26 साल बाद खोया हुआ भाई परिवार से मिला, कारगिल युद्ध के दौरान घर छोड़ गया था राकेश
Amit Baijnath Garg | Aug 14, 2025, 16:25 IST
Photograph: (the sootr)
1999 में कारगिल युद्ध के दौरान घर से गायब हुए राकेश का 26 साल बाद परिवार से मिलन हुआ। राजस्थान के भरतपुर के अपना घर आश्रम से राकेश अब अपने परिवार के पास लौट गया।
उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर जिले के मुमरेजपुर गांव का राकेश कुमार, जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान घर से गायब हो गया था, 26 साल बाद अपने परिवार से मिलकर सबको भावुक कर दिया।
यह चमत्कारी मिलन भरतपुर के अपना घर आश्रम में हुआ, जहां राकेश के भाई मुनेश और बबलू ने उसे पहचान कर घर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की।
दिल्ली में अपना घर पाने का शानदार मौका, DDA Flat Scheme में करें आवेदन, मिलेगी डिस्काउंट
Madhya Pradesh के प्रखर के काफी ऊंचे हैं सपने | DRDO में काम करने के लिए छोड़ दिया अपना घर
राकेश के भाई मुनेश कुमार ने बताया कि 1999 में कारगिल युद्ध के समय वह और उनका एक अन्य भाई रजनीश आर्मी में सेवा दे रहे थे। उसी दौरान जून, 1999 में राकेश बिना किसी सूचना के घर से निकल गया। परिवार ने शुरू में इसे पढ़ाई से बचने के रूप में लिया, लेकिन बाद में राकेश का कोई सुराग नहीं मिला। कई सालों तक उसकी तलाश की गई, लेकिन वह वापस नहीं लौटा और परिवार ने उसे खोया हुआ समझ लिया था।
Child Ward को चूहों ने बनाया अपना घर...मासूम बच्चों की जान से हुआ खिलवाड़। The Sootr
RERA की सख्तीःराजधानी के सैकड़ों परिवारों को बंधी अपना घर मिलने की आस
राकेश को आश्रम में
आश्रम सचिव बसंतलाल गुप्ता ने बताया कि तीन महीने पहले शुक्रताल की एंबुलेंस हरिद्वार में असहाय लोगों का रेस्क्यू कर रही थी। इसी दौरान टीम ने गंगा किनारे जले हुए और घावों से पीड़ित राकेश को देखा और उसे भरतपुर आश्रम लाकर भर्ती कराया। यहां लगातार इलाज और देखभाल के बाद राकेश की स्थिति में सुधार हुआ। काउंसलिंग के दौरान उसने अपने गांव मुमरेजपुर, जिला बुलंदशहर (उत्तर प्रदेश) का नाम बताया।
आश्रम की पुनर्वास टीम ने राकेश के गांव से संपर्क किया और उसके भाई मुनेश और बबलू को सूचित किया। बुधवार को दोनों भाई भरतपुर पहुंचे और अपनी पहचान के दस्तावेज प्रस्तुत किए। इसके बाद राकेश को अपने साथ ले जाने की प्रक्रिया पूरी की गई। यह मिलन राकेश और उसके परिवार के लिए एक भावुक पल था।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
यह चमत्कारी मिलन भरतपुर के अपना घर आश्रम में हुआ, जहां राकेश के भाई मुनेश और बबलू ने उसे पहचान कर घर ले जाने की प्रक्रिया पूरी की।
दिल्ली में अपना घर पाने का शानदार मौका, DDA Flat Scheme में करें आवेदन, मिलेगी डिस्काउंट
Madhya Pradesh के प्रखर के काफी ऊंचे हैं सपने | DRDO में काम करने के लिए छोड़ दिया अपना घर
कारगिल युद्ध के दौरान घर से बिछड़ा
राकेश की कठिन यात्रा और आश्रम में नया जीवन राकेश ने घर छोड़ने के बाद कई कठिन परिस्थितियों का सामना किया। वह गुजरात पहुंचा, लेकिन नाबालिग होने के कारण उसे काम नहीं मिल पाया और वह भटकता रहा। कुछ सालों बाद उसने एक फैक्ट्री में काम करना शुरू किया, लेकिन एक गंभीर हादसा हुआ। फैक्ट्री में काम करते वक्त केमिकल के संपर्क में आने से उसका शरीर 50 फीसदी जल गया। इलाज के अभाव में उसकी हालत गंभीर हो गई, जिसके बाद उसे ठंडे इलाकों में जाने की सलाह दी गई। इसके बाद वह हरिद्वार चला गया।
RERA की सख्तीःराजधानी के सैकड़ों परिवारों को बंधी अपना घर मिलने की आस
राकेश को आश्रम में उपचार और पुनर्वास
राकेश के परिवार को सूचित किया गया
FAQ
- Q1: राकेश की 26 साल बाद अपने परिवार से मिलन की कहानी क्या है?
राकेश, जो 1999 में कारगिल युद्ध के दौरान घर से गायब हो गया था, 26 साल बाद अपने परिवार से मिला। उसे एक आश्रम में भर्ती कराया गया और बाद में उसके परिवार को सूचित किया गया। - Q2: राकेश को आश्रम में कैसे भर्ती किया गया?
राकेश को हरिद्वार में जले हुए और घावों से पीड़ित पाया गया था। उसे आश्रम की एंबुलेंस द्वारा भरतपुर लाया गया, जहां उपचार के बाद उसकी पहचान हुई और उसे उसके परिवार से मिलवाया गया। - Q3: राकेश के घर से गायब होने के बाद परिवार ने क्या किया था?
राकेश के परिवार ने कई सालों तक उसकी तलाश की थी, लेकिन उनका मानना था कि वह अब कभी वापस नहीं आएगा। बाद में, आश्रम में उसका इलाज हुआ और परिवार को सूचित किया गया।
thesootr links
- मध्यप्रदेश की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्स औरएजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापन और क्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA