हर चुनाव में बदलती रही मंत्री लालचंद कटारिया की शैक्षणिक योग्यता, EC को झूठा शपथपत्र देने का आरोप, स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं नाम

Chandresh Sharma | Oct 24, 2023, 24:00 IST
Share
हर चुनाव में बदलती रही मंत्री लालचंद कटारिया की शैक्षणिक योग्यता, EC को झूठा शपथपत्र देने का आरोप,  स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं नाम
हर चुनाव में बदलती रही मंत्री लालचंद कटारिया की शैक्षणिक योग्यता, EC को झूठा शपथपत्र देने का आरोप, स्कूल के रिकॉर्ड में नहीं नाम

राजस्थान के कृषि मंत्री पर इस बार के चुनाव में चुनाव आयोग को झूठा शपथ पत्र देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल साल 2003 से हो रहे चुनावों में हर चुनाव में लालचंद कटारिया अपनी शैक्षणिक योग्यता बदलते रहे।

JAIPUR. राजस्थान के कृषि मंत्री पर इस बार के चुनाव में चुनाव आयोग को झूठा शपथ पत्र देने के आरोप लग रहे हैं। दरअसल साल 2003 से हो रहे चुनावों में हर चुनाव में लालचंद कटारिया अपनी शैक्षणिक योग्यता बदलते रहे। वहीं रायबरेली के जिस स्कूल से वे पढ़ाई करने की बात करते हैं वहां के प्राचार्य ने भी उक्त नाम के किसी भी छात्र का दाखिला होने से इनकार किया है। ऐसे में अब लालचंद कटारिया की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

हर चुनाव में बदल गई शैक्षणिक योग्यता

जानकारी के मुताबिक साल 2003 के विधानसभा चुनाव में आमेर सीट से प्रत्याशी रहे कटारिया ने एफिडेविट में खुद को उत्तरप्रदेश के रायबरेली के इंटर कॉलेज से इंटरमीडिएट पास बताया था। 5 साल बाद 2008 के चुनाव में झोंटवाड़ा से चुनाव लड़ते वक्त एफिडेविटमें खुद को 10वीं पास बताया। उनके द्वारा शैक्षणिक योग्यता में फेरबदल करने का सिलसिला बीते 4 चुनावों से जारी है।

कॉलेज प्राचार्य का यह है कहना

उधर रायबरेली के जिस इंटर कॉलेज से कटारिया पढ़ाई करने का दावा करते आए हैं वहां के प्राचार्य का कहना है कि उनके संस्थान में कभी कोई लालचंद कटारिया नाम का स्टूडेंट दाखिल ही नहीं हुआ। प्राचार्य के इस बयान के बाद कटारिया सवालों के घेरे में आ चुके हैं।

5 साल में घटती-बढ़ती रही शैक्षणिक योग्यता

बता दें कि चुनाव लड़ते समय उम्मीदवार को अपनी शिक्षा, उस पर दायर मुकदमों और संपत्ति संबंधी शपथपत्र देना होता है। कटारिया ने साल 2003 के चुनाव में खुद को 12वीं और 2008 के चुनाव में 10वीं पास बताया था। अब सवाल यह उठता है कि 5 साल में उनकी शैक्षणिक योग्यता कैसे घट गई। वहीं एक साल बाद 2009 के लोकसभा चुनाव में वे 10वीं पास ही रहे और अचानक 2018 के विधानसभा चुनाव में पुनः 12वीं पास हो गए।

श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज, रायबरेली के रिकॉर्ड में नाम नहीं

इधर रायबरेली के श्री नर्मदेश्वर इंटर कॉलेज, जहां से साल 1986 और 1990 से कटारिया पढ़ाई करने की बात करते हैं। वहां के प्राचार्य ने कहा है कि लालचंद कटारिया नाम के किसी छात्र का नाम रिकॉर्ड में नहीं है। प्राचार्य का कहना है कि लालचंद कटारिया का कोई भी विवरण उपलब्ध नहीं है। ऐसे में कटारिया का सवालों के घेरे में आना लाजमी है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Question mark on Lalchand Kataria's educational qualification
  • Kataria is the Agriculture Minister
  • different qualifications stated in every election
  • लालचंद कटारिया की शैक्षणिक योग्यता पर प्रश्नचिन्ह
  • कृषि मंत्री हैं कटारिया
  • हर चुनाव में बताई अलग-अलग योग्यता
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज