मूंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव: RLP ने बनाया बोर्ड, भाजपा की गीता को एक भी वोट नहीं

Jageshwar prasad | Sept 21, 2026, 18:08 IST
Share
नागौर के मूंडवा में RLP ने मारी बाजी
नागौर के मूंडवा में RLP ने मारी बाजी

नागौर जिले की मूंडवा नगर पालिका अध्यक्ष चुनाव में राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी RLP ने बाजी मार ली। RLP की अलका कंदोई 13 वोट लेकर लगातार दूसरी बार चेयरमैन बन गईं। भाजपा से बागी होकर निर्दलीय लड़े घनश्याम सदावत को 12 वोट मिले। राजस्थान

समझें क्या है पूरा मामला

  • नागौर के मूंडवा में आरएलपीने मारी बाजी।
  • कांग्रेस के 3 पार्षदों के साथ मिलकर बनाया बोर्ड।
  • अलका कंदोई दूसरी बार चेयरमैन बनीं।
  • भाजपा प्रत्याशी गीता को एक भी वोट नहीं।
  • मूंडवा में 25 वार्ड में से भाजपा 10, RLP 7, निर्दलीय 5, कांग्रेस 3 थे।
मूंडवा नगर पालिका अध्यक्ष पद के चुनाव में हनुमान बेनीवाल की पार्टी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी (RLP) ने बड़ी जीत दर्ज की है। RLP की अलका कंदोई लगातार दूसरी बार पालिकाध्यक्ष निर्वाचित हुई हैं।

चुनाव में अलका कंदोई को 13 वोट मिले, जबकि भाजपा से बागी होकर निर्दलीय मैदान में उतरे घनश्याम सदावत को 12 मत प्राप्त हुए। सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि भाजपा की अधिकृत प्रत्याशी गीता का खाता भी नहीं खुला। गीता को एक भी वोट नहीं मिला, यहां तक कि खुद का वोट भी नहीं मिला।

भाजपा के 10 पार्षद फिर भी हारी

मूंडवा नगर पालिका में कुल 25 वार्ड हैं और अध्यक्ष बनने के लिए 13 वोट चाहिए थे, दरअसल 25 में बहुमत 13 होता है, लेकिन पार्षद चुनाव में भाजपा सबसे बड़े दल के रूप में उभरी थी। भाजपा के 10 पार्षद निर्वाचित हुए, जबकि उसके समर्थित 4 निर्दलीय भी जीतकर आए।

इस लिहाज से भाजपा समर्थित खेमे के पास कुल 14 पार्षद थे, जो बहुमत के 13 से ज्यादा थे। इसके बावजूद अध्यक्ष पद पर भाजपा प्रत्याशी गीता को 0 वोट मिला।

टिकट बंटवारे में नाराजगी पड़ी भारी

अध्यक्ष पद के लिए टिकट वितरण के दौरान भाजपा ने घनश्याम सदावत और रमाकांत शर्मा जैसे वरिष्ठ नेताओं को दरकिनार करते हुए पहली बार पार्षद चुनी गईं गीता को प्रत्याशी बनाया। टिकट नहीं मिलने के बाद घनश्याम सदावत ने निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ा।

वहीं दूसरी ओर RLP के 7 और कांग्रेस के 3 पार्षद जीतकर आए थे। भाजपा के एक बागी पार्षद का समर्थन भी RLP-कांग्रेस खेमे को मिला, इस तरह इस गठबंधन के पास 11 नहीं बल्कि 13 वोट हो गए और RLP ने बोर्ड बना लिया।

मूंडवा नगर पालिका चुनाव परिणाम 2026 में पार्टीवार स्थिति ऐसी रही: भाजपा 10 सीट, RLP 7, निर्दलीय 5, कांग्रेस 3। 14 सितंबर को मतगणना हुई थी, मतदान 9 और 11 सितंबर को हुआ था।

नागौर जिले में RLP का प्रभाव है। बेनीवाल की पार्टी ने मूंडवा और बासनी में बोर्ड में भागीदारी की संभावना पहले ही जताई थी। नागौर नगर परिषद में भी कांग्रेस 27 सीट के साथ सबसे बड़ी पार्टी है, लेकिन वहां भी निर्दलीय किंगमेकर हैं।

ये भी पढ़ें:-

अजमेर मेयर चुनाव: क्या खारिज होगा कांग्रेस प्रत्याशी का नामांकन? जानिए पूरा सच

भीलवाड़ा नगर निगम: भाजपा की जसवंत कंवर निर्विरोध निर्वाचित, बनीं नई महापौर

निकाय चनाव: विधायकों की मनमर्जी पर कांग्रेस का अंकुश, बदला टिकट वितरण पैटर्न

जयपुर निगम चुनाव, कैंडिडेट की सुविधा के लिए 15 केंद्रों पर खुलेंगे नामांकन ऑफिस

Tags:
  • राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी
  • नगर पालिका अध्यक्ष
  • आरएलपी
राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान कांग्रेस की निकाय चुनाव में क्रॉस वोटिंग की जांच, 346 पार्षद और 32 विधायक शामिल
हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक

By Jageshwar prasad

हनुमान बेनीवाल को राजस्थान हाई कोर्ट से बड़ी राहत, कुचेरा एफआईआर पर लगी अंतरिम रोक
छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े

By Harrison Masih

छत्तीसगढ़ में नदी प्रदूषण के 30 हजार से ज्यादा मामले, रायपुर सबसे आगे, सामने आए चौंकाने वाले आंकड़े
राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया

By Jyoti Mahender Bhardwaj

राजस्थान में MBBS की 61% सीटें खाली, NEET UG काउंसलिंग के राउंड-3 में निजी कॉलेजों की स्थिति ने चौंकाया
कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव

By Amresh Kushwaha

कर्मचारियों-पेंशनर्स के कैशलेस इलाज में नया पेंच! नॉन-इंपैनल्ड अस्पतालों की लिमिट 4 लाख से घटाकर 1.50 लाख करने का प्रस्ताव
पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी

By Jageshwar prasad

पंचायत चुनाव: 2.27 लाख कर्मचारियों की लगेगी चुनाव ड्यूटी, उपसरपंच चुनाव के बाद ही लौट सकेंगे कर्मचारी
एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी

By Kaushiki

एमपी में सरकारी नौकरी: एक लाख पदों पर होगी सीधी भर्ती, सीएम मोहन यादव ने किया एलान, इन पदों पर मिलेगी नौकरी