किसानों ने किया रेलवे ट्रैक को जाम, गेहूं खरीद को लेकर हो रहा है आंदोलन

Ashish Bhardwaj | May 30, 2026, 15:41 IST
Share
Ashish Bhardwaj - 2026-05-30T153441.126
Photograph: (the sootr)

राजस्थान के पीलीबंगा में किसानों का गेहूं खरीद आंदोलन तेज हो गया। शनिवार 30 मई को आंदोलन उग्र हो गया। किसानों ने रेलवे ट्रैक को जाम कर दिया।

News In Short

  • पीलीबंगा में गेहूं खरीद आंदोलन तेज, रेलवे ट्रैक जाम हुआ।
  • किसान-मजदूर-व्यापारी मोर्चा के आह्वान पर धरना जारी।
  • प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी की, रेलवे स्टेशन और मार्गों पर पुलिस तैनात।
  • बायोमेट्रिक करवा चुके किसानों का संपूर्ण गेहूं खरीदा जाए।
  • वार्ता के बावजूद जब तक ठोस निर्णय नहीं, आंदोलन जारी रहेगा।

News In Detail

राजस्थान में श्रीगंगानगर के पीलीबंगा में गेहूं खरीद लक्ष्य बढ़ाने को लेकर किसान आंदोलन शनिवार 30 मई को उग्र हो गया। किसानों ने हनुमानगढ़-बीकानेर रेलवे ट्रैक को कुछ समय के लिए जाम कर दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश के बाद ट्रैक खाली कराया गया।

आज सुबह से ही संयुक्त किसान-मजदूर-व्यापारी मोर्चा के आह्वान के बाद किसान धरना स्थल जुटने लगे थे। किसान आसपास के ग्रामीण बस, ट्रैक्टर और ट्रॉलियों में पीलीबंगा पहुंचे।

प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्था

आंदोलन देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा कड़ी कर दी। रेलवे स्टेशन और प्रमुख मार्गों पर भारी पुलिस जाब्ता तैनात है। वरिष्ठ अधिकारी लगातार स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

आंदोलन की मांगें

संयुक्त मोर्चा के नेताओं का कहना है कि किसानों की लंबित मांगों के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा। मुख्य मांग यह है कि पूर्व में बायोमेट्रिक करवा चुके किसानों का संपूर्ण गेहूं समर्थन मूल्य पर खरीदा जाए।

आंदोलन में किसान नेताओं ने कहा कि मंडियों में समर्थन मूल्य पर गेहूं की खरीद पूरी तरह नहीं हो रही। प्रशासन केवल बारदाना उपलब्ध कराने में उलझा हुआ है।

शुक्रवार का प्रदर्शन

आंदोलन शुक्रवार को भी जारी रहा। हनुमानगढ़-सूरतगढ़ मुख्य मार्ग पर किसानों ने एक घंटे का चक्का जाम किया। भीषण गर्मी में भी किसान सड़क पर बैठे रहे।

पुलिस ने वाहनों का रूट डायवर्ट कर शहर के अंदरूनी मार्गों से निकासी करवाई। सड़क पर सभा आयोजित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि सरकार गंभीर नहीं है।

प्रशासन से वार्ता और भविष्य की योजना

प्रशासन ने आंदोलनकारियों को वार्ता के लिए आमंत्रित किया, लेकिन संयुक्त मोर्चा ने इसे अस्वीकार कर दिया। उनका कहना था कि जब तक मांगों पर ठोस निर्णय नहीं लिया जाएगा, आंदोलन जारी रहेगा।

अपडेट जारी है...........

ये भी पढे़:-

राजस्थान आ रही है डोनॉल्ट ट्रम्प की बेटी, करेगी सोनार किले का दीदार

एजेंसी मालिक ने संविदा कर्मचारी से मांगी रिश्वत, ACB ने किया गिरफ्तार

पचपदरा रिफाइनरी 1 जून से फिर होगी शुरू, आग के कारण हो गई थी बंद

रविंद्र सिंह भाटी के पेट्रोल छिड़कने पर PSO सस्पेंड, 25 दिन से धरने पर हैं भाटी

Tags:
  • किसान आंदोलन
  • पीलीबंगा
  • गेहूं खरीद आंदोलन
  • रेलवे ट्रैक जाम
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच