कुंभलगढ़ सेंचुरी में आदिवासियों की जमीनों पर होटलें, पहाड़ से दे दिया रास्ता, एसडीएम व तहसीलदार को हटाया

Jinesh Jain | Jun 24, 2025, 14:22 IST
Share
kumbhalgarh-wildlife-society-land
kumbhalgarh-wildlife-society-land

कुंभलगढ़ सेंचुरी में आदिवासियों की जमीन पर होटल और रिसोर्ट खोलने के लिए नियमों की अनदेखी की गई। एसडीएम और तहसीलदार की मिलीभगत से यह खेल उजागर हुआ, और दोनों को सजा मिली।

राजस्थान में कुंभलगढ़ वाइल्ड लाइफ सेंचुरी के इको सेंसेटिव जोन के आसपास अफसरों की मिलीभगत से होटल और रिसोर्ट खोलने का बड़ा खेल उजागर हुआ है। यहां होटल और रिसोर्ट खोलने के लिए नियमों को ताक पर रख दिया गया। पिछले छह महीने के दौरान आदिवासियों की करीब 100 बीघा भूमि के सौदे कर दिए। राजस्व अधिकारियों ने होटल और रिसोर्ट के लिए नियमों को दरकिनार किए लैंड कन्वर्जन की 82 फाइलों को हरी झंडी दे दी।

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में बारिश का कहर : जयपुर सहित 27 जिलों में अलर्ट जारी, प्रदेश के इन हिस्सों मेें नदियां उफान पर

न एनओसी, न ही नियमों का पालना

गंभीर बात यह रही है कि इन फाइलों पर न तो वन विभाग की एनओसी ली गई और न ही अभयारण्य नियमों का पालना किया गया। शिकायत होने पर कुंभलगढ़ की एसडीएम नीलम लखारा को हटा दिया गया है। वहीं तहसीलदार पर्वत सिंह को निलंबित कर दिया है।
बताया जाता है कि यह सेंचुरी कुछ समय से पर्यटकों के लिए बड़ा केंद्र बन गया है। कुंभलगढ़ किले के आसपास सौ से अधिक होटल और रिसोर्ट खुले हुए हैं। अभी इतने ही होटल और रिसोर्ट खोलने पर काम चल रहा है।

ये खबर भी पढ़िए...राजस्थान में बड़ा एक्शन, एसएचओ की वर्दी फाड़ने पर छात्र नेता निर्मल चौधरी गिरफ्तार

पहाड़ से दे दिए रास्ते

सूत्रों के अनुसार यह भी पता चला है कि एसडीएम ने गवार, वरदड़ा, कड़िया गांव में गैर मुमकिन पहाड़ से चार केस में होटले के लिए रास्ते दे दिए। इन रास्तों पर बिना जांच-पड़ताल किए तहसीलदार ने भी मुहर लगा दी। सरकार के नियमों के तहत गैर मुमकिन पहाड़ से किसी को खेती, आवास या रास्तों के लिए अनुमति नहीं दी जा सकती है। लेकिन, एसडीएम और तहसीलदार ने राजस्व अधिनियम 251 के तहत इसकी स्वीकृति दे दी। कलेक्टर ने इस मामले में दोनों अधिकारियों को चार्जशीट दी है।

विधायक बोले, जमीन खरीद में घपलेबाजी

क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्रसिंह राठौड़ का कहना है कि उनके क्षेत्र में भोले-भाले आदिवासियों की जमीन बिक रही है। इसके बारे में मुख्यमंत्री को भी अवगत कराया गया। पांच साल में किस-किस जगह आदिवासियों की जमीनें बेची गई, इसका पता लगवा रहा हूं।

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃

🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

कुंभलगढ़ सेंचुरी | आदिवासी भूमि | resort | Hotel | उदयपुर | Rajasthan News

Tags:
  • Rajasthan News
  • Rajasthan
  • राजस्थान
  • उदयपुर
  • Hotel
  • होटल
  • resort
  • रिसोर्ट
  • कुंभलगढ़ सेंचुरी
  • आदिवासी भूमि
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच