जूली ने सरकार पर लगाए आरोप, बोले-जनता परेशान, सीएम दिल्ली दौरे में बिजी
Ashish Bhardwaj | Mar 25, 2026, 19:37 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने आरजीएचएस ठप होने और गैस संकट पर सरकार को आड़े हाथों लिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि बुजुर्ग पेंशनर्स इलाज के अभाव में कराह रहे हैं, जबकि सीएम दिल्ली दौरों में व्यस्त हैं।
News In Short
- राजस्थान में नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने सरकार पर लगाए आरोप।
- जूली ने कहा, सीएम काम करने की बजाय दिल्ली भ्रमण कर रहे हैं।
- आरोप, प्रदेश में दिख रही बदहाली सरकार की संवेदनहीनता का नतीजा।
- आरजीएचएस में भुगतान को लेकर निजी अस्पतालों ने किया इलाज बंद।
- जूली का कहना है कि समस्याओं को लेकर सर्वदलीय बैठक बुलाई जाए।
News In Detail
जूली ने आरोप लगाया कि जब प्रदेश की जनता विशेषकर बुजुर्ग पेंशनर्स इलाज के लिए कराह रहे हैं, तब मुख्यमंत्री अपनी जिम्मेदारी निभाने के बजाय दिल्ली भ्रमण पर हैं। प्रदेश में दिख रही बदहाली भाजपा सरकार की घोर संवेदनहीनता का परिणाम है।
प्रदेश कराह रहा है और मुख्यमंत्री जी दिल्ली घूम रहे हैं।
दवा बंद, इलाज ठप बस झूठ की फुहार चल रही है।
तुलना करने वालों… कभी अस्पतालों की सच्चाई भी देख लीजिए l
भाजपा सरकार में स्वास्थ्य सेवाओं और RGHS योजना की हालत अब चरमराहट से आगे बढ़कर बिल्कुल पतन की स्थिति में पहुँच चुकी… pic.twitter.com/WluxyO6Q32
— Tika Ram Jully (@TikaRamJullyINC) March 25, 2026
आरजीएचएस का सिस्टम हुआ फेल
जूली ने आरोप लगाया कि निजी अस्पतालों ने पिछले साल ही भुगतान न मिलने पर सेवाएं रोकने की चेतावनी दी थी। लेकिन सरकार लापरवाह बरतती रही। आज स्थिति यह है कि बुजुर्ग पेंशनर्स को ओपीडी में दवाएं नहीं मिल रही हैं। वे बिना इलाज के दर-दर भटकने को मजबूर हैं। उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा खड़े किए गए स्वास्थ्य ढांचे को भाजपा ने पूरी तरह बर्बाद कर दिया है।
ईंधन संकट पर सर्वदलीय बैठक की मांग
जूली ने सवाल उठाया कि आखिर ऐसे गंभीर समय में मुख्यमंत्री सभी दलों को साथ लेकर एक सर्वदलीय बैठक क्यों नहीं बुला रहे ? उन्होंने कटाक्ष किया कि सीएम को विज्ञापनों के झूठ से बाहर निकलकर जमीनी हकीकत से रुबरु होकर संकट का समाधान निकालने के लिए ठोस कदम उठाने चाहिए। ए।
एक पैर हमेशा दिल्ली में
क्या है आरजीएचएस
ये भी पढे़:-
आरएमसी के पूर्व रजिस्ट्रार डॉ. राजेश शर्मा गिरफ्तार, एसओजी का बड़ा एक्शन
पंचायत चुनावों की देरी का दिख रहा असर, 1900 करोड़ की अटकी केंद्रीय मदद
डिलीट सवालों का अब नहीं होगा नेगेटिव असर, पूरे पेपर में बराबर बंटेंगे अंक
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
By Neel Tiwari