पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल को मिली 20 दिन की पैरोल, एसडीएम पर पिस्तोल तानने पर काट रहे हैं सजा

Ashish Bhardwaj | Jan 31, 2026, 13:09 IST
Share
kavar lal
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पूर्व अंता विधायक कंवरलाल मीणा को 20 दिन की पैरोल मिली हे। वर्ष 2005 में एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में तीन साल की सजा काट रहे हैं।

news In Short

  • पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को 20 दिन की पैरोल मिली, वे जेल में चोटिल हो गए थे।
  • कंवरलाल को पैरोल देने का बड़ा कारण उनका अच्छा आचरण बताया गया है।।
  • वर्ष 2005 में एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में तीन साल की काट रहे हैं सजा
  • कंवरलाल मीणा की 2005 के मामले में सजा के बाद उनकी विधानसभा सदस्यता समाप्त हो गई।
  • कंवरलाल की विधानसभा सदस्यता रद्द होने के बाद अंता में विधानसभा के उपचुनाव कराए गए

News In Detail

राजस्थान में पूर्व भाजपा विधायक कंवरलाल मीणा को 20 दिन की पैरोल मिली है। वे एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में तीन साल की काट रहे हैं। कंवरलाल को यह पैरोल उन्हें जेल में चोटिल होने के बाद कारण मिली हैं। उनकी स्पाइन में गंभीर चोट लगी थी। उन्होंने अपने इलाज के लिए पैरोल मांगी थी।

पैरोल के बाद किए बालाजी के दर्शन

कंवरलाल मीणा पैरोल मिलने के बाद अपने रिश्तेदारों के साथ कोटा में कामखेड़ा धाम पहुंचे। वहां उन्होंने बालाजी के दर्शन किए। समर्थकों ने उनका स्वागत नारेबाजी और फूलों से किया।

क्यों मिली पैरोल

पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा को सजा के दौरान स्पाइन में गंभीर चोट लगी थी। चोट के कारण उन्हें पैरोल मिली है। पैरोल के पीछे उनके अच्छे आचरण को भी कारण बताया गया है। कानून के अनुसार अच्छे आचरण वाले कैदियों को उनकी सजा का एक चौथाई हिस्सा पूरा करने के बाद पैरोल मिल सकती है। कंवरलाल को तीन साल की सजा दी गई थी। इसमें से एक चौथाई सजा उन्होंने पूरी कर दी थी।

क्यों गए थे जेल

यह मामला 2005 का है। कंवरलाल मीणा पर पंचायत उप-सरपंच चुनाव के दौरान वोटों की गिनती में गड़बड़ी करने और एसडीएम पर पिस्तौल तानने का आरोप था। इस दौरान कंवरलाल मीणा ने सरकारी कैमरे को तोड़ा और फोटोग्राफर के कैमरे को जलाने की कोशिश की थी। इन आरोपों के बाद उन्हें तीन साल की सजा सुनाई गई थी।

अदालत में चली लंबी सुनवाई

कंवरलाल मीणा ने इस मामले में हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट में भी अपील की थी। लेकिन उन्हें कोई राहत नहीं मिली। 2020 में एडीजे कोर्ट ने उनके खिलाफ सजा सुनाई थी। इसे बाद में हाईकोर्ट ने भी मंजूर किया। 1 मई 2025 को सुप्रीम कोर्ट ने भी उनकी सजा को बरकरार रखा और उन्हें जेल जाना पड़ा।

दो बार के विधायक हैं कंवरलाल

कंवरलाल मीणा 2013-2018 तक मनोहरथाना से विधायक रहे। इसके बाद वे 2023 में अंता (बारां) से विधायक चुने गए थे। इस बीच, एसडीएम पर पिस्तौल तानने के मामले में उनको तीन साल की सजा हो गई। इससे उनकी विधानसभा सदस्यता रद्द कर दी गई। अंता में नवंबर 2025 में विधानसभा उपचुनाव कराए गए।

ये भी पढ़े:-

अंता उपुचनाव: भाजपा उम्मीदवार की चिट्ठी वायरल, हार के लिए ओम बिरला व नागर को ठहराया जिम्मेदार

एमपी, सीजी और राजस्थान में बारिश का अलर्ट, तीनों राज्यों में शीतलहर के साथ और बढ़ेगी ठंड

राजस्थान में 804 पदों पर बंपर भर्ती, 12वीं से ग्रेजुएट तक करें अप्लाई

गूगल की मदद से 30 साल बाद फ्रांसीसी दंपती पहुंचे राजस्थान के गांव, जानें क्या है मामला

Tags:
  • सुप्रीम कोर्ट
  • हाईकोर्ट
  • पैरोल
  • एडीजे कोर्ट
  • पूर्व विधायक कंवरलाल मीणा
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग