पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- गहलोत सरकार सबसे बड़ी महिला विरोधी, इसकी अब कभी वापसी नहीं होगी

BP Shrivastava | Nov 23, 2023, 24:00 IST
Share
पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- गहलोत सरकार सबसे बड़ी महिला विरोधी, इसकी अब कभी वापसी नहीं होगी
पीएम मोदी का कांग्रेस पर करारा हमला, कहा- गहलोत सरकार सबसे बड़ी महिला विरोधी, इसकी अब कभी वापसी नहीं होगी

राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकर पर जबरजस्त हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को राजसमंद के देवगढ़ में कहा, आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी।

JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 के प्रचार के अंतिम दिन पीएम नरेंद्र मोदी ने गहलोत सरकर पर जबरजस्त हमला बोला। उन्होंने गुरुवार को राजसमंद के देवगढ़ में कहा, आज तक इससे बड़ी महिला विरोधी सरकार नहीं देखी, इसलिए राज्य के जन-जन ने कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने का संकल्प ले लिया है। कल मैंने डंके की चोट पर कहा है कि राजस्थान में अब कभी भी गहलोत सरकार की वापसी नहीं होगी।

मोदी ने कहा, कांग्रेस ने राजस्थान के खानों को माफिया के हवाले किया, लेकिन बीजेपी रोजगार का स्रोत बनाएगी। उन्होंने आह्वान किया कि राजस्थान इस चुनाव में कमल चुनेगा, राजस्थान में बीजेपी की सरकार आएगी।

कांग्रेस ने किया गुर्जरों का अपमान, वर्तमान पीढ़ी सब देख रही

पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस के नेताओं का सपना, बस अपना-अपना परिवार है। मोदी अलग मिट्‌टी से बना है। आप ही मेरे परिवारजन हैं। इसलिए मेरे लिए तो आपका सपना ही मोदी का संकल्प है। मोदी ने अपने संबोधन में गुर्जर राजनीति पर भी कांग्रेस को घेरा। उन्होंने आरोप लगाया कि गुर्जरों का जितना अपमान कांग्रेस ने किया है, यह राजस्थान की पिछली पीढ़ी ने भी देखा और वर्तमान पीढ़ी भी सब देख रही है।

'कांग्रेस की सरकार ने राजस्थान में काम नहीं करने दिया'

पीएम ने कहा कि ये आज पूरा देश कह रहा है, पूरी दुनिया मान रही है 2024 के चुनाव में तीसरी बार केंद्र में फिर मोदी सरकार आने वाली है। पिछले 5 वर्ष जब यहां कांग्रेस की सरकार थी तो राजस्थान में ज्यादा काम नहीं करने दिया। उन्होंने कहा, 21वीं सदी में राजस्थान का तेज विकास करने के लिए मुझे यहां भी बीजेपी की सरकार चाहिए। आप मेरा सपना पूरा करोगे, आप मेरा संकल्प पूरा करोगे। मोदी ने जनता से अपील की कि 25 नवंबर को कमल को जो भी वोट देंगे, मुझे भी मजबूत करेंगे। राजस्थान विकसित होगा तो भारत में विकसित होगा। मोदी ने कहा, बीते कुछ दिनों मैं राजस्थान के विभिन्न क्षेत्रों में गया हूं। वहां मैंने लोगों में परिवर्तन की तीव्र इच्छा देखी है। कांग्रेस को लोग जल्द हटाना चाहते हैं, बीजेपी का लाना चाहते हैं।

Tags:
  • PM Narendra Modi
  • पीएम नरेंद्र मोदी
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rajasthan Assembly elections
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव
  • Political News
  • राजनीतिक न्यूज
  • Ashok Gehlot anti-women
  • अशोक गहलोत महिला विरोधी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई