश में बारिश का अलर्ट, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में बढ़ी गर्मी

JEE मेन 2026 रिजल्ट: टॉप 12 में राजस्थान के तीन छात्रों को जगह, प्राप्त किए 100 पर्सेंटाइल

राजस्थान पंचायती राज परिसीमन प्रक्रिया पर सुप्रीम कोर्ट का अहम् फैसला, सरकार ने दिया चुनाव का आश्वासन

राजस्थान के ऊंट-भेड़ों की आवाजाही के लिए एमपी में नया कॉरिडोर, अब आसानी से छत्तीसगढ़ तक जा सकेंगे

Tags:
  • राजस्थान हाई कोर्ट
  • एपीओ
  • जस्टिस संजीव प्रकाश शर्मा
  • 8 न्यायिक अफसरों
  • अधीनस्थ न्यायालय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग

By Atul Dwivedi

MP कर्मचारी प्रमोशन: 10 साल बाद पदोन्नति, अब 4 साल की छूट पर अटका मामला, राज्य कर्मचारी संघ ने सीएम मोहन यादव से की मांग
एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में 30 सितंबर को तीन दिग्गजों की एकसाथ आमद, 236 दिन बाद मिला प्रदेश संगठन महामंत्री
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा