राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर 1875 प्रत्याशी मैदान में, जानिए कितने उम्मीदवार पीछे हटे
Pratibha Rana | Nov 10, 2023, 24:00 IST
राजस्थान में 200 विधानसभा सीटों पर 1875 प्रत्याशी मैदान में, जानिए कितने उम्मीदवार पीछे हटे
राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए प नाम वापसी के बाद अब 1875.प्रत्याशी कुनाव मैदान में बचे हैं।
मनीष गोधा, JAIPUR. राजस्थान विधानसभा चुनाव के लिए नाम वापसी के बाद अब 1875 प्रत्याशी चुनाव मैदान में बचे हैं। राजस्थान में इस बार पिछले चुनाव के मुकाबले चुनाव लड़ने वालों की संख्या कम हुई है। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 2294 उम्मीदवार चुनाव मैदान में थे। इनमें 2105 पुरूष उम्मीदवार और 189 महिला उम्मीदवार थे। जबकि इस बार 183 महिला और 1692 पुरुष उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। प्रदेश की 200 में से 81 सीटें ऐसी है, जहां पर एक भी महिला उम्मीदवार चुनाव मैदान में नहीं है।
नामांकन के बाद सबसे अधिक 18 प्रत्याशी जयपुर जिले की झोटवाड़ा सीट पर हैं। यहां से बीजेपी ने सांसद राज्यवर्धन सिंह राठौड़ को और कांग्रेस ने अभिषेक चौधरी को चुनाव मैदान में उतारा है। वहीं सबसे कम 3 प्रत्याशी दौसा जिले की लालसोट सीट पर हैं। इस सीट पर सरकार के स्वास्थ्य मंत्री प्रसादी लाल मीणा कांग्रेस के और बीजेपी के रामविलास मीणा चुनाव मैदान में है। हालांकि सीट पर त्रिकोणीय मुकाबला है क्योंकि तीसरे प्रत्याशी बहुजन समाज पार्टी के द्वारका प्रसाद मीणा है।
राजस्थान में चुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया 30 अक्टूबर से शुरू हुई थी और 6 नवंबर तक नाम दाखिल किए गए थे। कुल 2605 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किए थे। इनमें से नाम वापसी और नामांकन पत्रों की जांच के बाद 575 प्रत्याशी चुनाव मैदान से हट गए है।
1875 प्रत्याशी आजमाएंगे किस्मत
2605 प्रत्याशियों ने दाखिल किए थे नामांकन
छत्तीसगढ़ कांग्रेस का कलेक्ट्रेट घेराव, पुलिस से झूमाझटकी, भूपेश बघेल बोले ज्ञानेश कुमार इस्तीफा दें
By Arun Tiwari
मध्य प्रदेश में 1 अक्टूबर से राशन दुकानें बंद, राशन विक्रेता संघ ने 5 मांगों पर दी चेतावनी
By Sandeep Kumar
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
By VINAY VERMA
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
By Ashish Bhardwaj
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
By Arun Tiwari
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
By Jitendra Shrivastava
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
By Sanjay Dhiman