एक ही खेत पर 4 बार फसल बीमा क्लेम, 31 लाख की धोखाधड़ी, मंत्री बोले- FIR होगी
Jageshwar prasad | Aug 21, 2026, 14:22 IST
एक ही खेत पर 4 बार उठाया फसल बीमा क्लेम
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक ही खेत पर 4 बार फसल बीमा क्लेम कर 31 लाख से अधिक का फर्जीवाड़ा हुआ। किसान बनवारी लाल ने 3 बार, बटाईदार रिछपाल ने एक बार क्लेम लिया। कृषि मंत्री किरोड़ी ने FIR के आदेश दिए।
समझें क्या है पूरा मामला
- एक ही खेत पर 4 बार उठाया फसल बीमा क्लेम।
- कुल 31 लाख रुपए की हुई ठगी, FIR के आदेश।
- बटाईदार समेत 4 पॉलिसियों पर मिला क्लेम।
- CSC संचालक और बीमा कंपनी कर्मचारी संदेह के घेरे में।
- प्रदेशभर में एक ही खेत पर कई पॉलिसियों की होगी जांच।
इसके अलावा उसी जमीन के बटाईदार (लीज पर लेने वाले) रिछपाल ने भी अलग बीमा पॉलिसी के जरिए 7 लाख 80 हजार 195 रुपए का क्लेम उठा लिया।
इस तरह एक ही खेत पर 4 अलग-अलग पॉलिसियों से कुल 31 लाख 15 हजार 514 रुपए का फर्जी क्लेम खातों में पहुंच गया। कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ीलाल मीणा ने FIR के निर्देश दिए हैं और बीमा कंपनी की भूमिका की भी जांच के आदेश दिए हैं।
एक खेत, तीन बार बनवारी लाल ने किया क्लेम
पहला बीमा: बनवारी लाल ने खरीफ जुलाई 2025 में मूंगफली की फसल का बतौर ऋणी किसान बीमा करवाया।
दूसरा बीमा: इसके बाद उसने पास के CSC (CSC – Common Service Centre) यानी ई-मित्र संचालक विकास कुमार के जरिए उसी 10.37 हेक्टेयर जमीन पर दूसरी पॉलिसी बनवा ली।
तीसरा बीमा: फिर एक और सीएससी संचालक बिजेश के माध्यम से 10.30 हेक्टेयर जमीन का तीसरा बीमा करवा लिया।
तीनों आवेदनों में मूंगफली की फसल खराबा दिखाते हुए बनवारी लाल ने कुल 23 लाख 35 हजार 319 रुपए का क्लेम उठा लिया।
चौथा बीमा: बटाईदार रिछपाल ने भी उठाया 7.80 लाख
फर्जीवाड़े का सिलसिला यहां नहीं रुका। बनवारी लाल ने यह जमीन रिछपाल पुत्र गिरधारी को लीज यानी बंटाई पर दी हुई थी।
रिछपाल ने भी 15 जून 2025 को उसी जमीन पर मूंगफली की बुवाई दिखाकर पूरी 10.37 हेक्टेयर जमीन का बतौर बटाईदार फसल बीमा करवा लिया। खराबा होने पर उसने भी 7 लाख 80 हजार 195 रुपए का अलग क्लेम उठा लिया।
इस प्रकार एक ही खेत पर 4 पॉलिसियों से कुल 31 लाख 15 हजार 514 रुपए का क्लेम खातों में पहुँच गया।
बीमा कंपनी संदेह के घेरे में
कृषि विभाग ने पॉलिसियों के चयन, स्वीकृति और अस्वीकृति की पूरी प्रक्रिया की जांच की मांग की है।
मंत्री किरोड़ी बोले- नरमी नहीं, FIR होगी
कृषि आयुक्त नरेश कुमार गोयल ने संबंधित किसानों, CSC/ई-मित्र संचालकों और मामले में संलिप्त अन्य लोगों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
टोंक-जयपुर में 5 किसानों पर FIR के निर्देश
जांच में टोंक जिले की मालपुरा तहसील और जयपुर जिले की शाहपुरा तहसील में भी ऐसा ही फर्जीवाड़ा सामने आया। इन दोनों जिलों में 5 किसानों के खिलाफ FIR के निर्देश दिए गए हैं।
FAQ
- PM फसल बीमा में श्रीगंगानगर में कितना फर्जीवाड़ा हुआ?
श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में एक ही खेत पर 4 अलग-अलग पॉलिसियों से 31 लाख 15 हजार 514 रुपए का फर्जी क्लेम उठाया गया। इसमें जमीन के मालिक बनवारी लाल ने 3 बार 23.35 लाख और बटाईदार रिछपाल ने 7.80 लाख अलग से उठाए। - बीमा कंपनी पर क्यों उठ रहे हैं सवाल?
एक ही खसरा नंबर पर 4 पॉलिसियां बनीं और सभी क्लेम तक पहुंचीं। जब जमीन और क्षेत्रफल का रिकॉर्ड पहले से मौजूद था तो ऑटो अप्रूव पॉलिसियों को रिजेक्ट क्यों नहीं किया गया। कंपनी कर्मचारियों की भूमिका संदेह के घेरे में है। - PM फसल बीमा फर्जीवाड़ा में अब तक क्या कार्रवाई हुई?
कृषि मंत्री किरोड़ी ने FIR के निर्देश दिए। कृषि आयुक्त ने किसानों, CSC/ई-मित्र संचालकों और अन्य संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश दिए। टोंक और जयपुर के शाहपुरा में 5 किसानों पर FIR के निर्देश। प्रदेशभर में जांच जारी है।
ये भी पढ़ें:-
फसल बीमा योजना में सामने आया बड़ा घोटाला, 128 करोड़ का है मामला, मंत्री ने किया यह खुलासा
केवलादेव में गोवर्धन ड्रेन से आएगा पानी, मगर फूड चेन पर गंभीर खतरा
स्कूल के प्राचार्य पर छात्रा से अश्लील हरकत का आरोप, सरकार ने किया सस्पेंड
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
By VINAY VERMA
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान
By Ashish Bhardwaj