राजनीति 100 मीटर रेस नहीं, जहां स्पीड का टेस्ट होता है, नितिन नवीन ने कार्यकर्ताओं को दी सीख

Jageshwar prasad | Apr 27, 2026, 16:01 IST
Share
Ashish Bhardwaj (86)
Photograph: (the sootr)

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने राजस्थान के टोंक में पार्टी के नए कार्यालय का उद्घाटन किया। साथ ही 6 अन्य जिलों के कार्यालयों का वर्चुअल लोकार्पण और जालोर कार्यालय का भी शिलान्यास किया।

News In Short

  • भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का अध्यक्ष बनने के बाद पहला राजस्थान दौरा।
  • नवीन ने राजस्थान के 7 जिलों में भाजपा के नए भवनों का किया उद्घाटन।
  • हेलिकॉप्टर खराब होने से जयपुर से टोंक पहुंचने में हुई 2.5 घंटे की हुई देरी।
  • कार्यकर्ताओं से कहा, राजनीति 100 मीटर रेस नहीं, जहां स्पीड का टेस्ट होता है। ।
  • सीएम भजनलाल शर्मा और मदन राठौड़ के साथ वसुंधरा राजे भी स्वागत कार्यक्रम में रहीं मौजूद।

News In Detail

Tonk: भाजपा अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन सोमवार को अपने पहले राजस्थान दौरे पर हैं। उन्होंने टोंक में पार्टी कार्यालय का उद्घाटन करते हुए कार्यकर्ताओं को सीख दी कि राजनीति में शॉर्ट कट से बचना है। राजनीति 100 मीटर रेस नहीं है, जहां स्पीड का टेस्ट होता है।

नवीन ने कहा कि राजनीति लॉन्ग रन है, जहां पर स्टेमिना का टेस्ट होता है। उन्होंने याद दिलाया कि हमें इतिहास याद रखना चाहिए। एक समय था, जब भाजपा दो सांसदों वाली पार्टी थी, लोग हमारा मजाक उड़ाते थे।

उन्होंने कहा कि आज भाजपा विश्व में सबसे बड़ी पार्टी है। यह दिन इतनी आसानी से नहीं आया है। इसके लिए हमारे कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया और मेहनत की। उन्होंने कहा कि इस दिन हमें भैरोंसिंह शेखावत को जरूर याद करना चाहिए। उन्होंने एक-एक कण से भाजपा का इतना बड़ा वटवृक्ष खड़ा किया है।

7 कार्यालयों का उद्घाटन, जालोर में शिलान्यास

नितिन नवीन ने टोंक में नवनिर्मित जिला कार्यालय का उद्घाटन किया। इसी के साथ उन्होंने वर्चुअली राजस्थान के अन्य 6 जिलों के कार्यालयों बूंदी, प्रतापगढ़, बाड़मेर, चूरू, डूंगरपुर और पाली का भी लोकार्पण किया। इसी दौरान जालोर जिला कार्यालय की आधारशिला भी वर्चुअली रखी गई। इस मौके पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष मदन राठौड़ और पूर्व सीएम वसुंधरा राजे भी मौजूद रहे।



20260427_154410.jpg
20260427_154410.jpg


हेलिकॉप्टर की खराबी से हुई देरी

नितिन नवीन के दौरे में तकनीकी कारणों से कुछ बाधा भी आई। सुबह 11 बजे जयपुर पहुंचने के बाद उन्हें टोंक जाना था, लेकिन दो में से एक हेलिकॉप्टर खराब हो गया। इसके चलते एक ही हेलिकॉप्टर को दो चक्कर लगाने पड़े और वे करीब ढाई घंटे की देरी से दोपहर 1:30 बजे टोंक पहुंच सके।

मजाक उड़ाने वाले आज पीछे हैं

बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए नितिन नवीन ने पार्टी के सफर को याद किया। उन्होंने कहा कि आज देश के 600 से ज्यादा जिलों में भाजपा के अपने कार्यालय हैं, जो केवल ईंट-पत्थर की इमारत नहीं बल्कि विचारधारा के केंद्र हैं। उन्होंने कहा, कभी हम केवल 2 सांसदों वाली पार्टी थे और लोग मजाक उड़ाते थे। आज 21 राज्यों में हमारी सरकारें हैं।

उन्होंने बताया कि जब वे पहली बार विधायक बने थे, तो यह उनका पहला मौका था जब वे राजस्थान आए थे। उस समय उन्हें इस राज्य के माहौल और लोगों से परिचित होने का अवसर मिला था।

एयरपोर्ट पर हुआ भव्य स्वागत

जयपुर एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ और प्रदेश प्रभारी डॉ. राधामोहन दास अग्रवाल ने उनकी अगवानी की। इस दौरान पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित पार्टी के दिग्गज नेता मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें:-

राजस्थान विधानसभा को फिर बम से उड़ाने की धमकी, 3 घंटे चला सर्च ऑपरेशन

400 साल पुराना एस्ट्रोलैब होगा लंदन में नीलाम, उस दौर का माना जाता था सुपरकंप्यूटर

दो गांवों में भड़का दंगा, 10 से ज्यादा घर फूंके, युवक की हत्या का मामला

जलदाय मंत्री का अजीबो गरीब बयान, भ्रष्ट कर्मचारियों पर कार्रवाई से हो जाएगा डिपार्टमेंट खाली

Tags:
  • पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे
  • भजनलाल शर्मा
  • मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा
  • नितिन नवीन
  • राष्ट्रीय अध्यक्ष
  • लोकार्पण
  • भाजपा
  • उद्घाटन
  • मदन राठौड़
  • राजस्थान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज