एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी के बाद गुलाबी रंग की साड़ी और सिंदूर में नजर आईं परी, लेकसिटी से रवाना हो रहे मेहमान

The Sootr | Sept 25, 2023, 24:00 IST
Share
एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी के बाद गुलाबी रंग की साड़ी और सिंदूर में नजर आईं परी, लेकसिटी से रवाना हो रहे मेहमान
एक-दूजे के हुए राघव-परिणीति, शादी के बाद गुलाबी रंग की साड़ी और सिंदूर में नजर आईं परी, लेकसिटी से रवाना हो रहे मेहमान

बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा ने रविवार को शादी कर ली है। उदयपुर के लीला पैलेस में बहुत ही शाही तौर-तरीकों से राघव-परिणीति ने सात फेरे लिए

UDAIPUR. लंबे समय से सुर्खियों में चली आ रही चर्चित जोड़ी आखिर एक-दूजे के रंग में रंग ही गई। बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा और आप सांसद राघव चड्‌ढा ने रविवार को शादी कर ली है। उदयपुर के लीला पैलेस में बहुत ही शाही तौर-तरीकों से राघव-परिणीति ने सात फेरे लिए। दो दिनों से चले आ रहे शादी के फंक्शन आज खत्म हो गए और मेहमान धीरे-धीरे आज उदयपुर से रवाना हो रहे हैं।

18 नावों से बारात लेकर पहुंचे राघव

शादी के बाद परिणीति और राघव की तस्वीर वायरल हो रही है, जिसमें परिणीति गुलाबी रंग की साड़ी, माथे पर सिंदूर सजाए हुए हैं। बता दें कि रविवार रात को राघव और परिणीति ने सात फेरे लिए। उसके पहले राघव चड्ढा दोपहर तीन बजे ताज लेक पैलेस से नाव में बारात लेकर होटल लीला पैलेस निकले थे। 18 नावों में बैंड-बाजों के साथ बारात का लीला पैलेस में शाही तरीके से स्वागत किया गया। दूल्हे राघव ने क्रीम कलर की शेरवानी और दुल्हन परिणीति ने भी उसी रंग का लहंगा पहना था। उसके पहले बारात और संगीत की कुछ तस्वीरें भी सामने आईं थीं। उसके बाद शाम चार बजे जयमाला हुई थी, फिर राघव विंटेज कार में मंडप तक पहुंचे थे और परिणीति के साथ फेरे लिए थे। परिणीति ने दोनों भाई और माता-पिता से गले लगकर विदाई ली थी। इस दौरान तेनु लेके जावंगा और दूल्हे का सेहरा सुहाना लगता है...जैसे गानों पर विदाई हुई। फेरों के बाद राघव अपनी दुल्हन परिणीति को विटेंज कार में लेकर महाराज सुइट तक पहुंचे थे। शादी के बाद रविवार को लीला पैलेस में ही रिसेप्शन रखा गया था।

ujjwal - 2023-09-24T162836.278.jpg
ujjwal - 2023-09-24T162836.278.jpg

राघव-परिणीति की संगीत की तस्वीर

WhatsApp Image 2023-09-24 at 4.19.09 PM (4).png
WhatsApp Image 2023-09-24 at 4.19.09 PM (4).png

ताज लेक पैलेस से लीला पैलेस तक जाती हुई बारात की तस्वीर

बहन की शादी में नहीं आ सकीं प्रिंयका

इस रॉयल वेडिंग में बड़े-बड़े नेता जैसे दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पंजाब सीएम भगवंत मान समेत कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची थी। हालांकि, बड़ी बहन प्रिंयका इस शादी में शिरकत नहीं हो सकीं। प्रिंयका ने सोशल मीडिया पर परिणीति को नई शुरुआत के लिए बधाई दी थी। शादी में मेहमानों को राजस्थानी साफा पहनाया गया। इसके लिए इवेंट कंपनी ने इन साफों को उदयपुर में ही तैयार करवाया था।

मेहमान हो रहे रवाना

आज सोमवार सुबह 8 बजे की पहली फ्लाइट से कई मेहमान मुंबई और दिल्ली के लिए रवाना हो गए। बताया जा रहा है कि दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत मान सुबह 11:30 बजे डबोक एयरपोर्ट से विशेष विमान से रवाना होंगे। वहीं, दोनों कपल दोपहर करीब 12 बजे के बाद दिल्ली के लिए चार्टर प्लेन से रवाना हो सकते हैं।

Tags:
  • Raghav-Parineeti got married
  • Raghav Chaddha arrived with the wedding procession by boat
  • Raghav Chaddha
  • Parineeti Chopra
  • Parineeti's bridal look
  • राघव-परिणीति ने शादी की
  • नाव से बारात लेकर पहुंचे राघव चड्ढा
  • राघव चड्‌ढा
  • परिणीति चोपड़ा
  • परिणीति का दुल्हन लुक
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई