ऑपरेशन त्रिनेत्र में कुख्यात तस्कर की संपत्ति हुई फ्रीज, घर पर मिले घोड़े और लग्जरी गाड़ियां
News In Short
- प्रतापगढ़ में कुख्यात तस्कर उस्मान खान की 2.78 करोड़ रुपये की संपत्ति फ्रीज।
- उस्मान ने तस्करी से अर्जित धन से फार्म हाउस, लग्जरी गाड़ियां और घोड़े खरीदे थे।
- राजस्थान पुलिस ने उस्मान खान की संपत्ति पर जब्ती नोटिस चस्पा कर दी है।
- प्रतापगढ़ एसपी ने इसे तस्करों के आर्थिक तंत्र को ध्वस्त करने का महत्वपूर्ण कदम बताया।
- यह कार्रवाई कंपीटेंट ऑथोरिटी से हरी झंडी मिलने के बाद की गई है।
News In Detail
राजस्थान के प्रतापगढ़ में चल रहे ऑपरेशन त्रिनेत्र के तहत पुलिस ने एक महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। पुलिस ने नशे के कुख्यात तस्कर उस्मान खान की तस्करी से अर्जित फार्म हाउस, लग्जरी गाडियां और अच्छी नस्ल के घोड़े फ्रीज कर दिए हैं। इस कार्रवाई में पुलिस ने खान की मालिकाना हक वाली संपत्ति लगभग 2.78 करोड़ को सील कर लिया। अब वह अपनी लक्जरी गाड़ियों और आलीशान फार्म हाउस का उपयोग नहीं कर सकेगा।
तस्करी के पैसों से खरीदी संपत्ति
उस्मान खान ने मादक पदार्थों की तस्करी से की गई कमाई से ना केवल फार्म हाउस की बनाए थे, बल्कि उसने अच्छी नस्ल के घोड़े और 10 भैंसें भी खरीदी थीं। इसके अलावा वह फॉर्च्यूनर और स्कॉर्पियो जैसी लग्जरी गाड़ियों का भी इस्तेमाल करता था। प्रतापगढ़ पुलिस ने उसके इन अवैध संपत्तियों को चिह्नित किया और उन पर जबरन जब्ती नोटिस चस्पा कर दिया। अब उसे इन संपत्तियों का उपयोग करने का कोई अधिकार नहीं रहेगा।
कंपीटेंट ऑथोरिटी से मिली हरी झंडी
प्रतापगढ़ पुलिस अधीक्षक बी. आदित्य ने बताया कि यह कार्रवाई कंपीटेंट ऑथोरिटी से हरी झंडी मिलने के बाद की गई। उनका कहना था कि यह कार्रवाई न केवल उस्मान खान जैसे तस्करों की अवैध संपत्तियों पर है बल्कि इस तरह की कार्रवाई से तस्करों के आर्थिक तंत्र को भी ध्वस्त किया जा सकेगा।
तस्करी के खिलाफ पुलिस का बड़ा कदम
पुलिस ने बताया कि इस तरह की कार्रवाई नशे की तस्करी और अवैध कारोबार को रोकने के लिए एक कड़ी चुनौती का हिस्सा हैं। पुलिस अब तस्करों के आर्थिक स्रोतों पर काम करके उन्हें और उनके नेटवर्क को प्रभावी तरीके से नष्ट करने की योजना बना रही है। इस तरह की कार्रवाई से अन्य तस्करों में भी एक चेतावनी का संदेश जाएगा, जिससे भविष्य में इस प्रकार के अपराधों में कमी आएगी।
बढ़ती नशा तस्करी पर एक्शन
यह कार्रवाई तस्करों की बढ़ती गतिविधियों के बाद उठाया गया है। पुलिस का कहना है कि वे आगे भी ऐसे तस्करों के खिलाफ सख्त कदम उठाएंगे, ताकि उनके नेटवर्क को पूरी तरह से नष्ट किया जा सके और समाज में मादक पदार्थों की तस्करी की समस्या से निपटा जा सके।
ये भी पढे़:-
विधायक अपने ही घर में नजरबंद, टोल प्लाजा बना छावनी, क्या है 18 बीबी टोल का पूरा विवाद?
पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी, गहलोत बोले-यह सरकार की विफलता
500 जानवरों की जान बचाने वाली उस जांबाज की कहानी, जिसने ठुकरा दी लाखों की रिश्वत