विधायक अपने ही घर में नजरबंद, टोल प्लाजा बना छावनी, क्या है 18 बीबी टोल का पूरा विवाद?

thesootr Desk | Apr 14, 2026, 16:15 IST
Share
Ashish Bhardwaj (33)
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के श्रीकरणपुर में 18 बीबी टोल को लेकर विवाद गहरा गया है। विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को उनके आवास पर नजरबंद किया गया। प्रशासन ने विधायक की रिहाई के बाद विरोध की आशंका के कारण उन्हें नजरबंद कर दिया।

News In Short

  • श्रीकरणपुर में 18 बीबी टोल विवाद को लेकर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर नजरबंदं
  • विधायक कुन्नर की हिरासत और रिहाई के बाद प्रशासन ने उन्हें नजरबंद किया।
  • टोल संघर्ष समिति के साथ धरने पर बैठे थे श्रीकरणपुर विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर।
  • टोल संघर्ष समिति का दावा, 18 BB टोल की वसूली 2024 में पूर्ण हो गई है।
  • प्रशासन ने अंबेडकर जयंती पर समर्थकों की बैठक रोकने के लिए भी सुरक्षा कड़ी की।

News In Detail

राजस्थान में श्रीगंगानगर के श्रीकरणपुर विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार सुबह उस वक्त तनाव की स्थिति पैदा हो गई, जब स्थानीय विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर को प्रशासन ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। विधायक के घर के बाहर भारी पुलिस बल तैनात है। किसी भी समर्थक को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी जा रही है। यह पूरी कार्रवाई सोमवार को हुए भारी ड्रामे और टोल विवाद के बाद की गई है।

हिरासत, अज्ञात स्थान और रिहाई

विवाद की शुरुआत सोमवार को हुई, जब प्रशासन कोर्ट के आदेश का हवाला देते हुए 18 बीबी टोल का संचालन फिर से शुरू कराने पहुंचा। टोल संघर्ष समिति पहले से ही वहां धरने पर बैठी थी। स्थिति बिगड़ती देख पुलिस ने समिति के संयोजक सुखबीर सिंह फौजी को हिरासत में ले लिया।

सूचना मिलते ही विधायक कुन्नर मौके पर पहुंचे और धरने पर बैठ गए। प्रशासन के साथ दिनभर चली वार्ता विफल होने के बाद पुलिस ने सख्ती दिखाते हुए विधायक को हिरासत में ले लिया।

देर रात पुलिस विधायक को किसी अज्ञात स्थान पर ले गई और बाद में उन्हें छोड़ दिया गया। रिहा होते ही विधायक ने मंगलवार सुबह समर्थकों की बड़ी बैठक बुलाने का आह्वान कर दिया, जिसे रोकने के लिए प्रशासन ने उन्हें नजरबंद कर दिया है।

क्या है विवाद?

18 बीबी टोल नाके को लेकर स्थानीय लोगों और टोल संचालकों के बीच जंग छिड़ी है। टोल संघर्ष समिति का कहना है कि इस टोल की वैधानिक अवधि 2024 में पूरी हो चुकी है, इसलिए अब वसूली करना अवैध है। दूसरी ओर टोल संचालकों का कहना है कि कोरोना काल और किसान आंदोलन के दौरान लंबे समय तक काम बंद रहा, जिसकी भरपाई के लिए उन्हें अतिरिक्त समय मिलना चाहिए।

अंबेडकर जयंती और विरोध का डर

मंगलवार को टोल संघर्ष समिति का बड़ा कार्यक्रम प्रस्तावित है। प्रशासन को अंदेशा है कि विधायक के आह्वान पर हजारों की संख्या में समर्थक जुट सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था बिगड़ सकती है। इसी के चलते श्रीकरणपुर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और विधायक के आवास पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है।

ये भी पढ़ें:-

पंचायत-निकाय चुनाव नहीं कराने पर नाराजगी, गहलोत बोले-यह सरकार की विफलता

500 जानवरों की जान बचाने वाली उस जांबाज की कहानी, जिसने ठुकरा दी लाखों की रिश्वत

अब 11वीं में स्टूडेंट्स खुद चुनेंगे अपना फेवरेट सब्जेक्ट कॉम्बिनेशन, CBSE की तर्ज पर शुरू हुई नई व्यवस्था, जानें कैसे मिलेगा फायदा

चंबल रिवरफ्रंट में ताजमहल-लाल किले की झलक, लेकिन घाटे का बन रहा सौदा, जानिए कौन है इसका जिम्मेदार

Tags:
  • विधायक रुपिंदर सिंह कुन्नर
  • श्रीकरणपुर विधानसभा
  • किसान आंदोलन
  • अंबेडकर जयंती
  • टोल संघर्ष समिति
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि