'जेन-जी, जेन-जी करते रहते...' अब मदन राठौड़ ने क्यों जताई इस शब्द पर आपत्ति?
Saurabh Mishra | Aug 25, 2026, 21:05 IST
मदन राठौड़ बोले- जेन-जी नहीं युवा शक्ति कहें
मदन राठौड़ बोले- जेन-जी नहीं युवा शक्ति कहें
राजस्थान भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ ने जेन-जी की जगह युवा शक्ति शब्द इस्तेमाल करने की अपील की। उन्होंने टिकट में भेदभाव न करने और वन स्टेट वन इलेक्शन के फायदे भी गिनाए।
समझें क्या है पूरा मामला
- मदन राठौड़ बोले- जेन-जी नहीं युवा शक्ति कहें।
- राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष ने की अपने शब्द अपनाने की अपील।
- मदन राठौड़ ने कहा कि निकाय चुनाव में टिकट में भेदभाव नहीं करेंगे।
- उन्होंने वन स्टेट वन इलेक्शन के गिनाए फायदे।
- निकाय चुनाव बुकलेट का प्रदेश कार्यालय में विमोचन।
मदन राठौड़ बोले- जेन-जी नहीं, अपने शब्द अपनाएं
उन्होंने कहा कि नई पीढ़ी को संस्कारित किया जा रहा और उनमें सेवा की भावना विकसित की जा रही। राठौड़ मंगलवार को राजस्थान के प्रदेश बीजेपी कार्यालय में विधि प्रकोष्ठ द्वारा निकाय चुनाव के लिए जारी बुकलेट का विमोचन कर रहे थे।
युवा राजनीति में आगे आए, उनकी भागीदारी बढ़े, वे प्रशिक्षित हो और जन प्रतिनिधि बनकर लोक सेवा के मिशन में लगे इसके लिए भाजपा अपने युवा कार्यकर्त्ताओं को प्रशिक्षित भी करती है और अवसर भी देती है।
-श्री @madanrrathore
प्रदेश अध्यक्ष, भाजपा राजस्थान
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 25, 2026
पहले भी हो चुका है जेन-जी शब्द का परहेज
जयपुर स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में आज राष्ट्रीय महामंत्री एवं निकाय चुनाव प्रभारी श्री @HarishD_BJP, प्रदेश अध्यक्ष श्री @madanrrathore एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) श्री @ajaeybjp ने भाजपा विधि प्रकोष्ठ द्वारा जारी की गई नगर निकाय चुनाव मार्गदर्शिका (चुनाव पुस्तिका) का विमोचन… pic.twitter.com/BVL0FkKQsj
— BJP Rajasthan (@BJP4Rajasthan) August 25, 2026
निकाय चुनाव टिकट में भेदभाव नहीं होगा: राठौड़
एक सवाल के जवाब में राठौड़ ने कहा कि पार्टी का कोई भी मंत्री या विधायक आचार संहिता का उल्लंघन नहीं करेगा। उनके मुताबिक आचार संहिता की पालना कराना पार्टी की जिम्मेदारी है।
बीजेपी प्रदेशाध्यक्ष ने गिनाए वन स्टेट वन इलेक्शन के फायदे
राठौड़ ने कहा कि बार-बार आचार संहिता लगने से विकास के काम ठहर जाते थे और अधिकारी काम रोक देते थे। उनके मुताबिक अब मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने वन स्टेट वन इलेक्शन की पहल की है। राज्य में निकाय, पंचायत और सहकारी संस्थाओं के चुनाव साथ हो रहे।
उनका दावा है कि इससे अगले करीब पौने पांच साल तक विकास कार्य लगातार होते रहेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार भी वन नेशन वन इलेक्शन की दिशा में काम कर रही और पार्टी इसके लिए तैयार है।
FAQ
- राजस्थान बीजेपी अध्यक्ष मदन राठौड़ ने जेन-जी शब्द को लेकर क्या कहा?
उन्होंने कहा कि जेन-जी की जगह युवा और नई पीढ़ी जैसे अपने शब्दों का इस्तेमाल करना चाहिए। यह बयान उन्होंने निकाय चुनाव बुकलेट विमोचन के दौरान दिया। - राजस्थान नगर निकाय चुनाव टिकट वितरण को लेकर राठौड़ ने क्या कहा?
उन्होंने कहा कि टिकट देने में कोई भेदभाव नहीं किया जाएगा। जनता की अपेक्षाओं और सर्वे में खरा उतरने वाले को मौका मिलेगा। स्थानीय व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाएगी। - मदन राठौड़ ने वन स्टेट वन इलेक्शन से क्या फायदा बताया?
राठौड़ के मुताबिक बार-बार चुनाव और आचार संहिता से विकास कार्य रुक जाते थे। वन स्टेट वन इलेक्शन से अब अगले पौने पांच साल तक काम लगातार होंगे।
पक्ष और विपक्ष ने किया बड़ी चौपड़ पर ध्वजारोहण, मदन राठौड़ ने मांगी माफी
राजस्थान निकाय चुनाव: 7 से 14 सितंबर के बीच ड्राय डे, जानें कब-कब बंद रहेंगी शराब दुकानें?
निकाय चुनाव के नाम पर हो रही है ठगी, पुलिस ने जारी की एडवाइजरी
राजस्थान भाजपा ने पंचायत-निकाय चुनाव समिति 8 दिन में बदली, घनश्याम तिवाड़ी की छुट्टी
संयम लोढ़ा को ही क्यों मिल रही धमकी? शूटरों की रेकी से विदेशी कॉल तक, 3 एंगल पर जांच
By Ashish Bhardwaj
इंदौर में बालिका हॉस्टल वार्डन ने सब्जी विक्रेता को ही ठेकेदार, मजदूर बताकर भुगतान किया, कोविड में दूध, कॉस्मेटिक खरीदी
By Sanjay Gupta
दौसा में तीन बदमाशों ने कार में बैठाकर किया गैंगरेप, हैवानियत के दौरान पहले से गर्भवती नाबालिग का प्रसव
By Jageshwar prasad
खेल सामग्री की खरीदी में बिलों का खेल, टेंडर से बचने के लिए लाखों की खरीद टुकड़ों में, 15 लाख में हॉकी टर्फ की सफाई
By Arun Tiwari
जयपुर पंचायत चुनाव: दोपहर 1 बजे तक 35.09% मतदान, 7 लाख से अधिक मतदाता करेंगे फैसला
By Ashish Bhardwaj
मध्यप्रदेश में बनेंगे हजारों नए घर, भोपाल-जबलपुर-ग्वालियर में 3,000 करोड़ के प्रोजेक्ट प्रस्तावित, जानें क्या होगा खास
By Manya Jain
राजस्थान में रातें ठंडी, दिन में गर्मी, 24 अक्टूबर से फिर बारिश के आसार; कई शहरों में गिरा पारा
By Jyoti Mahender Bhardwaj