राहुल गांधी कल जयपुर में, खड़गे के साथ नए कांग्रेस भवन का शिलान्यास करेंगे

Chakresh | Sept 22, 2023, 24:00 IST
Share
राहुल गांधी कल जयपुर में, खड़गे के साथ नए कांग्रेस भवन का शिलान्यास करेंगे
राहुल गांधी कल जयपुर में, खड़गे के साथ नए कांग्रेस भवन का शिलान्यास करेंगे

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 सितम्बर को जयपुर आएंगे। इस दौरान वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे।

JAIPUR. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी 23 सितम्बर को जयपुर आएंगे। इस दौरान वे राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मानसरोवर स्थित नवीन भवन का शिलान्यास करेंगे। इस दौरान वे प्रदेश कांग्रेस कमेटी के बूथ अध्यक्ष, मण्डल कांग्रेस कमेटियों, ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों, जिला कांग्रेस कमेटियों और प्रदेश पदाधिकारियों के संयुक्त सम्मेलन को भी सम्बोधित करेंगे।

सीएम गहलोत ने लिया तैयारियों का जायजा

राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव व प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी ने बताया कि राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मानसरोवर स्थित सभास्थल पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ने प्रदेशभर में सम्मेलन में भाग लेने आ रहे कार्यकर्ताओं के आगमन, परिवहन और सुविधाओं को लेकर प्रदेश पदाधिकारियों से चर्चा की। सम्मेलन में प्रदेशभर की बूथ कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्ष, मण्डल, ब्लॉक, जिला कांग्रेस कमेटियों एवं प्रदेश कांग्रेस पदाधिकारियों के साथ ही कांग्रेस परिवार के सदस्य, वरिष्ठ नेता सहित हजारों कार्यकर्ता भाग लेंगे। इस अवसर पर बूथ कांग्रेस कमेटियों एवं मण्डल कांग्रेस कमेटियों के अध्यक्षों को परिचय पत्र भी जारी किए जाएंगे।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Rahul Gandhi
  • राहुल गांधी
  • Mallikarjun Kharge
  • मल्लिकार्जुन खड़गे
  • राजस्थान समाचार
  • Ashok Gehlot
  • अशोक गहलोत
  • New building of Rajasthan Congress
  • राजस्थान कांग्रेस का नया भवन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज