राजस्थान में 3 दिन में 9 जनसभाएं करेंगे राहुल गांधी, 19 से 22 नवंबर तक के कार्यक्रम हुए तय

Chandresh Sharma | Nov 17, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में 3 दिन में 9 जनसभाएं करेंगे राहुल गांधी, 19 से 22 नवंबर तक के कार्यक्रम हुए तय
राजस्थान में 3 दिन में 9 जनसभाएं करेंगे राहुल गांधी, 19 से 22 नवंबर तक के कार्यक्रम हुए तय

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के चुनावी समर में आने वाले दिनों में 9 और सभाएं करेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौर भी तय कर दिए हैं।

JAIPUR. कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी राजस्थान के चुनावी समर में आने वाले दिनों में 9 और सभाएं करेंगे। इसके साथ ही पार्टी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के दौर भी तय कर दिए हैं। राजस्थान के विधानसभा चुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने के साथ ही कांग्रेस के राष्ट्रीय नेताओं के दौरे तेज हो रहे हैं। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने गुरुवार को राजस्थान में तीन रैलियां संबोधित की थी। अब पार्टी ने उनकी 9 सभाएं और तय की हैं। कांग्रेस राहुल गांधी के रोड शो को लेकर भी प्लान बना रही है, लेकिन अभी तक राहुल के रोड शो को लेकर कोई अधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है।

19,21 और 22 नवंबर को होंगी जनसभाएं

राहुल गांधी सबसे पहले 19 नवंबर को बूंदी, दौसा और सीकर में चुनावी सभाओं को संबोधित करेंगे। इसके बाद 21 नवंबर को उनका वल्लभनगर, आकोली (जालौर) और बायतू (बाड़मेर) में चुनावी सभा को संबोधित करने का कार्यक्रम प्रस्तावित है। तूफानी चुनाव प्रचार के आखिरी दौर में 22 तारीख को राहुल गांधी राजाखेड़ा (धौलपुर), नदबई (भरतपुर) और गंगापुर सिटी में भी जनसभा को संबोधित करेंगे।

खड़गे भी निकालेंगे चुनावी खड़ग

कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे शनिवार 18 नवंबर को भरतपुर के वैर और अलवर के तिजारा में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद मल्लिकार्जुन खड़गे 20 नवंबर को श्री गंगानगर के अनूपगढ़ और हनुमानगढ़ में जनसभा करेंगे। उसके बाद कांग्रेस अध्यक्ष 21 तारीख को उदयपुर के मावली और कोटा उत्तर में कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभा करेंगे।

Tags:
  • Rajasthan News
  • राजस्थान न्यूज
  • Rahul Gandhi in marathon election campaign
  • will hold 9 public meetings in 3 days
  • Kharge's programs also fixed
  • मैराथन चुनाव प्रचार में राहुल गांधी
  • 3 दिन में लेंगे 9 जनसभाएं
  • खड़गे के भी कार्यक्रम तय
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता

By Sanjay Gupta, Sandeep Kumar

नवरात्रि के पहले इंदौर में 92 लाख रुपए की गर्भपात किट मिलने से भड़के हिंदूवादी नेता
20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि

By Neel Tiwari

20 हजार करोड़ रुपए के बकाया चालान: सुप्रीम कोर्ट ने दिए अनोखे सुझाव: बिजली बिल में जुड़ सकती है चालान की राशि
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें

By Arun Tiwari

छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी

By Sandeep Kumar

मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई