मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बत्ती गुल, एईएन समेत 2 सस्पेंड
Ashish Bhardwaj | Published:
Photograph: (the sootr)
जयपुर में रेल मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बिजली गुल होने पर AEN विपिन वर्मा और इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह सस्पेंड। XEN आरपी गुप्ता को चार्जशीट दी है।
समझें क्या है पूरा मामला
- राजस्थान भाजपा कार्यालय में रेल मंत्री की प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान 13 मिनट में हुई थी तीन बार बिजली गुल।
- हीरापुरा 400 केवी GSS में ट्रिपिंग को मुख्य वजह बताया गया।
- करीब 13 मिनट तक मंत्री अंधेरे में ही मीडिया को संबोधित करते रहे।
- AEN और इलेक्ट्रिशियन सस्पेंड, XEN को चार्जशीट जारी की गई।
- जांच रिपोर्ट में लापरवाही सामने आने के बाद RVPN ने कार्रवाई की।
बिजली अधिकारियों ने इस घटना के पीछे हीरापुरा स्थित 400 केवी GSS (Grid Sub Station) में ट्रिपिंग को वजह बताया। दो दिन बाद आई जांच रिपोर्ट के बाद AEN (Assistant Engineer) विपिन वर्मा व इलेक्ट्रीशियन बाबू सिंह को सस्पेंड कर दिया गया। XEN (Executive Engineer) आर.पी. गुप्ता को चार्जशीट जारी की गई।
13 मिनट अंधेरे में बोलते रहे रेल मंत्री
यह नजारा सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। सरकार और बिजली विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल उठने लगे।
ऊर्जा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
दो सस्पेंड, एक को चार्जशीट
जयपुर सिटी के XEN आर.पी. गुप्ता को चार्जशीट जारी कर जवाब मांगा गया है।दोनों सस्पेंड कर्मचारियों का मुख्यालय अब अतिरिक्त मुख्य इंजीनियर (ACE – Additional Chief Engineer) आईटी, RVPN जयपुर कार्यालय कर दिया गया है। निलंबन अवधि में दोनों वहीं से संबद्ध रहेंगे।
ऊर्जा मंत्री की सख्त चेतावनी
मंत्री ने अधिकारियों को ग्रिड और प्रसारण व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिए। भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए प्रभावी कदम उठाने को कहा गया।
लापरवाही बर्दाश्त नहीं
सवाल यह भी उठाया जा रहा है कि सरकार ने जिस तरह मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल पर यह कदम उठाया, क्या वह प्रदेश में बिजली आपूर्ति को लेकर हो रही लापरवाही पर ऐसा कदम उठाएगी। मामला सोशल मीडिया पर गरमाया हुआ है।
ये भी पढे़:-
कांग्रेस में मरहम की सियासत, संकट में आए बाबा, भाजपा की बत्ती गुल
गंगा स्नान के लिए जा रहे यात्रियो की बस का एक्सीडेंट, राजस्थान के 3 लोगों की मौत
IPS एमएन दिनेश और बीजू जॉर्ज केंद्र का बनेंगे हिस्सा, DG पद के लिए आया नाम
साइबर ठगों के जाल से पुलिस भी नहीं बच पाई, भोपाल में एएसआई ने एक लिंक पर भरी क्रेडिट कार्ड की डिटेल, मिनटों में साफ हुए 1.50 लाख रुपए
By Aman Vaishnav
सिंगापुर-दक्षिण कोरिया में MP के लिए निवेश तलाशेंगे CM मोहन यादव, 5 दिन का होगा विदेश दौरा
By Arohi Raj
सिंहस्थ में सुरक्षा के लिए MP पुलिस का चक्रव्यूह, तैयार होंगे NSG जैसे 250 कमांडो, चप्पे-चप्पे पर रखेंगे नजर
By Aman Vaishnav
शिवपुरी और ग्वालियर दौरे पर रहेंगे सीएम मोहन यादव, लाडली बहना योजना और सामाजिक सुरक्षा पेंशन की राशि करेंगे ट्रांसफर
By Aman Vaishnav
न कोई सबूत मिला न ही कोई फिंगरप्रिंट, दुबई से आई बेटी को गहने दिखाने बैंक पहुंचे पूर्व RERA चेयरमैन के लॉकर से गहने गायब
By Aman Vaishnav
ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की मेजबानी भोपाल में, लेकिन निवेश दूसरे शहरों में, आखिर राजधानी से क्यों मुंह मोड़ रहीं बड़ी कंपनियां?
By Aman Vaishnav
MP-CG-Rajasthan Weather Update: मध्यप्रदेश में रातें हुईं ठंडी, छत्तीसगढ़ में मौसम साफ तो राजस्थान के 5 जिलों में आंधी-बारिश के आसार
By Aman Vaishnav