भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ बोले, कांग्रेसियों के कान मरोड़ दो, इन्होंने सिर्फ अपना घर भरा है

Gyan Chand Patni | Published:
Share
bigade bol
bigade bol

बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ कड़ी टिप्पणियां की। साथ ही एक राष्ट्र-एक चुनाव पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का धन बर्बाद किया।

राजस्थान की राजधानी जयपुर में बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ तीखा बयान दिया। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार पर कांग्रेस के नेता यह कहते हैं कि कुछ समय बाद लोग भूल जाते हैं, लेकिन ऐसी बात कहने की किसी कांग्रेस नेता की हिम्मत नहीं होनी चाहिए। यदि ऐसा कुछ कहा जाए, तो बीजेपी कार्यकर्ताओं को उनके कान मरोड़ने चाहिए।

दरअसल, शनिवार को जयपुर के वैशाली नगर स्थित खंडेलवाल कॉलेज में वन नेशन वन इलेक्शन के तहत एक छात्र प्रतिनिधि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस सम्मेलन में मदन राठौड़ और बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री सुनील बंसल ने युवाओं को संबोधित किया।

पीएम मोदी पर टिप्पणी से नाराजगी

राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ने कहा कि आजकल बयानों में गिरावट हो रही है और लोग गलत भाषा का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्होंने बिहार में पीएम नरेंद्र मोदी की मां के खिलाफ की गई टिप्पणियों पर नाराजगी जताई। उनका कहना था कि ऐसे बयानों पर गुस्सा आना चाहिए।

ये खबरें भी पढ़ें

राजस्थान में भारी बारिश की चेतावनी: भरतपुर और अलवर में ऑरेंज अलर्ट, जानें कैसा रहेगा माैसम का मिजाज

पूर्व उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ राजस्थान विधानसभा से भी लेंगे पेंशन, जानिए धनखड़ को कितनी मिलेगी पेंशन

कांग्रेस नेताओं ने अपना घर भरा

राठौड़ ने युवाओं से अपील करते हुए कहा कि अब वक्त आ गया है जब उन्हें जोश दिखाना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश का धन बर्बाद किया और अपने नेताओं ने सिर्फ अपने घर भरने का काम किया।

चुनाव आयोग निष्पक्ष

राठौड़ ने वोटर लिस्ट के मुद्दे पर कहा कि बांग्लादेश और पाकिस्तान से आए लोगों को वोट देने का अधिकार नहीं होना चाहिए। जहां तक चुनाव आयोग का मामला है वह निष्पक्ष रूप से काम कर रहा है। कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है।

यह खबर भी पढ़ें

राजस्थान विधानसभा में कर दिया यह नवाचार, जानें इस बार कैसे होगा खास एक सितम्बर से शुरू हो रहा सत्र

सुनील बंसल ने क्या कहा

कार्यक्रम में सुनील बंसल ने कहा कि अलग-अलग चुनावों के बीच आचार संहिता लागू रहती है, जिससे सरकार को काम करने में कठिनाई होती है। उन्होंने कहा कि चुनाव जीतने का मकसद अब यह होना चाहिए कि जीत के बाद जनता के लिए क्या किया जा सकता है।

एक राष्ट्र एक चुनाव देश के लिए जरूरी

बंसल ने कहा कि यदि भारत को आर्थिक शक्ति बनना है, तो चुनावों के अनावश्यक खर्चों को रोकना होगा। बार-बार चुनावों के कारण आर्थिक दबाव बढ़ता है और कोई काम नहीं होता है।

बंसल ने यह भी कहा कि भारत अब किसी की दादागिरी के आगे नहीं झुकेगा। उन्होंने कहा कि अमेरिका भारत पर टैरिफ लगाता है, लेकिन भारत अब इसके खिलाफ खड़ा हो चुका है।

FAQ

  1. 1. भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ ने चुनाव आयोग के बारे में क्या कहा?
    चुनाव आयोग निष्पक्ष रूप से काम कर रहा है और कांग्रेस सिर्फ भ्रम फैलाने का काम कर रही है।
  2. 2. मदन राठौड़ ने कांग्रेस नेताओं के खिलाफ क्या बयान दिया?
    मदन राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस नेताओं को भ्रष्टाचार पर टिप्पणी करते समय जिम्मेदारी से बोलना चाहिए। यदि वे गलत बयान देंगे, तो बीजेपी कार्यकर्ता को उनके कान मरोड़ देने चाहिए।
  3. 3. सुनील बंसल ने एक राष्ट्र, एक चुनाव के फायदे के बारे में क्या कहा?
    सुनील बंसल ने कहा कि एक राष्ट्र, एक चुनाव से चुनावों में खर्चे कम होंगे और यह भारत की आर्थिक शक्ति को बढ़ावा देगा।

thesootr links

दसूत्र की खबरें आपको कैसी लगती हैं? Google my Business पर हमें कमेंट केसाथ रिव्यू दें। कमेंट करने के लिए इसी लिंक पर क्लिक करें

अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩‍👦👨‍👩‍👧‍👧



Tags:
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • कांग्रेस
  • बीजेपी
  • वन नेशन वन इलेक्शन
  • पाकिस्तान
  • बांग्लादेश
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?

By Neel Tiwari

जबलपुर में कानून के दोहरे मापदंड पर सवाल, त्योहारों में डीजे जब्त करने वाली पुलिस भाजपा की रैली में क्यों रही चुप?
एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी

By Ramanand Tiwari

एमपी भाजपा में संगठन के आदेश पर भारी पड़ रही नेताओं की पसंद? डेडलाइन खत्म, फिर भी कई जिलों में टीमें अधूरी
MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका

By Amresh Kushwaha

MP में 5.48 करोड़ हुए मतदाता, 6 लाख से ज्यादा नाम बढ़े; 11 दिसंबर तक नाम जोड़ने और गलतियां सुधारने का मौका
Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?

By Ashish Bhardwaj

Rajasthan Top News: सोनिया की आत्मकथा पर सियासत तेज,राजस्थान से सिर्फ वसुंधरा राजे का नाम आया सामने?
CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल

By Umeshwari Baghel

CG Top News : किसानों को ₹13,839 प्रति एकड़ की सौगात, सौरभ चंद्राकर जेल भेजा गया; वक्फ बोर्ड की जांच पर उठे सवाल
शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल

By Amresh Kushwaha

शिवराज सिंह चौहान की मां को श्रद्धांजलि देने भोपाल पहुंचे तीन राज्यों के मुख्यमंत्री, राजनाथ सिंह और ओम बिरला भी हुए शामिल
एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर

By Ramanand Tiwari

एमपी में 10 लाख घर बनाने का लक्ष्य, दो साल में 1.10 लाख हितग्राही ही प्रक्रिया में पहुंचे, अब नए आवेदनों पर जोर