सीकर में नीट छात्र ने हॉस्टल में लगाया फंदा, 2 दिन पहले लिया एडमिशन
Amit Baijnath Garg | Jul 13, 2025, 16:44 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान के सीकर में 20 वर्षीय नीट छात्र ने हॉस्टल के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि उसने दो दिन पहले ही एडमिशन लिया था।
राजस्थान के कोचिंग हब कहे जाने वाले सीकर में 20 साल के नीट स्टूडेंट की लाश हॉस्टल के कमरे में फांसी के फंदे पर लटकती मिली। उसने दो दिन पहले ही हॉस्टल और कोचिंग में एडमिशन लिया था। उद्योग नगर थाना क्षेत्र के सूर्य नगर में एक प्राइवेट हॉस्टल में दिनेश पुत्र मिश्राराम पटेल, निवासी समदड़ी, बालोतरा ने बेडशीट से फंदा बनाकर पंखे से लटक कर आत्महत्या कर ली। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को नीचे उतरवाया।
यह भी पढ़ें...
राजस्थानी युवाओं को फ्री फायर से टारगेट कर रहा पाकिस्तान, ऑनलाइन दे रहा बम बनाने की ट्रेनिंग
राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन
सब-इंस्पेक्टर रोहिताश ने बताया कि यह कोई पहला मामला नहीं है। पिछले साल भी एक ही दिन में दो कोचिंग स्टूडेंट्स ने जान दे दी थी। सभी की मौत की वजह नए माहौल में मानसिक तनाव रही। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच में जुटी है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर दिनेश ने ऐसा कदम क्यों उठाया।
सीकर में शिक्षा के स्तर को लेकर चर्चा बहुत समय से हो रही है। यहां के कोचिंग संस्थानों की संख्या बहुत अधिक है और इनमें छात्रों पर अत्यधिक दबाव डाला जा रहा है। नीट जैसी कठिन परीक्षा के लिए छात्र कई महीनों तक लगातार अध्ययन करते हैं, जिसका उनके जीवन पर गहरा मानसिक प्रभाव पड़ता है। इस दबाव का परिणाम कभी-कभी आत्महत्या जैसे गंभीर कदम में बदल जाता है।
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
मौत का राज अभी तक नहीं खुला पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला, जिससे उसकी मौत की असली वजह फिलहाल रहस्य बनी हुई है। हालांकि प्रारंभिक जांच में पुलिस की ओर से आशंका जताई जा रही है कि घर से दूर नए माहौल और अकेलेपन के चलते दिनेश मानसिक तनाव का शिकार हुआ होगा। इसके बाद उसने आत्महत्या जैसा कदम उठाया होगा।
राजस्थानी युवाओं को फ्री फायर से टारगेट कर रहा पाकिस्तान, ऑनलाइन दे रहा बम बनाने की ट्रेनिंग
राजस्थान में नेताजी के कारनामे, विधायक ने भी बेच डाला अवैध 4 लाख टन लाइम स्टोन
सीकर में लगातार हो रहीं ऐसी घटनाएं
कोचिंग सिस्टम छात्रों पर दबाव बना रहा है?
FAQ
- 1.
नीट छात्र की आत्महत्या की वजह क्या थी?
प्रारंभिक जांच में माना जा रहा है कि छात्र ने नए माहौल और अकेलेपन के कारण मानसिक तनाव झेला, जिसके कारण उसने आत्महत्या का कदम उठाया। - 2. क्या सीकर में यह पहली आत्महत्या का मामला है?
नहीं, सीकर में पिछले साल भी दो छात्रों ने आत्महत्या की थी, जिनकी मौत का कारण भी मानसिक तनाव और नए माहौल में अकेलापन बताया गया था। - 3. पुलिस इस मामले में क्या कदम उठा रही है?
पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि छात्र ने आत्महत्या क्यों की। साथ ही, मानसिक स्वास्थ्य को लेकर छात्रों के लिए कदम उठाने की योजना बनाई जा रही है।
thesootr links
- मध्यप्रदेशकी खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- छत्तीसगढ़की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- राजस्थान की खबरें पढ़ने यहां क्लिक करें
- रोचक वेब स्टोरीज देखने के लिए करें क्लिक
- जॉब्सऔर एजुकेशन की खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें
- निशुल्क वैवाहिक विज्ञापनऔरक्लासिफाइड देखने के लिए क्लिक करें
अगर आपको ये खबर अच्छी लगी हो तो 👉 दूसरे ग्रुप्स, 🤝दोस्तों, परिवारजनों के साथ शेयर करें📢🔃🤝💬👩👦👨👩👧👧
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman