राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 4 लाख नौकरियों का वादा, सीएम गहलोत पहले ही दे चुके हैं ये 7 गारंटी

Pratibha Rana | Nov 21, 2023, 24:00 IST
Share
राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 4 लाख नौकरियों का वादा, सीएम गहलोत पहले ही दे चुके हैं ये 7 गारंटी
राजस्थान में कांग्रेस का घोषणा पत्र जारी, 4 लाख नौकरियों का वादा, सीएम गहलोत पहले ही दे चुके हैं ये 7 गारंटी

कांग्रेस का घोषणा पत्र मंगलवार को जारी हो गया है। इस घोषणा पत्र में न्यूनतम समर्थन मूल्य पर फसल खरीद का कानून लाने की संभावना है।

JAIPUR. राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए बीजेपी अपना घोषणा पत्र जारी कर चुकी है, अब कांग्रेस ने भी आज (21 नवंबर) को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। जनता के वोट पाने के लिए कांग्रेस ने अपने घोषणा-पत्र में कई वादे किए हैं। इसमें 4 लाख सरकारी नौकरियों की बात कही गई है। कांग्रेस मुख्यालय में वरिष्ठ नेताओं के साथ राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने घोषणा पत्र जारी किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, विधानसभा अध्यक्ष सीपी जोशी, सचिन पायलट, प्रदेशाध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा समेत तमाम बड़े नेता मौजूद है। कांग्रेस ने अपने चुनावी जन घोषणा पत्र में युवाओं, महिलाओं और किसानों के लिए बड़ी घोषणाएं की हैं। बता दें राजस्थान की 200 सीटों पर 25 नवंबर को मतदान है।

जानिए क्या है घोषणाओं के पिटारे में

परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपए

2 रुपए गोबर खरीदी

सरकारी कॉलेज के पहले साल के विधार्थियों को फ्री लैपटॉप/ टैबलेट

15 लाख रुपए तक की फ्री बीमा राहत

हर विधार्थी के लिए अंग्रेजी माध्यम शिक्षा की गारंटी

राजस्थान के 1.04 करोड़ परिवारों के लिए 500 रुपए में गैस सिलेंडर

सरकारी कर्मचारियों के लिए ओ.पी.एस कानून लाया जाएगा

WhatsApp Image 2023-11-21 at 10.51.19 AM.jpeg
WhatsApp Image 2023-11-21 at 10.51.19 AM.jpeg

कांग्रेस घोषणा पत्र की प्रमुख बातें

1. किसानों के लिए स्वामीनाथन कमेटी की सिफारिशों के मुताबिक MSP कानून लाया जाएगा।

2. चिरंजीवी बीमा की राशि को 25 लाख से बढ़ाकर 50 लाख रु. किया जाएगा।

3. 4 लाख युवाओं को सरकारी नौकरी दी जाएगी। 10 लाख युवाओं को रोजगार दिया जाएगा।

4. पंचायत स्तर पर सरकारी नौकरी का नया काडर बनाया जाएगा।

5. गैस सिलेंडर अभी 500 रु का मिल रहा है, उसे 400 रु किया जाएगा।

6. राज्य में RTE कानून लाकर इसके तहत निजी शिक्षण संस्थाओं में भी 12वीं तक की शिक्षा फ्री की जाएगी।

7. मनरेगा और इंदिरा गांधी शहरी रोजगार में 125 से बढ़ाकर 150 दिन किया जाएगा।

8. छोटे व्यापारियों, दुकानदारों को 5 लाख रु. तक का ब्याज मुक्त ऋण उपलब्ध करवाने के लिए व्यापारी क्रेडिट कार्ड योजना शुरू होगी।

9. सरकारी कर्मचारियों को 9,18,27 के साथ चौथी वेतनमान श्रंखला और अधिकारियों को एपेक्स स्केल दिया जाएगा।

10. 100 तक जनसंख्या वाले गांवों और ढाणियों को सड़क से जोड़ा जाएगा।

11. हर गांव एवं शहरी वार्ड में सिक्योरिटी गार्ड लगाए जाएंगे।

12. आवास का अधिकार कानून लाकर सभी को आवास दिए जाएंगे।

13. जातिगत जनगणना की जाएगी।

14. पहले से चल रही योजनाओं को और मजबूत किया जाएगा।

सीएम गहलोत पहले ही दे चुके हैं ये गारंटी

  • राजस्थान में सरकार बनने पर कांग्रेस 2 रुपए प्रति किलों गोबर खरीदेगी।
  • सरकारी कॉलेज में पढ़ाई कर रहे फर्स्ट ईयर के स्टूडेंट्स को लैपटॉप/टैबलेट दी जाएगी।
  • कांग्रेस ने अपनी गारंटियों में एक करोड़ परिवारों को 500 रुपए में गैस सिलेंडर देने की बात कही।
  • परिवार की महिला मुखिया को हर साल 10,000 रुपए देने की बात कही गई।
  • कांग्रेस ने अपने गारंटी में ओल्ड पेंशन स्कीम की बात भी कही है। हालांकि गहलोत सरकार पहले ही ओपीएस लागू कर चुकी है।
  • राजस्थान में बच्चों को अंग्रेजी मीडियम शिक्षा देने की बात कही गई।

बीजेपी के घोषणा पत्र में ये शामिल

  • गेहूं की फसल 2700 रुपए प्रति क्विंटल खरीदी जाएगी।
  • किसानों की कुर्क जमीन वालों को मुआवजा देने के लिए एक कमेटी बनवाई जाएगी।
  • महिलाओं की सुरक्षा के लिए हर शहर में एंटी रोमियो फोर्स तैयार करवाई जाएगी, हर थाने में एक महिला डेस्क बनाई जाएगी।
  • मेरिट में आने वाली छात्राओं को 12वीं के बाद फ्री स्कूटी दी जाएगी।
  • मप्र की लाड़ली लक्ष्मी योजना की तर्ज पर लाडो प्रोत्साहन योजना

पब्लिक के सुझाव लेकर बीजेपी ने तैयार किया था संकल्प पत्र

पार्टी के संकल्प पत्र को तैयार करने के लिए बीजेपी ने केन्द्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, सह-संयोजक राज्यसभा सांसद घनश्याम तिवाड़ी, किरोड़ी लाल मीणा, राष्ट्रीय मंत्री और पूर्व विधायक अलका सिंह गुर्जर, पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष राव राजेंद्र सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री सुभाष महरिया, प्रभुलाल सैनी और राखी राठौड़ ने लगभग दो महीने तक लगातार कई बैठकों कर लोगों के सुझाव लिए है। इसके बाद संकल्प पत्र तैयार किया गया है।

Tags:
  • Rajasthan News
  • Rajasthan Assembly Elections 2023
  • राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023
  • Congress manifesto
  • Congress manifesto released
  • कांग्रेस का घोषणा पत्र
  • कांग्रेस घोषणा पत्र जारी
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा

By Ramanand Tiwari

मध्य प्रदेश भाजपा में अब लक्ष्मण रेखा कौन खींचेगा? चंद्रशेखर की होगी असली परीक्षा
मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन

By Jitendra Shrivastava

मध्य प्रदेश के किसानों को बड़ी राहत: मिनी ट्रैक्टर पर मिलेगी 50 प्रतिशत तक सब्सिडी, ऑनलाइन पोर्टल पर ऐसे करें आवेदन
mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें

By Sanjay Dhiman

mp-top-news: खबरें काम की... ब्राह्मणों ने कभी शासन नहीं किया, नरोत्तम मिश्रा बोले खामोशी को कमजोरी न समझें
झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे

By Sanjay Gupta

झाबुआ संयुक्त कलेक्टर अक्षय सिंह की नौकरी खतरे में, फर्जी जाति प्रमाणपत्र में ऐसे घिरे
बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा

By Arun Tiwari

बस्तर में बाढ़ का जायजा लेने पहुंचे CM साय, प्रभावित परिवारों से मिले, 10 हजार रुपए अतिरिक्त सहायता की घोषणा
Top News: खबरें काम की... नेपाल में पहाड़ टूटा, भूस्खलन और बाढ़ में 24 की मौत, डोनाल्ड ट्रंप का दावा- ईरान से जल्द खत्म होगी जंग