परीक्षा के लिए रेलवे चलाएगी स्पेशल ट्रेन, जानें ट्रेन का टाइम टेबल
Ashish Bhardwaj | May 31, 2026, 14:46 IST
Photograph: (the sootr)
राजस्थान में स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के रेलवे स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है। उत्तर पश्चिम रेलवे की तरफ से चलाई जा रही यह ट्रेन जयपुर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-सीकर के लिए चलाई जाएगी।
News In Short
- उत्तर पश्चिम रेलवे ने स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए विशेष ट्रेनें चलाई।
- जयपुर-रेवाड़ी और रेवाड़ी-जयपुर मार्ग पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें संचालित होंगी।
- रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का अस्थायी विस्तार ढेहर का बालाजी तक किया गया।
- ट्रेन में 12 कोच और सभी प्रमुख स्टॉपेज शामिल किए गए हैं।
- इस व्यवस्था से हजारों अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी।
News In Detail
जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन
वहीं ट्रेन नंबर 09728 रेवाड़ी-जयपुर परीक्षा स्पेशल 1 जून से 4 जून तक चार ट्रिप में संचालित होगी। यह ट्रेन रेवाड़ी से रात 1:30 बजे रवाना होकर सुबह 7 बजे जयपुर पहुंचेगी।
ट्रेन मार्ग में गांधीनगर जयपुर, गैटोर जगतपुरा, खातीपुरा, बस्सी, दौसा, बांदीकुई, बसवा, राजगढ़, मालाखेड़ा, अलवर और खैरथल स्टेशनों पर ट्रेन रुकेगी। ट्रेन में 10 जनरल कोच और 2 गार्ड डिब्बे शामिल हैं, कुल 12 कोच लगाए गए हैं।
रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का अस्थायी विस्तार
ट्रेन नंबर 54804 रेवाड़ी-ढेहर का बालाजी 31 मई से 4 जून तक संचालित होगी। यह दोपहर 3:10 बजे रवाना होकर रात 11:05 बजे ढेहर का बालाजी पहुंचेगी।
ट्रेन नंबर 54803 ढेहर का बालाजी-रेवाड़ी 1 जून से 5 जून तक चलेगी। यह सुबह 4:35 बजे रवाना होकर दोपहर 12:30 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी।
रेलवे के अनुसार रेवाड़ी से सीकर (Sikar) के बीच ट्रेन के सभी मौजूदा स्टॉपेज यथावत रहेंगे। वहीं सीकर से ढेहर का बालाजी के बीच ट्रेन पलसाना, रींगस और चौमूं सामोद स्टेशनों पर भी रुकेगी।
FAQ
- स्कूल लेक्चरर भर्ती परीक्षा के लिए रेलवे ने कौन-कौन सी विशेष ट्रेनें चलाईं?
उत्तर पश्चिम रेलवे ने जयपुर-रेवाड़ी (Jaipur-Rewari) और रेवाड़ी-सीकर (Rewari-Sikar) मार्गों पर परीक्षा स्पेशल ट्रेनें (Exam Special Trains) चलाई हैं। - जयपुर-रेवाड़ी परीक्षा स्पेशल ट्रेन का टाइम और स्टॉपेज क्या हैं?
ट्रेन नंबर 09727 शाम 7:10 बजे जयपुर से रवाना होकर रात 12:50 बजे रेवाड़ी पहुंचेगी। मार्ग में गांधीनगर जयपुर, दौसा, अलवर और खैरथल सहित कुल 12 स्टॉपेज होंगे। - रेवाड़ी-सीकर ट्रेन का ढेहर का बालाजी तक विस्तार कब तक रहेगा?
यह अस्थायी विस्तार (Temporary Extension) 31 मई से 5 जून तक पांच ट्रिप के लिए लागू होगा। सीकर से ढेहर का बालाजी तक ट्रेन पलसाना, रींगस और चौमूं सामोद स्टेशनों पर रुकेगी।
ये भी पढे़:-
मेडिकल बिल और लीव मंजूर करने के नाम पर रिश्वतखोरी, शाखा प्रबंधक गिरफ्तार
RGHS में अनियमितताओं की शिकायत, शिप्रा विक्रम के खिलाफ सरकार का एक्शन
फर्जी दस्तावेज, अवैध एआरटी बैंक और नाबालिग लड़कियों की कोख का सौदा
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
By Sanjay Dhiman
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
By Sanjay Gupta
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
By Arun Tiwari
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग
By Jitendra Shrivastava
मंत्रालय में बड़ा फेरबदल, 38 अनुभाग अधिकारियों की बदली जिम्मेदारी; वित्त-गृह समेत कई विभागों में नई तैनाती
By VINAY VERMA