मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन, 31 अगस्त को होने वाले थे रिटायर

Saurabh Mishra | Aug 20, 2026, 21:47 IST
Share
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला।
मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दिया है। वे अब 28 फरवरी 2027 तक पद पर रहेंगे। पहले वे 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे।

समझें क्या है पूरा मामला

  • राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला एक्सटेंशन।
  • केंद्र सरकार ने सीएस के सेवा विस्तार को दी मंजूरी।
  • वी श्रीनिवास 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे।
  • अब वो 28 फरवरी 2027 तक पद पर बने रहेंगे।
  • राज्य सरकार ने पहले ही इसका प्रस्ताव केंद्र को भेजा था।
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को केंद्र सरकार ने 6 महीने का एक्सटेंशन दे दिया। वे 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे। अब एक्सटेंशन मंजूर होने से वे 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर बने रहेंगे।

राजस्थान सरकार ने पिछले दिनों मुख्य सचिव के एक्सटेंशन का प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजा था, जिसे मंजूरी मिल गई। वी श्रीनिवास ने 17 नवंबर 2025 को राजस्थान के मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इससे पहले वे सेंट्रल डेपुटेशन पर थे।

मुख्य सचिव श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन

राज्य सरकार ने 23 जुलाई 2026 को केंद्रीय कार्मिक, लोक शिकायत और पेंशन मंत्रालय को वी श्रीनिवास का एक्सटेंशन का प्रस्ताव भेजा था। मंत्रालय ने इसे मंजूरी देते हुए राज्य के सामान्य प्रशासन विभाग को एक्सटेंशन का पत्र भेज दिया। वी श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं।

राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला एक्सटेंशन
राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को मिला एक्सटेंशन


सीएस बनने से पहले 7 साल केंद्रीय डेपुटेशन पर थे

पिछले साल 16 नवंबर को श्रीनिवास की मुख्य सचिव पद पर नियुक्ति के आदेश जारी हुए थे। तत्कालीन चीफ सेक्रेटरी सुधांश पंत कार्यकाल के बीच अचानक सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गए थे। उनकी जगह श्रीनिवास ने 17 नवंबर को चार्ज लिया।

श्रीनिवास सीएस बनने से पहले सात साल केंद्रीय डेपुटेशन पर थे। उन्हें 14 नवंबर 2025 की शाम को केंद्रीय डेपुटेशन से राजस्थान के लिए रिलीव किया गया था। इससे पहले वे केंद्रीय प्रशासनिक सुधार, लोक शिकायत, पेंशन्स और पेंशनर्स कल्याण विभाग के सचिव थे।

पूर्व पीएम नरसिम्हा राव के रिश्तेदार हैं श्रीनिवास

वी श्रीनिवास पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव के रिश्तेदार हैं। उनकी पत्नी राव की रिश्ते में दोहिती हैं। श्रीनिवास पहले भी बड़े पदों पर रह चुके हैं। अटल बिहारी वाजपेयी की अगुआई वाली एनडीए सरकार में वे तत्कालीन विदेश और वित्त मंत्री जसवंत सिंह के निजी सचिव रहे थे।

उनके जसोल परिवार से आज भी अच्छे रिश्ते हैं। इसके बाद वे वॉशिंगटन में इंटरनेशनल मॉनेटरी फंड (International Monetary Fund) में भारत के कार्यकारी निदेशक के तकनीकी सहायक रहे।

गहलोत सरकार में भी मिला था एक्सटेंशन

राजस्थान में अशोक गहलोत की अगुआई वाली कांग्रेस सरकार के दौरान भी तत्कालीन मुख्य सचिव उषा शर्मा को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। उस समय केंद्र से सीएस को एक्सटेंशन मिलने के कई राजनीतिक मायने निकाले गए थे।

सीनियर आईएएस उषा शर्मा को 31 जनवरी 2022 को राजस्थान का मुख्य सचिव बनाया गया था। वे 30 जून 2023 को रिटायर होने वाली थीं, लेकिन इससे पहले ही उन्हें 6 महीने का एक्सटेंशन मिल गया था।

उषा शर्मा 2012 से लेकर सीएस बनने तक लगातार सेंट्रल डेपुटेशन पर रही थीं। इसलिए उनके एक्सटेंशन को भी उनके केंद्रीय संपर्कों से जोड़कर देखा गया था।

FAQ

  1. राजस्थान के मुख्य सचिव वी श्रीनिवास को कितने महीने का एक्सटेंशन मिला है?
    वी श्रीनिवास को 6 महीने का एक्सटेंशन मिला है। वे अब 28 फरवरी 2027 तक मुख्य सचिव पद पर रहेंगे। पहले वे 31 अगस्त को रिटायर होने वाले थे।
  2. वी श्रीनिवास ने मुख्य सचिव का पद कब संभाला था?
    उन्होंने 17 नवंबर 2025 को मुख्य सचिव का पदभार संभाला था। इससे पहले तत्कालीन सीएस सुधांश पंत सेंट्रल डेपुटेशन पर चले गए थे। श्रीनिवास 1989 बैच के आईएएस अफसर हैं।
  3. क्या इससे पहले भी राजस्थान में किसी मुख्य सचिव को एक्सटेंशन मिला है?
    हां, गहलोत सरकार के दौरान तत्कालीन मुख्य सचिव उषा शर्मा को भी 6 महीने का एक्सटेंशन मिला था। उन्हें 2023 में रिटायरमेंट से पहले यह एक्सटेंशन दिया गया था।
यह खबरें भी पढ़ें...

मुख्य सचिव वी श्रीनिवास रखेंगे अधिकारी-कर्मचारियों की परफॉर्मेंस पर नजर, इस फॉर्मूला से होगी मॉनिटरिंग

राजस्थान सरकार का रक्षाबंधन को लेकर बड़ा फैसला, बहनों को मिलेगा डबल गिफ्ट

चिकित्सा विभाग में तबादला विवाद, आदेशों को नहीं माना, मंत्री ने जताई नाराजगी

राजस्थान सरकार का कर्मचारियों को तोहफा, प्रमोशन में मिलेगी 2 वर्ष की विशेष राहत

Tags:
  • राजस्थान
  • राजस्थान सरकार
  • केंद्र सरकार
  • मुख्य सचिव वी श्रीनिवास
गूगल पर द सूत्र चुनें ! Add as a preferredsource on Google
IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी

By VINAY VERMA

IAS आशीष टिकरिहा को जनसंपर्क संचालक का अतिरिक्त प्रभार, वेयर हाउसिंग कॉरपोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी भी रहेगी
राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं

By Ashish Bhardwaj

राजस्थान हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, तलाक के बाद पासपोर्ट पर पिता के नाम की कोई जरूरत नहीं
पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई

By Arun Tiwari

पाटन चुनाव याचिका पर सुप्रीम कोर्ट का बड़ा निर्देश, भूपेश बघेल की आपत्ति पर पहले छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट करेगा सुनवाई
भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच

By Jitendra Shrivastava

भोपाल की सेज यूनिवर्सिटी में छात्रों का हंगामा: हॉस्टल मेस के खाने में कीड़े मिलने का आरोप, अब खाद्य विभाग करेगा जांच
UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज

By Sanjay Dhiman

UPI एमडीआर पर सुप्रीम कोर्ट का रोक से इनकार: 15 अक्टूबर से दुकानदारों को देना होगा 0.4 फीसदी चार्ज
अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब

By VINAY VERMA

अस्पताल का लैब बोतलों में भ्रूण : कोरबा के लाइफ केयर हॉस्पिटल में कौन सा खेल? कोर्ट को भी नहीं मिला जवाब
RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान

By Ashish Bhardwaj

RCA चुनाव में बड़ा उलटफेर, राजेंद्र राठौड़ के बेटे पराक्रम सिंह ने छोड़ा मैदान