राजस्थान में पहली चुनावी सभा, प्रियंका के भाषण में दिखी कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की झलक, मंदिर और लोक देवताओं की बात कही

The Sootr | Sept 10, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में पहली चुनावी सभा, प्रियंका के भाषण में दिखी कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की झलक, मंदिर और लोक देवताओं की बात कही
राजस्थान में पहली चुनावी सभा, प्रियंका के भाषण में दिखी कांग्रेस के सॉफ्ट हिन्दुत्व की झलक, मंदिर और लोक देवताओं की बात कही

राजस्थान में आज कांग्रेस नेता प्रिंयका गांधी टोंक जिले के निवाई कस्बे में सभा को संबोधित करने पहुंची।

JAIPUR. राजस्थान में रविवार को अपनी पहली जनसभा को सम्बोधित करने आई कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने ना सिर्फ लोक देवताओं की जय जयकार कराई, बल्कि भगवान के प्रति श्रद्धा का चमत्कार भी बताया और जनता को भगवान मानने का संदेश भी दिया। इसके साथ ही यह भी कहा कि सरकारें आपको जो देती हैं, वह सौगातें नहीं हैं, बल्कि आपका हक है। इस तरह प्रियंका ने अपनी इस सभा मे हर वो बात की जो जनता के दिल को छूती है और शायद यही कारण रहा कि उन्हें सभा के दौरान अच्छा रेस्पांस भी मिला।

प्रिंयका की यह सभा जनीतिक दृष्टि से अहम

प्रियंका की यह सभा राजस्थान के टोंक जिले की निवाई विधानसभा सीट के झिलाय गांव में थी। टोंक जिला मुख्यालय की सीट पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट की सीट है और निवाई उसके पास ही है और यहां से विधायक प्रशांत बैरवा एक समय पायलट गुट में ही माने जाते थे। प्रियंका गांधी का पायलट की विधानसभा सीट वाले जिले से चुनाव प्रचार अभियान की शुरुआत करने को राजनीतिक दृष्टि से अहम माना जा रहा है। हालांकि, निवाई सीट में कार्यक्रम कराए जाने के पीछे एक बड़ा कारण यह भी है कि निवाई अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित सीट है। ऐसे में यहां प्रियंका की सभा से दलित वोटों के बीच पार्टी का बड़ा संदेश गया है।इस कार्यक्रम की शुरुआत नेता सचिन पायलट ने की। इसके साथ ही अन्य नेताओं ने भी सभा को संबोधित किया। उसके बाद सीएम अशोक गहलोत ने प्रिंयका गांधी के राजस्थान में स्वागत के रूप में अपना भाषण शुरू किया। प्रिंयका गांधी ने अडानी और बीजेपी पर महंगाई को लेकर निशाना साधा। उन्होंने जनता से रूबरू होते समय कहा कि सोच-समझ कर ही सभी वोट दें।

प्रियंका के जरिए इंदिरा रसोई जैसी योजना का कराया लोकार्पण

इस सभा में सीएम अशोक गहलोत ने पार्टी की सबसे प्रमुख महिला नेताओं में शामिल प्रियंका गांधी से इंदिरा रसोई ग्रामीण जैसी योजना की शुरुआत करवा कर एक बड़ा संदेश दिया है। यह गहलोत सरकार की फ्लैगशिप योजनाओं में शामिल है, जिसके तहत आठ रुपए में भरपेट भोजन कराया जाता है। योजना अभी शहरी क्षेत्रों में ही चल रही थी। अब प्रियंका के हाथों इसे ग्रामीण क्षेत्रों में भी लागू करवाया गया है। इसके साथ ही प्रियंका ने लाभार्थियो से प्रियंका का संवाद भी कराया।

अधिकांश क्षेत्रों में राजस्थान पहले नंबर पर: गहलोत

सभा को संबोधित करते हुए सीएम गहलोत ने कहा कि अधिकांश क्षेत्रों में राजस्थान पहले नंबर पर है। गहलोत ने कहा कि राजस्थान आर्थिक रूप से भी आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि हम इसीलिए एक के बाद एक स्कीम ला रहे हैं।

जनता को साफ संदेश समझ कर वोट नहीं करेंगे तो आपका ही नुकसान

सीएम गहलोत के बाद प्रिंयका गांधीनिवाई कस्बे में आयोजित सभा का संबोधन करने पहुंची। इस दौरान उन्होंने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि बापू कहते थे कि इस देश के लोगों की आंखों में आंसू हैं, जिस दिन इन्हें पोछ दिया जाएगा, उस दिन हमारा काम खत्म होगा। प्रिंयका गांधी ने सभा के दौरान कहा कि जिस प्रकार लोग भगवान मेंश्रृद्धा रखते हैं, उस प्रकार नेताओं के दिल में जनता के लिए ऐसी श्रृद्धा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि सत्ता में आकर नेता जनता को भूलने लगते हैं। लेकिन जनता को ये कभी नहीं भूलना चाहिए कि 'हमें सत्ता देने वाले आप हैं'। उन्होंने कहा कि सरकार आपको जो भी देती है, वह आपका हक है।सभा में प्रियंका गांधी ने गहलोत सरकार की सारी लोकलुभावन योजनाएं गिनाई और यह बताने का प्रयास किया कि सिर्फ कांग्रेस है जो जनता के बारे में सोचती है और जनता को ध्यान में रख कर योजनाएं बनाती है। सरकार जनता को जो देती है, वह उसका हक है और इसी के साथ प्रिंयका ने जनता को सीधे तौर पर यह संदेश भी दिया कि यदि सोच समझ कर वोट नहीं देंगे तो इसमे नुकसान जनता को ही होगा। उन्होंने कहा कि यदि बीजेपी की सरकार आ गई तो अभी चल रही सारी योजनाएं बंद हो जाएंगी और नुकसान आपको ही होगा।

लोक देवताओ की जयकार, मंदिरों की बात

प्रियंका गांधी के भाषण मे कांग्रेस के साॅफ्ट हिन्दुत्व की झलक भी दिखी। वे राजस्थान मे कांग्रेस की पहली केंद्रीय नेता बनी जिसने यहां के लोक देवताओं की जयकार के नारे लगवाए। यह काम आज तक बीजेपी के नेता ही करते आए हैं। इसके साथ ही उन्होंने टोंक जिले के सबसे बडे़ धार्मिक स्थल डिग्गी कल्याणजी मंदिर और सवाई माधोपुर के त्रिनेत्र गणेश मंदिर की बात भी की और यहां तक कहा कि वे स्वयं त्रिनेत्र गणेश मंदिर कई बार जाती हैं। भगवान के प्रति श्रद्धा का ही असर है कि जिस रास्ते से सारे जंगली जानवर निकलते हैं, उसी रास्ते से आम आदमी भी निकलता है और उसे कोई डर नहीं लगता। यह मंदिर रणथम्भौर बाघ अभ्यारण्य में है और प्रियंका साल में दो-तीन बार यहां जरूर आती हैं। अभी भी वे पिछले दो दिन से रणथम्भौर में ही थीं।

निशाने पर प्रधानमंत्री

प्रियंका के निशाने पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, देश के उद्योगपति और जी20 समिट भी रहा। उन्होंने कहा कि खुद को भूमि पुत्र कहलाने वाले मोदी आज करोड़ों के काफिले में चलते हैं। जनता से टैक्स का पैसा वसूल कर बड़ी महफिलें सजाते हैं और विदेश यात्राओं के नाम पर अपने अमीर दोस्तों के लिए बड़ी डील कर के आते हैं। उन्होंने जी20 समिट मे आज आई बारिश के बारे में कहा कि बारिश के जरिए भगवान ने संदेश दिया है कि अहंकार खत्म करो और देश की जनता को आगे रख कर काम करो।

सचिन पायलट का दावा- अब कांग्रेस आएगी

राजस्थान में हो रही सभा में सचिम पायलट ने कहा कि आपको देखना पड़ेगा कि कौन से नेता, कौन से लोग जनता के हित में काम करते हैं, और कौन से सिर्फ वोट बटोरने का काम करते हैं। उन्होंने कहा कि सोनियां गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी ने अपने समर्पण, त्याग और तपस्या से जनता के मन में जगह बनाई है। लोग कितना भी झूठा प्रचार करें, कितना भी लोगों को गुमराह करने की कोशिश करें, जनता अंत में सही निर्णय करेगी और 2023 में राजस्थान समेत बाकी राज्यों में कांग्रेस की सरकार बनेगी।

गहलोत-पायलट लम्बे समय बाद एक मंच पर

पायलट की सीट वाले जिले में सभा करने के चलते लम्बे समय बाद सीएम अशोक गहलोत और पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट एक साथ एक मंच पर नजर आए। ऐसे में चुनाव में पार्टी की एकजुटता का संदेश देने के लिहाज से भी इस सभा को अहम माना जा रहा है। सभा मे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने सरकार की योजनाएं गिनाई और गांधी परिवार की जम कर तारीफ की, वहीं सचिन पायलट ने भी सरकार की योजनाओं की तारीफ की और प्रियंका को बार-बार राजस्थान आने का न्यौता दिया।

    गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

    By Neel Tiwari

    20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

    By Arun Tiwari

    छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

    By Sandeep Kumar

    मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

    By VINAY VERMA

    IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

    By Ashish Bhardwaj

    राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

    By Arun Tiwari

    पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

    By Jitendra Shrivastava

    भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच