सलमान के खिलाफ तीसरी बार जमानती वारंट, 6 अप्रैल तक पेश नहीं हुए जारी होंगे गिरफ्तारी वारंट

Ashish Bhardwaj | Mar 26, 2026, 12:30 IST
Share
salman
Photograph: (the sootr)

राजस्थान में जयपुर उपभोक्ता आयोग ने सलमान खान और पान मसाला कंपनी के निदेशकों के खिलाफ जमानती वारंट जारी किए गए हैं। यदि वे 6 अप्रैल तक पेश नहीं हुए तो जारी हो सकते हैं गिरफ्तारी वारंट।

News In Short

  • सलमान खान और पान मसाला कंपनी के निदेशकों पर भ्रामक विज्ञापन के मामले में जमानती वारंट जारी।
  • जयपुर उपभोक्ता आयोग ने पुलिस टास्क फोर्स को सलमान खान को जमानती वारंट तामील कराने का आदेश दिया।
  • यदि 6 अप्रैल तक सलमान खान और कंपनी निदेशक पेश नहीं होते, तो गिरफ्तारी वारंट जारी होगा।
  • आयोग ने स्पष्ट किया कि सेलिब्रिटी का स्टेटस उन्हें कानून से ऊपर नहीं बनाता।
  • पान मसाला के विज्ञापन में केसर के दावे को लेकर उपभोक्ता ने शिकायत की थी।

News In Detail

राजस्थान में पान मसाला के भ्रामक विज्ञापन के मामले में अभिनेता सलमान खान और पान मसाला कंपनी के दो निदेशकों के खिलाफ तीसरी बार जमानती वारंट जारी किया गया है। अब जमानती वारंट तामील कराने के लिए पुलिस की टास्क फोर्स बनाई जाएगी। जयपुर के जिला उपभोक्ता आयोग क्रम-2 ने आदेश दिया कि इस मामले में सलमान को मुम्बई में जल्द जमानती वारंट तामील कराया जाए।

आयोग ने यह चेतावनी दी है कि यदि 6 अप्रैल को सलमान खान और पान मसाला कंपनी के निदेशक राकेश कुमार चौरसिया तथा दिनेश कुमार चौरसिया पेश नहीं होते हैं, तो उनके खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी किया जाएगा। यह आदेश आयोग के अध्यक्ष जीएल मीणा और सदस्य सुप्रिया अग्रवाल एवं अजय कुमार ने पुलिस महानिदेशक के माध्यम से जयपुर के पुलिस आयुक्त को भेजा है।

सेलिब्रिटी कानून से ऊपर नहीं होते

आयोग ने इस मामले में स्पष्ट रूप से कहा कि सेलिब्रिटी का स्टेटस किसी को भी कानून से ऊपर होने का अधिकार नहीं देता। उन्होंने कहा कि यदि जमानती वारंट तामील नहीं हो पाता है, तो यह कानून का मजाक बनाने जैसा होगा और उपभोक्ताओं का आयोगों से विश्वास भी डगमगाएगा।

यह था मामला

योगेन्द्र सिंह द्वारा प्रस्तुत परिवाद में पान मसाला के भ्रामक विज्ञापनों को लेकर शिकायत की गई थी। उनका कहना था कि उत्पाद में केसर का दावा किया जा रहा है, जबकि इस कीमत में केसर डालना संभव नहीं है। इसके बाद, उपभोक्ता आयोग ने इस मामले में सख्ती दिखाते हुए सलमान खान और पान मसाला कंपनी के खिलाफ कार्रवाई शुरू की।

पहले भी बढ़ चुकी हैं सलमान खान की मुश्किलें

इससे पहले भी पान मसाला के भ्रामक विज्ञापनों के एक मामले में सलमान खान की मुश्किलें बढ़ चुकी हैं। राज्य उपभोक्ता आयोग ने केंद्र और राज्य सरकार से भ्रामक विज्ञापनों के मामलों को केवल केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (CCPA) के दायरे से बाहर कर राज्य उपभोक्ता आयोगों के दायरे में लाने के लिए कानूनी संशोधन करने की सिफारिश की है।

राहत देने से किया इनकार

आयोग ने इस मामले में सलमान खान और पान मसाला कंपनी को राहत देने से मना कर दिया। याचिकाओं को खारिज करते हुए आयोग ने कहा कि भ्रामक विज्ञापनों के मामलों में केवल CCPA या इसके प्राधिकृत अधिकारी ही परिवाद पेश कर सकते हैं।

ये भी पढे़:-

जूली ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले-जनता परेशान, सीएम दिल्ली दौरे में बिजी

आईएसआईएस का हैंडलर गिरफ्तार, युवाओं को कट्टरपंथी विचारधारा से जोड़ने का हैं आरोप

आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन

पंचायत चुनावों की देरी का दिख रहा असर, 1900 करोड़ की अटकी केंद्रीय मदद

Tags:
  • सलमान खान
  • जमानती वारंट जारी
  • पान मसाला
  • उपभोक्ता आयोग
  • भ्रामक विज्ञापन
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग

By Jitendra Shrivastava

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती

By VINAY VERMA

मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती